जीवमंडल से संबंधित MCQs || राष्ट्रीय उद्यान GK जीवमंडल से संबंधित प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर.


जीवमंडल से संबंधित MCQs || राष्ट्रीय उद्यान GK


Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
जीवमंडल से संबंधित MCQs || राष्ट्रीय उद्यान GK




जीवमंडल से संबंधित प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


1. भारत में 1936 ई. में स्थापित प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन है?
(A) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(B) भरतपुर राष्ट्रीय उद्यान
(C) हेली राष्ट्रीय उद्यान
(D) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान

Answer: (C) हेली राष्ट्रीय उद्यान
Explanation: हेली राष्ट्रीय उद्यान भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे वर्ष 1936 में बंगाल टाइगर की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश (वर्तमान में उत्तराखण्ड के चमोली जिले) में स्थापित किया गया था। यह उद्यान रामगंगा नदी की पाटलीदून घाटी में 1318.54 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है। वर्तमान में इसे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है। यह देश का प्रथम बाघ आरक्षित क्षेत्र ( वर्ष 1973 ) है।

2. किस राज्य में दम्का टाइगर रिजर्व स्थित है?
(A) असम
(B) कर्नाटिक
(C) मिजोरम
(D) ओड़िशा

Answer: (C) मिजोरम
Explanation: दम्फा टाइगर रिजर्व मिजोरम राज्य में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी जबकि वर्ष 1994 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। यह मिजोरम का सबसे बड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य है।

3. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
(A) महाराष्ट्र
(B) मध्य प्रदेश
(C) गुजरात
(D) झारखण्ड

Answer: (B) मध्य प्रदेश
Explanation: बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य के उमरिया जिले में स्थित है। वर्ष 1968 में इसें राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। यह मध्य प्रदेश का एक ऐसा राष्ट्रीय उद्यान है, जो 32 पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ बाघ अधिक संख्या में पाए जाते हैं। यहाँ सफेद बाघ तथा तेंद्आ भी पाये जाते हैं।

4. भारत का सबसे बड़ा वनस्पति संग्रहालय कहाँ स्थित है?
(A) कोलकाता
(B) लखनऊ
(C) देहरादून
(D) पटना

Answer: (A) कोलकाता
Explanation: भारत का सबसे बड़ा वनस्पति संग्रहालय शिवपुर, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में स्थित है। यह विश्व के बड़े वनस्पति संग्रहालयों में से एक है। विलियम रॉक्सबर्ग ने इसकी स्थापना 1795 ई. में की थी।

5. ये विशेष प्रकार के भौमिक और तटीय पारिस्थितिक तंत्र जिन्हें यूनेस्को (UNESCO) के मानव और जीवमण्डल प्रोग्राम (MAB) के अन्तर्गत मान्यता प्रप्त है। उपरोक्त विवरण सम्बंधित है-
(A) नेशनल पार्क
(B) जीवमण्डल निचय (आरक्षित क्षेत्र)
(C) वन्य प्राणी अभयारण्य
(D) पक्षी अभयारण्य

Answer: (B) जीवमण्डल निचय (आरक्षित क्षेत्र)
Explanation: जीवमण्डल निचय (आरक्षित क्षेत्र) विशेष प्रकार का भौमिक और तटीय पारिस्थितिक तंत्र हैं, जिसे यूनेस्को के मानव और जीवमण्डल प्रोग्राम (MAB) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। संरक्षित जैवमंडल के विश्व नेटवर्क (Word Network of Biosphere Reserve) में भारत के 18 जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों में से 11 को शामिल किया गया है, जो क्रमशः इस प्रकार हैं- नीलगिरी (तमिलनाडु, केरल व कर्नाटक), मन्नार की खाड़ी (तमिलनाडु), सुन्दरवन (पश्चिम बंगाल), नन्दा देवी (उत्ताखण्ड), नोकरेक (मेघालय), पंचमढ़ी (मध्य प्रदेश), सिमलीपाल (ओडिशा), अचानकमार-अमरकंटक (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश) ग्रेट निकोबार (अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह), अगस्त्यामलाई (केरल व तमिलनाडु) एवं कंचनजंगा (सिक्किम)।

