नदी एवं झीलें Quiz नदी एवं झीलें Quiz . नदी एवं झीलें से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर.


नदी एवं झीलें Quiz
नदी एवं झीलें Quiz


Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!




नदी एवं झीलें से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


1. निम्न में से कौन सी नदी ज्वारनद्मुख बनाती है?
(A) गंगा
(B) ताप्ती
(C) गोदावरी
(D) महानदी

Answer: (B) ताप्ती
Explanation: भ्रंश घाटियों में बहने वाली नदियाँ समद्र में मिलने से पहले ज्वारनद्मुख (Estuaries) का निर्मण करती हैं। ताप्ती भ्रश घाटी में प्रवाहित होने वाली नदी है। यह मध्य प्रदेश के बैतुल जिले में सतपुड़ा पर्वत श्रेणी की मुल्ताई पहाड़ी से निकलती है, जो पूर्व से पश्चिम की ओर नर्मदा के लगभग समानांतर 724 किमी, की लम्बाई में एक द्रोणी में प्रवाहित होती है। यह महाराष्ट्र के खानवेश के पठार एवं गुजरात के मैदान को पार करती हुई अरब सागर में गिरती है।

2. निम्नलिखित में से कौन भारत के लेक डिस्ट्रिक्ट के रूप में जाना जाता है?
(A) नैनीताल
(c) सिकि्किम
(B) शिमला
(D) माथरेन

Answer: (A) नैनीताल
Explanation: उत्तराखंड राज्य में स्थित नैनीताल को भारत के लेक डिस्ट्रिक्ट (Lake District) के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह चारों ओर से झीलों से घिरा हुआ है। यहाँ की सबसे प्रमुख झील नैनी है, जिसके नाम पर इस जिले का नाम नैनीताल पड़ा।

3. कर्नाटक स्थित जोग प्रपात किस नदी के किनारे स्थित है ?
(A) कावेरी
(B) गोदावरी
(C) शरावती
(D) कृष्णा

Answer: (C) शरावती
Explanation: जोग प्रपात कर्नाटक के शिमोगा जिले में कावेरी नदी की सहायक शरावती नदी पर स्थित है। यह चार छोटे-छोटे प्रपातों राजा, राकेट, रोरर और दाम ब्लाचें से मिलकर बना है। इसका अन्य नाम गरसोप्पा या महात्मा गाँधी जल प्रपात भी है। इसकी ऊँचाई 253 मी. है।

4. भारत की सबसे लंबी झील कौन सी है ?
(A) पैंगोग झील
(B) पुलीकट झील
(C) कोलेरू झील
(D) वेम्बनाद झील

Answer: (D) वेम्बनाद झील
Explanation: केरल राज्य में अवस्थित बेम्बनाद भारत की सबसे लंबी ताजे पानी की झील है। यहाँ पर कयाल पाये जाते हैं, जो मछली पकड़ने व नौकायन के लिए प्रयोग किये जाते हैं। इसे पुन्नमदा झील भी कहा जाता है।

5. निम्नलिखित में से कौन सी नदी ज्वारनद्मुख बनाती है ?
(A) कृष्णा
(B) महानदी
(C) गोदावरी
(D) नर्मदा

Answer: (D) नर्मदा
Explanation: नर्मदा नदी मालवा पठार की अमरकटक पहाड़ी से निकलती है। यह विंध्य एवं सतपुड़ा पर्वत के मध्य भ्रंश घाटी में पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होती हुई अरब सागर में स्थित खम्भात की खाड़ी में गिरती है। यह अपने मुहाने पर ज्वारनद्मुख का निर्माण करती है। नर्मदा घाटी का अधिकांश भाग मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात राज्यों में स्थित है। जबकि अन्य तीनों नदियाँ भारतीय प्रायद्वीप के पूवीं तट पर डेल्टा बनाती हैं।

6. मध्य भारत से निकलकर यमुना/गंगा में मिलने वाली नदी निम्नोक्त में से कौन सी है?
(A) घाघरा
(B) गोमती
(C) कोसी
(D) बेतवा

