जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पति प्रश्न उत्तर जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पति प्रश्न उत्तर जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर








जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पति प्रश्न उत्तर


Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
 जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पति प्रश्न उत्तर




जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


1. भारत के किस राज्य में सर्वाधिक वर्षा होती है?
(A) मेघालय
(B) राजस्थान
(C) उतराखण्ड
(D) केरल

Answer: (A) मेघालय
Explanation: भारत में सर्वाधिक वर्षा पूर्वोत्तर में स्थित मेघालय राज्य के मासिनराम नामक स्थान पर होती है। यह मेघालय के पूर्वी खासी जिले में स्थित है। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा 11,872 मिमी. है।

2. भारत की जलवायु पर निम्नालिखित में से किसका प्रभाव नहीं पड़ता है?
(A) मानसून
(B) गल्फ स्ट्रीम धारा
(C) भूमध्यरेखा
(D) हिंद महासागर का अस्तित्व

Answer: (B) गल्फ स्ट्रीम धारा
Explanation: भारतीय प्रायद्वीप हिंद महासागर में अवस्थित है, जिस पर मानसून और भूमध्य रेखा का प्रभाव पड़ता है। जबकि गल्फ स्ट्रीम महासागरीय धारा का प्रभाव नहीं पड़ता है, क्योंकि यह महासागरीय धारा उत्तरी अटलांटिक महासागर में अमेरिका महाद्वीप के दक्षिणी-पूर्वी तट पर बहती है।

3. वर्ष में 50 सेमी. से कम वर्षा वाला क्षेत्र है-
(A) कोरोमंडल तट
(B) कश्मीर में लेह
(C) मेघालय
(D) कोंकण तट

Answer: (B) कश्मीर में लेह
Explanation: भारत में 50 सेमी. से कम वर्षा वाले क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक पठार, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर हैं। ये क्षेत्र या तो मानसून पवनों की दिशा में नहीं पड़ते या फिर उसकी पहुँच से दूर रहते हैं।

4. दक्षिण-पश्चिम मानसून कब तक पूरे देश में सक्रिय हो जाता है?
(A) 5 जून
(B) 15 जून
(C) 1 जुलाई
(D) 15 जुलाई

Answer: (D) 15 जुलाई
Explanation: दक्षिण पश्चिमी मानसून पवनें 1 जून तक केरल तट पर तथा 10 से 15 जून तक मुम्बई व कोलकाता पहुँच जाती हैं। इस प्रकार 15 जुलाई तक यह सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय हो जाती हैं। भारत में मानसूनी पवनें सर्वप्रथम अण्डमान निकोबार द्वीप समूह में 1 मई को पहुँचती हैं।

5. भारत में शरदकालीन वर्षा के क्षेत्र हैं-
(A) ओड़िशा-कर्नाटक
(B) पंजाब-तमिलनाडु
(C) अरुणाचल प्रदेश-बिहार
(D) तमिलनाडु-कर्नाटक

Answer: (B) पंजाब-तमिलनाडु
Explanation: भारत में शीत ऋतु अर्थात अक्टूबर-नवम्बर में उत्तरी-पूर्वी मानसून (लौटने मानसून) से तमिलनाडु तट (65-75 सेमी.) पर वर्षा होती है जो सागर तट से आन्तरिक भागों की ओर घटती जाती है। इसके अतरिक्त उत्तर-पश्चिमी भारत (पंजाब व हरियाणा) में भी पश्चिमी विक्षोभ से वर्षा प्राप्त होती है। पश्चिमी विक्षोभों की उत्पत्ति मुख्यतः भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर में होती है, जहाँ से ये आर्द्रता ग्रहण करते हुए पश्चिम की ओर बढ़ते हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली वर्षा गेहूँ की कृषि के लिए अत्यधिक लाभकारी होती है।

6. निम्न भारतीय मिट्टियों में से कोन बेसाल्ट लावा के अपक्षय के कारण निर्मित हुई हैं?
(A) जलोढ़ मिट्टियाँ
(B) लैटेराइट मिट्टियाँ
(C) लाल मिट्टियाँ
(D) रेगुर मिट्टियाँ