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. राष्ट्रीय उद्यान की सीमारेखा विधान से परभाषित होती है।
2. जैव आरक्षित क्षेत्र की स्थापना वनस्पतिजात और प्राणीजात की कुछ विशिष्ट जातियों के संरक्षण के लिए की जाती है।


3. वन्य जीव अभयारण्य में सीमित मानवीय हस्तक्षेप की अनुमति होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1,2 और 3

Answer: (D) 1,2 और 3
Explanation: राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के अन्तर्गत की जाती है, जबकि जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र की स्थापना यूनेस्को के मैन एंड बायोस्फियर कार्यक्रम के अन्तर्गत की जाती है। राष्ट्रीय उद्यान की सीमा रेखा इस अधिनियम से ही परिभाषित होती है, जिसे (सीमाओं को) सम्बधित राज्य की विधानसभा द्वारा पारिंत प्रस्ताव के माध्यम से बदला जा सकता है। जैव आरक्षित क्षेत्रों की स्थापना जैव विविधता और पेड-पौधों जीव-जंतुओं तथा सूक्ष्म जीवों को समग्र रूप में सुरक्षित करने के लिए की जाती है। जैव आरक्षित क्षेत्र वैज्ञानिक अध्ययन के लिए मानव हस्तक्षेप विहीन प्राकृतिक क्षेत्र हैं, जबकि वन्य जीव अभयारण्य चराई और गौ-पशुओं के आने जाने की सीमित अनुमति है।

7. सरिस्का और रणथम्भोर निम्नलिखित में से किसका सुरक्षित स्थान है?
(A) सिंह
(B) हिरण (C) बाघ
(D) भालू

Answer: (C) बाघ
Explanation: सरिस्का और रणथम्भौर बाघ के लिए सुरक्षित स्थान हैं। ये दोनों टाइगर रिजर्व घोषित हैं । रणथम्भौर नेशनल पार्क को वर्ष 1973 में, जबकि सरिस्का को वर्ष 1978 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। रणथम्भौर उद्यान उत्तर में बनास नदी तथा दक्षिण में चंबल नदी से घिरा हुआ है। ये दोनों राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में स्थित है।

8. गैंडे के लिए प्रसिद्ध अभयारण्य कौन सा है और यह किस राज्य में स्थित है?
(A) गिर, गुजरात
(B) काजीरंगा, असम
(C) रणथम्भौर, राजस्थान
(D) जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड

Answer: (B) काजीरंगा, असम
Explanation: काजीरंगा नेशनल पार्क भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य असम में स्थित है, जो एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। यह भारत में एक सींग वाले गैंडे का एकमात्र प्राकृतिक वास स्थल भी है। यहाँ विश्व के दो-तिहाई एक सींग वाले गैंडे पाये जाते हैं। इसे वर्ष 2015 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।

9. निम्नलिखित में से भारत का कौन सा क्षेत्र उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन से आच्छादित हुआ है।
(A) पूर्वीघाट
(B) गुजरात का अर्ध-शुष्क क्षेत्र
(C) पश्चिमी घाट
(D) मध्य प्रदेश

Answer: (C) पश्चिमी घाट
Explanation: भारत में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों का विस्तार उन क्षेत्रों में है, जहाँ 200 सेमी. से अधिक वर्षा होती है। इन क्षेत्रों में अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा एवं पश्चिमी तटीय मैदान शामिल हैं।

10. अनालाई टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
(A) तेलंगाना
(B) केरल
(C) तमिलनाडु
(D) मध्य प्रदेश

Answer: (C) तमिलनाडु
Explanation: अन्नामलाई टाइगर रिजर्व भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले की अन्नामलाई पहाड़ियों पर स्थित है। इसे वर्ष 2007 में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 के द्वारा टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। इसे पूर्व में इन्दिरा गाँधी वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता था।

11. पेरियार टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
(A) तेलंगाना
(B) तमिलनाडु
(C) केरल
(D) उत्तराखंड

Answer: (C) केरल
Explanation: पेरियार टाइगर रिजर्व दक्षिणी भारत के पश्चिमी घाट पर स्थित केरल राज्य के इदुक्की (Idukki), कोट्टायम और पथनमथीट्टा जिले में स्थित है, इसे 1982 ई. में स्थापित किया गया था!