Answer: (D) बेतवा
Explanation: बेतवा, यमुना की सहायक नदी है, जो मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में विंध्याचल पर्वत से निकलती है। हमीरपुर शहर के निकट यह यमुना के दायें तट पर मिलती है।

7. दामोदर नदी को बंगाल का शोक कहा जाता है, क्योंकि?
(A) इसमें प्रायः तबाही मचाने वाली बाढ आती है।
(B) इससे अधिकतम मृदा अपरदन होता है
(C) इससे अनेक खतरनाक झरने बन जाते हैं।
(D) यह बारहमासी नदी नहीं है।

Answer: (A) इसमें प्रायः तबाही मचाने वाली बाढ आती है।
Explanation: दामोदर नदी को बंगाल का शोक कहा जाता है, क्योकि यह नदी वर्षा ऋतु में बाढ़ के कारण भयंकर तबाही मचाती है। इसका उद्गम छोटा नागपुर के पठार (झारखंड) से होता है।

8. खारी नदी जिसके अपवाह तंत्र का अंग है, वह है-
(A) अरब सागरीय
(B) आंतरिक सागरीय
(C) अनिश्चित अपवाह
(D) बंगाल की खाड़ी

Answer: (D) बंगाल की खाड़ी
Explanation: खारी नदी पश्चिमी भारत में प्रवाहित होने वाली एक नदी है, जो गुजरात राज्य में स्थित मटन मध्य गाँव से निकलकर चम्बल नदी में मिल जाती है। चम्बल नदी यमुना की सहायक नदी है, जो गंगा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इस प्रकार खारी नदी भी बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र अंग है।

9. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है ?
(A) नर्मदा
(B) गोदावरी
(C) महानदी
(D) कावेरी

Answer: (B) गोदावरी
Explanation: प्रायद्वीपीय भारत (दक्षिण भारत) की सबसे लम्बी नदी गोदावरी है, जिसकी कूल लम्बाई 1465 किमी, है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले के त्रियंबकेश्वर पहाड़ी से निकलकर पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इसे दक्षिण भारत की गंगा या दक्षिणी गंगा तथा वृद्ध गंगा के नाम से भी जाना जाता है।

10. अलकनंदा और भागीरथी नदियों के संगम का क्या नाम है?
(A) रुद्रप्रयाग
(B) केंदारनाथ
(C) हरिद्वार
(D) देवप्रयाग

Answer: (D) देवप्रयाग
Explanation: अलकनंदा और भागीरथी नदी उतराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले में देवप्रयाग स्थान पर आपस में मिलती हैं। इसके पश्चात् इस नदी को गंगा के नाम से जाना जाता है। देवप्रयाग, पंचप्रयागों में से अंतिम है। अन्य प्रयाग में, विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग है।




11. तिब्बत में सांग्पो कहलाने वाली नदी कौन सी है?
(A) गंगा
(B) ब्रह्मपुत्र
(C) सिंधु
(D) तिस्ता

Answer: (B) ब्रह्मपुत्र
Explanation: भारत में प्रवाहित होने वाली ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से निकलती है. जिसे वहाँ सांग्पो नदी के नाम से जाना जाता है। बांग्लादेश में इसे जमुना नाम से जाना जाता है।

12. निम्नांकित में से कौन दो भारतीय राज्यों की सीमा पर स्थित झील है?
(A) चिल्का
(B) कोलेरू
(C) लोनार
(D) पुलिकट

Answer: (D) पुलिकट
Explanation: पुलिकट झील आन्ध्र प्रदेश (97% भाग) और तमिलनाडू (3% भाग) की सीमा पर स्थित एक छिछली अनूप (Lagoon) झील है, जो भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। श्री हरिकोटा दीप इस झील को बंगाल की खाड़ी से अलग करता है।

13. प्रायद्वीपीय भारत की निम्नलिखित में से कौन सी नदी अरब सागर में नहीं मिलती ?
(A) पेरियार
(B) कावेरी
(C) नर्मदा
(D) ताप्ती