Answer: (D) रेगुर मिट्टियाँ
Explanation: भारत में रेगुर मिट्टियों (Regur Soils) का निर्माण बेसाल्ट लावा (Basalt Lava) के अपक्षय के कारण हुआ है। इसे काली मिट्टी, कपासी मिट्टी या उष्णकटिबंधीय चेर्नोंजेम मिद्टी के नाम से भी जाना जाता हैं। दक्कन पठार के ऊपरी भागों में विशेष रूप से महाराष्ट्र मध्य प्रदेश, गुजरात तथा कर्नाटक में ये मिट्टियाँ पायी जाती हैं।

7. भारत में निम्नलिखित में से किस प्रकार का वन सर्वाधिक वृहत् क्षेत्र में पाया जाता है ?
(A) पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन
(B) उपोष्ण शुष्क सदाबहार वन
(C) उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन
(D) उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन

Answer: (C) उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन
Explanation: उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती (पतझड़ ) वन भारत में सर्वाधिक वृहत क्षेत्र में विस्तारित हैं। सागौन तथा साल इन वनों के महत्वपूर्ण वृक्ष हैं। उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन दूसरा सर्वाधिक क्षेत्र में विस्तार वाला वन है। इन दोनों वनों को सम्मलित रूप से मानसूनी (Mansoon Forest) कहा जाता है।

8. भारत में निम्नालखित में से वह कौन सा फसलचक्र है जो जून-जुलाई में प्रारंभ होता है और जिसमें धान, ज्वार और बाजरा आदि मुख्य फसलें उगायी जाती हैं?
(A) वर्षा ऋतु
(B) रबी
(C) खरीफ
(D) शीत ऋतु

Answer: (C) खरीफ
Explanation: वर्षा ऋतु में उगायी जाने वाली फसलों को खरीफ की फसल कहते हैं। ये जून-जुलाई में बोयी जाती हैं तथा सितम्बर-अक्टूबर तक काट ली जाती हैं। इसके अंतर्गत चावल, ज्वार, बाजरा, रागी मक्का, जूट, मूँगफली, कपास, पटसन, तम्बाकू, मूँग, उड़द, लोबिया आदि फसलें शामिल हैं।

9. भारत की लैटेराइट मिट्टियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
(A) वे साधारणत: लाल रंग की होती है।
(B) वे नाइट्रोजन और पोटाश से समृद्ध होती हैं।
(C) इन मिट्टियों में टैपियोका और काजू की अच्छी उपज होती है।
(D) (A) और (C) दोनों

Answer: (C) इन मिट्टियों में टैपियोका और काजू की अच्छी उपज होती है।
Explanation: लैटेराइट मिट्टी लौह औक्साइड की उपस्थिति के कारण लाल रंग की होती है। यह मिट्टी लौह एवं एल्युमिनियम से समृद्ध होती है जबकि इसमें नाइट्रोजन, पोटाश, चूना तथा जैविक पदाथों (Humus) की कमी होती है। यह मिट्टी काजू एवं कसावा (Tapioca) आदि फसलों के उत्पादन के लिए अच्छी मानी जाती है। भारत में यह मिट्टी केरल, कर्नाटक, तमिलनाड़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, असम के पहाड़ी क्षेत्रों एवं मेघालय में पायी जाती है।

10. निम्नलखित में से किस अवधि के दौरान बंगाल की खाड़ी में बार-बार उष्णकटिबंधीय चक्रवात आते रहते हैं?
(A) अक्टूबर-नवम्बर
(B) मई-जून
(C) जनवरी-फरवरी
(D) मार्च-अप्रैल

Answer: (A) अक्टूबर-नवम्बर
Explanation: उष्णकटिबंधीय चक्रवात कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच उत्पन होने वाले चक्रवात हैं, जो भारत में प्रायः लौटते हुए मानसून (मानसून का निवर्तन) से अक्टूवर-नवम्बर महीनों के दौरान बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न होते हैं। इस चक्रवात से ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू आदि राज्य प्रभावित होते हैं।



11. जहाँ तक कृषि मंत्रालय के सरकारी वर्गीकरण का संबंध है, भारत में कितने सुक्ष्म कृषि-जलवायु क्षेत्र हैं?
(A) 123
(B) 126
(C) 127
(D) 122

