भारत का भौतिक स्वरूप प्रश्न उत्तर भारत का भौतिक स्वरूप प्रश्न उत्तर भारत का भौतिक स्वरूप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर





भारत का भौतिक स्वरूप प्रश्न उत्तर


Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
 भारत का भौतिक स्वरूप प्रश्न उत्तर




भारत का भौतिक स्वरूप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

1. भारत में पश्चिमी तट के उत्तरी भाग को क्या कहते हैं?
(A) कोंकण तट
(B) कोरोमंडल तट
(C) मालाबार तट
(D) उत्तरी सरकार

Answer: (A) कोंकण तट
Explanation: कोंकण- पश्चिमी घाट का उत्तरी भाग (दमन से गोवा तक)
मालाबार (केरल तट) – पश्चिमी घाट का दक्षिणी भाग (मंगलुरू से कन्याकुमारी तक)
उत्तरी सरकार – पूर्वी तट के उत्तरी भाग (आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी से गोदावरी नदी तक का भू-भाग)
कोरोमण्डल – पूर्वी तट के दक्षिणी भाग (आंध्र प्रदेस एवं तमिलनाडु का तटीय मैदान)

2. पाक जलडमरूमध्य तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा निर्मित संकीर्ण समुद्री जलमार्ग द्वारा इनमें से कौन सा देश भारत से अलग होता है?
(A) बांग्लादेश
(B) म्यांमार
(C) श्रीलंका
(D) पाकिस्तान

Answer: (C) श्रीलंका
Explanation: पाक जलडमरूमध्य (Palk Strait) भारत के तमिलनाडू राज्य और श्रीलंका के उत्तरी भाग के मध्य स्थित एक जल संयोजी (Water Strait) है। यह बंगाल की खाड़ी को पाक की खाड़ी और मन्नार की खाडी से जोड़ता है। इस जलडमरूमध्य का नामकरण ब्रिटिश शासनकाल में मद्रास प्रेसीडेंसी के गर्वनर रॉबर्ट पाक के नाम पर किया गया है।

3. सियाचिन ग्लेशियर को लेकर किन देशों में विवाद है?
(A) भारत और चीन
(B) भारत और अफगानिस्तान
(C) भारत और पाकिस्तान
(D) भारत और नेपाल

Answer: (C) भारत और पाकिस्तान
Explanation: सियाचिन हिमनद (Siachen Glacier) ट्रांस हिमालय की काराकोरम श्रेणी में भारत-पाक सीमा पर स्थित है। यह विश्व का सबसे ऊँचा युद्धस्थल है। इस हिमनद को लेकर भारत-पाकिस्तान के मध्य विवाद है। इसी हिमनद में स्थित रिमो हिमनद से सिंधु नदी तंत्र की प्रमुख सहायक नदी श्योक निकलती है।

4. वहीलर द्वीप का नया नाम क्या है?
(A) विक्रम साराभाई द्वीप
(B) सतीश धवन द्वीप
(C) अब्दुल कलाम द्वीप
(D) सी.वी.रमन द्वीप

Answer: (C) अब्दुल कलाम द्वीप
Explanation: व्हीलर द्वीप का नया नाम अब्दुल कलाम द्वीप है। ओड़िशा सरकार ने 2 सितंबर, 2015 को इस द्वीप का नामकरण भारत के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर किया है। यह द्वीप भारत के पूर्वी तट से लगभग 10 किमी. की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में स्थित है। भारत अपने प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम के परीक्षण केंद्र के रूप में इसका प्रयोग करता है।

5. भारत में सबसे लंबा समुद्र-तट (Sea Beach) कौन सा है?
(A) चपोरा तट
(B) दीव तट
(C) अक्सा तट
(D) मरीना तट

Answer: (D) मरीना तट
Explanation: तमिलनाडू की राजधानी चेनई में स्थित मरीना तट (Beach), भारत का सबसे लंबा समुद्री तट है। इसकी कुल लम्बाई लगभग 13 किमी. है।