Answer: (B) कावेरी
Explanation: भारत की प्रायद्वीपीय नदियों में कुछ पूर्व की ओर कुछ पश्चिम की ओर प्रवाहित होती हैं, जिनमें से महानदी, गोदावरी, कृष्णा कावेरी पूर्व की ओर प्रवाहित होती हैं तथा नर्मदा एवं ताप्ती पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियाँ हैं। इनमें से कावेरी नदी कर्नाटक की ब्रह्मगिरी पहाड़ी से निकलती है एवं कावेरी पत्तनम् के पास बंगाल की खाडी में गिर जाती है।

14. कयाल क्या है?
(A) तराई मैदान
(B) दक्कन पठार की रेगड़
(C) गंगा डेल्टा
(D) केरल के लैगून

Answer: (D) केरल के लैगून
Explanation: जब नदी के मुहाने पर समुद्र की धाराएँ या पवनों द्वारा बालू या मिट्टी के अवसादों से निर्मित टीलों के द्वारा स्थलीय जल क्षेत्र समुद्र से अलग हो जाती है तो उसे अनूप (Lagoon) कहा जाता है। चिलका, कोलेरू एवं पु्लीकट अनूप झील के प्रमुख उदाहरण हैं। केरल स्थित लैगुन झीलों को कयाल के नाम से जाता है; जैसे- पुन्नामाद कयाल, अष्टमुदी कयाल, वेम्बनाड कयाल आदि।

15. सिंधु नदी का उद्गम कहाँ से होता है?
(A) हिंदूकुश पर्वतमाला से
(B) हिमालय पर्वितमाला से
(C) कैलाश पर्वतमाला से
(D) काराकोरम पर्वतमाला से

Answer: (C) कैलाश पर्वतमाला से
Explanation: सिन्धु नदी कैलाश पर्वत माला में स्थित मानसरोवर झील से निकलती है। इसकी कुल लम्बाई 2880 किमी. है। भारत में इसका अपवाह क्षेत्र 700 किमी. है। पाकिस्तान को सिंचित करते हुए यह मकरान तट पर अरब सागर में मिल जाती है।

16. निम्नलिखित में से कौन से जलप्रपात नदी युग्म समेलित नहीं हैं।
(A) हुंडरू-स्वर्णरेखा
(B) जोन्हा-राहु
(C) दसोंग-कांची
(D) लोध-बाकर

Answer: (D) लोध-बाकर
Explanation: लोध जलप्रपात या बूढ़ा घाटी जलप्रपात झारखण्ड के लातेहार जिले में बूढ़ा नदी पर स्थित है। यह झारखण्ड का सबसे ऊॅँचा जलप्रपात (469 फीट) है।

17. अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने पर ब्रह्मपत्र नदी को किस नाम से संबोधित किया जाता है?
(A) दिबांग
(B) दिहांग
(C) सुबनसिरी
(D) धनसिरी

Answer: (B) दिहांग
Explanation: ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में सांग्पो के नाम से जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश में इसे दिहांग एवं असम में (सादिया और धुबरी के बीच) इसे ब्रह्मपुत्र के नाम से जाना जाता है।

18. रजरप्पा किन नदियों के संगम पर अवस्थित है?
(A) दामोदर-भेड़ा
(B) दामोदर-शेरभूखी
(C) दामदर-बराकर
(D) दामोदर-कोनार

Answer: (A) दामोदर-भेड़ा
Explanation: राजरप्पा झारखण्ड राज्य के रामगढ़ जिले में दामोदर एवं भैरवी या भेड़ा नदियों के संगम पर स्थित एक तीर्थ स्थल है। अत्यंत प्राचीन माँ छिन्न्मस्तिका का मंदिर एवं रजरप्पा जल प्रपात यहाँ का मुख्य आकर्षण केन्द्र है।