Answer: (C) 127
Explanation: कृषि मौसम विभाग के अनुसार, भारत में कुल 127 सूक्ष्म कृषि जलवायु क्षेत्र (Agro Climate Zone) हैं, जबकि मुख्य 15 वृहद कृषि जलवायु प्रदेश है। इसका प्रमुख आधार प्रदेश विशेष की भौतिक दशाओं के साथ साथ वहाँ अपनायी जा रही कृषि-विधियाँ हैं।

12. निम्नलिखित में कौन सी मिद्टी चाय बागानों के लिए उपर्युक्त है?
(A) अम्लीय
(B) क्षारीय
(C) जलोढ़ा (कछारी)
(D) रेगुर

Answer: (A) अम्लीय
Explanation: चाय एक उष्ण एवं उपोष्णकटिबंधीय पौधा है। इसके उत्पादन के लिए 25° से 30°c तापमान तथा 200 से 250 सेमी. वार्षिक वर्षा आवश्यक है। इसकी कृषि के लिए गहरी, सुप्रवाहित, अम्लीय एवं उर्वर मिट्टी की आवश्यकता होती है, जिसमें फॉस्फोरस, पोटाश, लोहांस एवं ह्युमस पर्याप्त मात्रा में होनी चाहिए। दार्जिलिंग एवं नीलगिरि की पहाड़ियाँ अपने चाय बागानों के लिए प्रसिद्ध है।

13. निम्न में से किसे जंगल की आग कहा जाता है?
(A) बोहिनिय वेरीगेटा
(B) जेकेरान्डा मैमोसाफोलिया
(C) ब्यूटिया मोनोस्पर्मा
(D) टेक्टोना ग्रांडिस

Answer: (C) ब्यूटिया मोनोस्पर्मा
Explanation: पलाश (Butea Monosperma) नामक वृक्ष के लाल रंग के आकर्षक फूलों के कारण इसे जंगल की आाग (Flame of the Forest) भी कहा जाता है। पलाश के फूल को उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प घोषित किया गया है।

14. राल (Resin) किससे प्राप्त होता है?
(A) चीड़ के वृक्ष से
(B) देवदार के वृक्ष से
(C) बुरांस के वृक्ष से
(D) शीशम के वृक्ष से

Answer: (A) चीड़ के वृक्ष से
Explanation: राल (Resin) गोंद के समान हाइड्रोकाबन युक्त द्रव्य है जो वृक्षों की छाल एवं लकड़ी से प्राप्त होता है। अन्य वृक्षों की तुलना में चीड़ जैसे कोणधारी वृक्षों से राल अधिक मात्रा में उत्पन्न होती है। इसका प्रयोग गोंद, लकड़ी की रोगन (Varnish), तारपीन का तेल, सुंगध और अगरबत्तियाँ बनाने में किया जाता है।

15. भारत का सबसे शुष्क भाग है?
(A) जैसलमेर (राजस्थान)
(B) लद्दाख (जम्मू और कश्मीर)
(C) कच्छ (गुजरात)
(D) जबलपुर (मध्य प्रदेश)

Answer: (A) जैसलमेर (राजस्थान)
Explanation: भारत में पश्चिमी राजस्थान का जैसलमेर सबसे शुष्क क्षेत्र है, जहाँ 10 सेमी, से भी कम वर्षा होती है। अरावली पर्वतमाला के पश्चिम में स्थित यह क्षेत्र वृष्टिछाया क्षेत्र में पड़ता है, जहाँ मानसूनी पवनें नहीं पहुँच पाती हैं।

16. तटीय क्षेत्रों के निकट किसके कारण रात के समय भूमि पर तापमान कम होता है?
(A) स्थल समीर
(B) समुद्र समीर
(C) स्थल समीर तथा समुद्र समीर दोनों
(D) तटों पर कम आबादी

Answer: (A) स्थल समीर
Explanation: स्थलीय समीर रात में उत्पन्त होती है। रात में जल की अपेक्षा स्थल शीघ्र ठण्डा हो जाता है। अत: समुद्र पर निम्न दाब तथा धरातल पर उच्च दाब बन जाता है, जिसके फलस्वरूप हवाएँ स्थल से समुद्र की ओर चलने लगती हैं। इसीलिए तटीय क्षेत्रों के निकट स्थलीय समीर के कारण तापमान कम हो जाता है।