12. मानस वन्यजीव अभयारणय किस राज्य में स्थित है?
(A) तमिलनाडु
(B) असम
(C) बिहार
(D) हिमाचल प्रदेश

Answer: (B) असम
Explanation: मानस वन्यजीव अभयारण्य भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम में स्थित है। यह भूटान रॉयल मानस नेशनल पार्क के समीप स्थित एक बाघ एवं हाथी आरक्षित क्षेत्र है। यह सबसे अधिक जंगली भैंसा पाये जाने के कारण भी प्रसिद्ध है। यह यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है।

13. गिर जंगल किस राज्य में स्थित है?
(A) केरल
(B) गुजरात
(C) जम्मू और कश्मीर
(D) कर्नाटक

Answer: (B) गुजरात
Explanation: गिर जंगल गुजरात राज्य में स्थित है, जो एशियाई शेर के लिए प्रसिद्ध है। इसे वर्ष 1975 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया। दक्षिण अफ्रीका के अतिरिक्त यह विश्व का एकमात्र स्थान है, जहाँ शेरों को अपने प्राकृतिक आवास में रहते हुए देखा जा सकता है।

14. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
(A) कर्नाटक
(B) राजस्थान
(C) मध्य प्रदेश
(D) छत्तीसगढ़

Answer: (A) कर्नाटक
Explanation: बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक राज्य में स्थित है, जहाँ रेड हेडेड गिद्ध, चीतल, वृहद् वाइसन और भारतीय हाथी पाये जाते हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1973 में बाघ परियोजना के अन्तर्गत बाघ आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया।

15. सुंदरबन टाइगर रिजर्वं किस राज्य में स्थित है?
(A) ओडिशा
(B) आंध्र प्रदेश
(C) असम
(D) पश्चिम बंगाल

Answer: (D) पश्चिम बंगाल
Explanation: सुंदरवन टाइगर रिजर्व पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिणी भाग में गंगा नदी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान के साथ-साथ जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र भी है। यह बांग्लादेश के साथ आपनी सीमा साझा करता है।

16. मेलाघाट बाघ अभ्यारण्य किस राज्य में स्थितहै ?
(A) पश्चिम बंगाल
(B) राजस्थान
(C) मध्य प्रदेश
(D) महाराष्ट्र

Answer: (D) महाराष्ट्र
Explanation: मेलाघाट बाघ अभ्यारण्य महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले के उत्तरी भाग में स्थित है, जिसे 1985 ई. में स्थापित किया गया था। सतपुड़ा श्रेणी में तापी नदी आर गवलीगढ़ पहाड़ियाँ इसकी सीमाएँ बनाती हैं।

17. दांडोली वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है ?
(A) ओडिशा
(B) महाराष्ट्र
(C) गुजरात
(D) कर्नाटक

Answer: (D) कर्नाटक
Explanation: दांडोली वन्यजीव अभ्यारण्य कर्नाटक राज्य के उत्तरी कन्नड़ जिले में स्थित है। इस अभयारण्य को वर्ष 2006 में अंशी राष्ट्रीय उद्यान के साथ मिलाकर अंशी दांडेली बाघ आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया।

18. कंचनजघा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
(A) महाराष्ट्र
(B) ओडिशा
(C) राजस्थान
(D) सिक्किम

Answer: (D) सिक्किम
Explanation: कंचनजंघा राष्ट्रीय उद्यान जिसे कंचनजंघा बायोस्फीयर रिजर्व भी कहा जाता है, सिक्किम राज्य में अवस्थित है। कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, हिमालयन ताहर आदि इसी वन्यजीव अभयारण्य में निवास करते हैं।