19. ब्रह्मपुत्र नदी उद्गम से लेकर डेल्टा तक निम्नलिखित में से किन-किन देशों से गुजरती है?
(A) भूटान, नेपाल और भारत
(B) तिब्बत, चीन और म्यांमार (बर्मा)
(C) चीन, भारत और बांग्लादेश
(D) भारत, बांग्लादेश और म्यांमार (बर्मा)

Answer: (C) चीन, भारत और बांग्लादेश
Explanation: ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में कैलाश पर्वत पर चेमायुंगडुंग गलेशियर में स्थित मानसरोवर झील से निकलती है जो भूटान, तिब्बत (चीन) (सांग्पो), भारत (दिहांग व ब्रह्मपुत्र) बांग्लादेश (जमुना) में प्रवाहित होने के बाद बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

20. भारतीय मरूस्थल की एक महत्त्वपूर्ण नदी कौन है?
(A) लूनी
(B) नर्मदा
(C) कृष्णा
(D) व्यास

Answer: (A) लूनी
Explanation: लूनी नदी अजमेर के दक्षिण-पश्चिम में अरावली श्रेणी से निकलती है। यह नदी अरावली के समानांतर अर्द्ध मरुस्थलीय प्रदेश में प्रवाहित होती हुई कच्छ के रन (दलदली क्षेत्र) में विलुप्त हो जाती है।


21. लोकटक है एक-
(A) घाटी
(B) नदी
(C) झील
(D) पर्वतमाला

Answer: (C) झील
Explanation: लोकटक भारत के मणिपुर राज्य में स्थित एक झील है। काइबुल लामजाओ नामक राष्ट्रीय वन्यजीव अभ्यारण्य इसी झील के समीप स्थित है। यह विश्व का एक मात्र तैरता हुआ पार्क है। यहाँ पर संगाई हिरन (Sangai Deer) पाया जाता है।

22. सिंधु नदी की एक सहायक नदी जो हिमाचल प्रदेस से होकर बहती है, उसका क्या नाम है?
(A) सतलुज
(B) व्यास
(C) रावी
(D) हुंजा

Answer: (A) सतलुज
Explanation: सतलुज नदी का उद्गम कैलाश श्रेणी के दक्षिणी ढाल पर स्थित मानसरोवर झील के निकट राकस ताल झील से होता है। इसकी कुल लम्बाई 1450 किमी. है। प्रसिद्ध भाखड़ा बांध इसी नदी पर स्थित है।

23. चम्बल नदी किन राज्यों से प्रवाहित होती है।
(A) मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार
(C) गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
(D) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान

Answer: (D) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान
Explanation: चंबल नदी मध्य प्रदेश के मऊ के निकट विंध्य पर्वत श्रेणी के जानापाव पहाड़ी से निकलती है। यह उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी में मिलने से पूर्व मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के मध्य सीमा बनाती है। इस प्रकार यह नदी तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश) से होकर प्रवाहित होती है। चंबल नदी पर गाँधी सागर बाध, राणा प्रताप सागर बाँध, जवाहर सागर बॉँध तथा कोटा बैराज बनाये गये हैं।

24. सांभर लवण-झील कहाँ स्थित है?
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) कर्नाटक
(C) मध्य प्रदेश
(D) राजस्थान

Answer: (D) राजस्थान
Explanation: सांभर झील राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर के समीप स्थित एक लवणीय झील (खारे पानी की झील) है। इस झील से बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन किया जाता है। इस झील में अरावली पर्वत श्रेणी के शिष्ट चट्टानों व नीस की गर्त्तों से भरा हुआ निक्षेप ही नमक का प्रमुख स्रोत है।

25. भारत के किस राज्य में खारे पानी की सबसे बड़ी झील है?
(A) जम्मू और कश्मीर
(B) महाराष्ट्र
(C) ओड़िशा
(D) पश्चिम बंगाल

Answer: (C) ओड़िशा
Explanation: ओड़िशा राज्य की चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की इील है। यह एक लैगून झील है, जो बंगाल की खाड़ी का एक भाग है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.