17. मुंबई में पुणे की अपेक्षा अधिक वर्षा होती है, क्योंकि:-
(A) मुंबई पवनाभिमुखी है।
(B) पूना (पुणे) अधिक ऊँचाई पर है।
(C) मुंबई एक तटीय शहर है।
(D) पुणे में मुंबई की अपेक्षा वनस्पति अधिक है।

Answer: (A) मुंबई पवनाभिमुखी है।
Explanation: पुणे तथा नागपुर पश्चमी घाट के पूर्वी भाग में पवनाविमुखी ढाल पर वृष्टिछाया प्रदेश में स्थित है। इस क्षेत्र की ऊँची-ऊँची पर्वत चोटियों के कारण मानसूनी हवाएँ इन क्षेत्रों में नहीं पहुँच पाती हैं; परिणामस्वरूप इन क्षेत्र में कम वर्षा होती है। मुंबई पवनाभिमुखी ढाल पर स्थित एक तटीय प्रदेश है। इसीलिए मुंबई में पुणे की अपेक्षा अधिक वर्षा होती है।
* किसी पर्वत श्रेणी के पवनाविमुखी ढाल (हवाएँ जिस ढाल के सहारे नीचे उतरती हैं) पर स्थित क्षेत्र जहाँ औसत वर्षा आपेक्षाकृत अल्प होती है, वृष्टि छाया प्रदेश (Rain Shadow Area) कहलाता है। पवनाभिमुखी ढाल पर आर्द्र हवाएँ ऊपर उठती हैं। और इनको संघनन से इस भाग में भारी वर्षा होती है।

18. पौधों को सबसे अधिक जल किस मिट्टी से प्राप्त होता है?
(A) चिकनी मिट्टी
(B) पांशु मिट्टी
(C) बलुई मिट्टी
(D) लोयम (Loamy) मिट्टी

Answer: (A) चिकनी मिट्टी
Explanation: पौधों को सबसे अधिक जल चिकनी मिट्टी से प्राप्त होता है, क्योंकि इस मिट्टी में जलधारण की क्षमता सबसे अधिक होती है।

19. देश की निम्नलिखित मिट्टियों में से किसे स्वतः जुताई की मिट्टी कहा जाता है?
(A) जलोढ़ मिट्टी
(B) लैटेराइट मिट्टी
(C) मरुस्थलीय मिट्टी
(D) कपास की काली मिट्टी

Answer: (D) कपास की काली मिट्टी
Explanation: काली मिट्टी में तीव्र जलधारण क्षमता पायी जाती है। यह भीगने पर ठोस एवं चिपचिपी तथा सूखने पर दरारयुक्त हो जाती है तथा इसे जुताई की आवश्यकता नहीं रह जाती है। इसलिए काली मिट्टी को स्वतः कृष्य मिट्टी (स्वतः जुताई वाली मिट्टी) कहा जाता है।

20. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन उष्णकटिबंधीय सदबहार वनों के संदर्भ में सत्य है/ हैं?
(A) ये वन शीत और शुष्क प्रदेशों में पाये जाते हैं।
(B) इन वन क्षेत्रों में वार्षिक वर्षा 200 सेंमी. से अधिक होती है।
(C) ये वन विरल होते हैं।
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Answer: (B) इन वन क्षेत्रों में वार्षिक वर्षा 200 सेंमी. से अधिक होती है।
Explanation: उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन उष्ण और आर्द्र प्रदेशों में पाये जाते हैं, जहाँ वार्षिक वर्षा 200 सेंमी. से अधिक होती है और औसत वार्षिक तापमान 22°C से अधिक रहता है। उष्णकटिबंधीय वन सघन और विभिन्न स्तरों वाले होते हैं, चूँकि इन पेड़ों के पत्ते गिरने, फूल आने और फल लगने का समय अलग- अलग है। इसलिए ये वर्ष भर हर-भरे दिखाई देते हैं। इन वनों में पायी जाने वाली मुख्य वृक्ष प्रजातियाँ रोजवुड, महोगनी, ऐनी, ऐबोनी मैपल आदि हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.