19. दुधवा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
(A) कर्नाटक
(B) छत्तीसगढ़
(C) पश्चिम बंगाल
(D) उत्तर प्रदेश

Answer: (D) उत्तर प्रदेश
Explanation: दुधवा टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश राज्य के खीरी जनपद में स्थित है, जिसे 1987 ई. में स्थापित किया गया था। यह नेपाल के साथ उत्तर पूर्वी सीमा बनाता है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एवं समृद्ध जैव विविधता वाला क्षेत्र है।

20. निम्नलिखित में से किसको भारत का पारिस्थितिक तप्त स्थल (Ecological Hotspot) कहा जाता है?
(A) पश्चिमी घाट
(B) पूर्व घाट
(C) पश्चिमी हिमालय
(D) मध्य हिमालय

Answer: (A) पश्चिमी घाट
Explanation: पश्चिमी घाट में सर्वाधिक जैव विविधता पायी जाती है। पश्चिमी घाट तथा पूर्वी हिमालय जैव विविधिता के हॉटस्पॉट हैं। पश्चिमी घाट को भारत का पारिस्थितिक तप्त स्थल कहा जाता है।


21. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
(A) उत्तराखण्ड
(B) मिजोरम
(C) जम्मू और कश्मीर
(D) हिमाचल प्रदेश

Answer: (C) जम्मू और कश्मीर
Explanation: दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित हैं। यह एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहाँ कश्मीरी स्टैग (हंगुल) पाये जाते हैं। हंगुल आई. यू. सी. एन. की लाल सूची (Red List) में शामिल अति संकटग्रस्त श्रेणी (Critically Endangered Category) का जीव है।

22. पन्ना राष्ट्रय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
(A) राजस्थान
(B) महाराष्ट्र
(C) गुजरात
(D) मध्य प्रदेश

Answer: (D) मध्य प्रदेश
Explanation: पन्ना राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना एवं छतरपुर जिले में स्थित है। यह यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल है। साथ ही यह एक टाइगर रिजर्व भी है।

23. भारत में जैव-भौगोलिक क्षत्रों की संख्या कितनी है?
(A) 2
(B) 10
(C) 5
(D) 6

Answer: (B) 10
Explanation: भारत में जैव-भौगोलिक क्षेत्रों की संख्या 10 है- 1. ट्रांस हिमालय 2. हिमालय क्षेत्र 3. मरुस्थल 4. अर्द्ध शुष्क 5. पश्चिमी घाट 6. दक्कन प्रायद्वीप 7. गंगा का मैदान 8. उत्तरी-पूर्वी भारत 9. द्वीप 10. तटीय प्रदेश।

24. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान दलदली हिरण (Swamp Deer) की दुर्लभ और लगभग विलुप्त प्रजातियों को संरक्षित करने वला राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
(A) बारहसिंगा
(B) काला हिरन
(C) चिंकारा
(D) नीलगाय

Answer: (A) बारहसिंगा
Explanation: कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है, जो दलदली हिरण की दुर्लभ और लगभग विलुप्त हो चुकी प्रजातियों को संरक्षित करने वाला राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे बारहसिंगा के आवास के रूप में भी जाना जाता है। रूडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध किताब और धारावाहिक जंगल बुक की प्रेरणा इसी उद्यान से प्रेरित है।

25. जैव मंडल में सभी जीवित जातियाँ जीवित रहने के लिए एक दूसरे से परस्पर सम्बंधित रहती हैं। इस जीवन आधारित तंत्र को क्या कहते हैं?
(A) पारितंत्र
(B) पर्वत श्रेमियाँ
(C) जंगल
(D) वातावरण

Answer: (A) पारितंत्र
Explanation: जैव मंडल में सभी जीवित जातियाँ जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से परस्पर सम्बंधित रहती हैं। इस जीवन आधारित तंत्र को पारितंत्र (Ecosystem) कहते हैं। पारितंत्र का आकार एक छोटे तालाब से लेकर लाखों एकड़ में विस्तृत अमेजन वर्षा वन (ब्राजील) तक हो सकता है।

26. नेपाल में कौन सा राष्ट्रीय उद्यान भारत के वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार है?
(A) चितवन राष्ट्रीय उद्यान
(B) बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान
(C) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
(D) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

Answer: (A) चितवन राष्ट्रीय उद्यान
Explanation: नेपाल में चितवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के बिहार राज्य में स्थित वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार है। यह 932 वर्ग किमी. में विस्तृत है। इसकी स्थापना 1973 ई. में हुई थी तथा 1984 ई. में यह यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल हुआ।

27. भारत में जंगली गधा (Wild Ass) कहाँ पाए जाते हैं?
(A) सुन्दर वन
(B) असम के जंगल
(C) कच्छ का रन
(D) कावेरी का डेल्टा

Answer: (C) कच्छ का रन
Explanation: कच्छ का रन भारत के गुजरात राज्य में कच्छ जिले के उत्तर तथा पूर्वी भाग में विस्तृत एक वन्य जीव अभ्यारण्य है, जहाँ जंगली गधा पाया जाता है। इसे खच्चर भी कहा जाता है। यह जीव IUCN की संकटप्राय श्रेणी में सूचीबद्ध है।

28. निम्न में से कौन सा जोड़ा सही है?
(A) बांदीपुर – तमिलनाडु
(B) मानस – उत्तर प्रदेश
(C) रणथंभौर – राजस्थान
(D) सिमलीपाल – बिहार

Answer: (C) रणथंभौर – राजस्थान
Explanation: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान 392 वर्ग किमी. क्षेत्रफल में विस्तृत है। इसकी स्थापना वर्ष 1955 में की गई थी और इसे वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के अन्तर्गत शामिल किया गया।
अन्य विकल्प का सही मिलान इस प्रकार से होगा।
* बांदीपुर – कर्नाटक
* मानस – असम
* रणथंभौर – राजस्थान
* सिमलीपाल – ओड़िसा


29. ओडिशा राज्य में स्थित सिमलीपाल किस लिए प्रसिद्ध है?
(A) वन्य जीव अभयारण्य के रूप में
(B) पत्थरों को काटकर बनाए गए मन्दिर के कारण
(C) सागर तट पर स्थित पुलिन के कारण
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: (A) वन्य जीव अभयारण्य के रूप में
Explanation: सिमलीपाल वन्यजीव अभयारण्य ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित है, जो बाघ आरक्षित क्षेत्र और राष्ट्रीय उद्यान के लिए प्रसिद्ध है। घने वनों, झरनों एवं पहाड़ियों से समृद्ध इस अभयारण्य में बाघ, हिरण, हाथी और अन्य बहुत से जीव पाये जाते हैं।

30. निम्नालिखित सें से वे राज्य कौन-से है, जिनमें अगस्त्यमलाई जीवमण्डल विस्तृत है?
(A) केरल-तमिलनाडु
(B) तमिलनाडु-कर्नाटिक
(C) महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश
(D) केरल-कर्नाटक

Answer: (A) केरल-तमिलनाडु
Explanation: अगस्त्यमलाई जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र केरल तथा तमिलनाडु राज्य में विस्तृत है। इसकी स्थापना वर्ष 2001 में की गई। इसका विस्तार केरल में 1,828 वर्ग किमी. तथा तमिलनाडु राज्य में 1,672 वर्ग किमी. पर है। वर्ष 2016 में इसे यूनेस्को की जीवमंडल सूची में शामिल किया गया।



31. भारत में सबसे पहला बायोस्फियर-रिजर्व कहाँ स्थापित किया गया था?
(A) नोकरेक
(B) कान्हा
(C) नीलगिरि
(D) पेरियार

Answer: (C) नीलगिरि
Explanation: भारत का पहला बायोस्फियर-रिजर्व नीलगिरि है। इसकी स्थापना 1986 ई.में की गई। यह कर्नाटक, केरल तथा तमिलनाडg राज्य में विस्तृत है।

32. कांगेर घाटी नेशनल पार्क किस राज्य में स्थित है?
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) बिहार
(C) उत्तर प्रदेश
(D) छत्तीसगढ़

Answer: (D) छत्तीसगढ़
Explanation: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में स्थित है। वर्ष 1982 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया।

33. सुल्तानपुर पक्षी बिहार किस राज्य में स्थित है ?
(A) ओडिशा
(B) हरियाणा
(C) उत्तर प्रदेश
(D) राजस्थान

Answer: (B) हरियाणा
Explanation: सुल्तानपुर पक्षी विहार हरियाणा राज्य में स्थित है। यहाँ प्रतिवर्ष प्रवासी पक्षी भी आते हैं। यह एक राष्ट्रीय उद्यान भी है।

34. अपने प्राकृतिक परिवेश में वन्य जीवन के लिए कानूनी रूप से आरक्षित क्षेत्र कौन है?
(A) बायोस्फियर रिजर्व
(B) वन्यजीव अभध्यारण्य
(C) सामाजिक वन
(D) प्राकृतिक आवास (राष्ट्रीय उद्यान)

Answer: (B) वन्यजीव अभध्यारण्य
Explanation: वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary) प्राकृतिक आवास के रूप में वन्य जीवन के लिए कानूनी रूप से आरक्षित क्षेत्र होता है। इसका केंद्रीय क्षेत्र (कोर जोन) राष्ट्रीय उद्यान भी हो सकता है। इन्हें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 द्वारा अधिसूचित किया जाता है।

35. भरतपुर बर्ड सेंक्चुअरी किस राज्य में है?
(A) राजस्थान
(B) मध्य प्रदेश
(C) असम
(D) गुजरात

Answer: (A) राजस्थान
Explanation: भरतपुर पक्षी विहार राजस्थान में स्थित है।
* गिर वन राष्ट्रीय उद्यान – गुजरात में स्थित है।
* बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान – मध्य प्रदेश में स्थित है।
* काजीरंगा राष्ट्री उद्यान – असम में स्थित है।

36. जीवमंडल आरक्षित क्षेत्रों की पहली परियोजना कोन सी थी?
(A) सुंदर वन जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र
(B) नीलगिरि जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र
(C) नंदादेवी जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र
(D) मन्नार की खाड़ी जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र

Answer: (B) नीलगिरि जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र
Explanation: नीलगिरि जीवमण्डल आरक्षित्र क्षेत्र भारत का पहला बायोस्फियर क्षेत्र है।
* नीलगिरि – 1986
* नंदादेवी – 1988
* सुंदर वन – 1989
* मन्नार – 1989


37. मध्य प्रदेश का शिवपुरी राष्ट्रीय पार्क किस लिए महत्वपूर्ण है?
(A) बाघ और हाथी
(B) जंगली भैंसा
(C) पक्षी
(D) तेंदुआ और चीतल

Answer: (D) तेंदुआ और चीतल
Explanation: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में माधव राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। यह तेंदुआ और चीतल के लिए प्रसिद्ध ह। यह आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर स्थित है।

38. वन्य प्राणी अधिनियम, 1972 के संबंध में नीचे दिये गये कथनों में से कौन सा कथन सत्य है?
(A) यह अधिनियम वन्य प्राणियों के संरक्षण की कानूनी रूपरेखा तैयार करता है।


(B) इस अधिनियम से नेशनल पार्क, पशु विहार जैसे संरक्षित क्षेत्रों को कानूनी मान्यता प्रदान की गई है।
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) (A) और (B) दोनों
Explanation: भारत में वर्ष 1972 में वन्य प्राणी अधिनियम लागू हुआ, जो वन्य प्राणियों के संरक्षण और रक्षण की कानूनी रूपरेखा तैयार करता है। इस अधिनियम के दो मुख्य उद्देश्य हैं-
1. अधिनियम के तहत अनुसूची में सूचीबद्ध संकटापन्न प्रजातियों को सुरक्षा प्रदान करना।,
2. नेशनल पार्क तथा पशु विहार जैसे संरक्षित क्षेत्रों को कानूनी मान्यता प्रदान करना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.