6. भारत में एकमात्र ज्वालामुखी बैरेन द्वीप कहाँ स्थित है?
(A) अंडमान द्वीपसमूह
(B) निकोबार द्वीपसमूह
(C) लक्षद्वीप
(D) मिनिकॉय

Answer: (A) अंडमान द्वीपसमूह
Explanation: बैरन द्वीप भारत का ही नहीं बल्कि दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी द्वीप है, जो बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान- निकोबार द्वीपसमूह का एक भाग है। बैरन का अर्थ है- बंजर, जहाँ कोई नहीं रहता हो। इस द्वीप पर भी कोई मानव बसाव नहीं है।

7. खैबर दर्रा कहाँ स्थित है?
(A) भूटान
(B) बाग्लादेश
(C) भारत
(D) पाकिस्तान

Answer: (D) पाकिस्तान
Explanation: खैबर दर्रा उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान की सीमा और अफगानिस्तान के काबुलिस्तान मैदान के मध्य हिन्दुकुश श्रेणी के सफेद कोह पर्वत श्रृंखला में स्थित है। इस दर्रे के माध्यम से भारतीय उपमहाद्वीप और मध्य एशिया के बीच आवागमन संभव है।

8. निम्नलिखित दर्रों में से कौन सा सतलज नदी घाटी में स्थित है?
(A) नाथुला
(B) जेलेप्ला
(C) शिपकीला
(D) शेराबथांगा

Answer: (C) शिपकीला
Explanation: शिपकीला दर्रा हिमालय पर्वत श्रेणी में स्थित एक प्रमुख दर्रा है, जो भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश (किन्नौर जिले) को तिब्बत (न्गारी) से जोड़ता है। सतलुज नदी इसी दर्रे के समीप एक संकरी घाटी से प्रवाहित होती हुई तिब्बत से भारत में प्रवेश करती है। इस प्रकार यह दर्रा भारत, तिब्बत और चीन को आपस में जोड़ता है। यह सिक्किम के नाथुला दर्रों क बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक दर्रा माना जाता है।

9. कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों तिब्बत में प्रवेश करने के लिए किस दर्रे को पार करना पड़ता है?
(A) खार्दुंगला
(B) रोहतांग
(C) बनिहाल
(D) नाथुला

Answer: (D) नाथुला
Explanation: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को तिब्बत में प्रवेश करने के लिए नाथुला दर्रे (सिक्कम) और लिपुलेख दर्रे (उत्तराखण्ड) को पार करना पड़ता है। नाथुला दर्रा, भारतीय राज्य सिक्किम को तिब्बत (चुम्बी घाटी) से जोड़ता है, जबकि लिपुलेख दर्रा हिमालय पर्वत श्रेणी में अवस्थित भारत (उत्तराखण्ड) तिब्बत (चीन ) के मध्य स्थित एक दर्रा है।

10. डंकन पैसेज निम्नलिखित में से किसके मध्य स्थित है?
(A) अंडमान व निकोबार
(B) दक्षिणी व लिटिल अंडमान
(C) उत्तरी व मध्य अंडमान
(D) उत्तरी व दक्षिणी अंडमान

Answer: (B) दक्षिणी व लिटिल अंडमान
Explanation: हिन्द महासागर में स्थित डंकन पैसेज एक जलडमरूमध्य है। यह ग्रेट अण्डमान द्वीप समूह (रटलैंड द्वीप) का भाग है, जो रटलैंड द्वीप को लिटिल अण्डमान से अलग करता है। इसके पश्चिम में बंगाल की खाड़ी एवं पूर्व में अण्डमान सागर स्थित है।




11. बृहत हिमालय में स्थित एक कौन-सा ठंडा रेगिस्तान है?
(A) लद्दाख
(B) सतपुड़ा
(C) अरावली
(D) विन्ध्याचल

Answer: (A) लद्दाख
Explanation: लद्दाख बृहत हिमालय में स्थित एक ठंडा रेगिस्तान है। भारत में सबसे कम वर्षा यहीं होती है। क्षेत्रफल के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान (National Park) हेमिस नेशनल पार्क इसी रेगिस्तान में स्थित है।

12. माउंट एवरेस्ट नाम किसके नाम पर रखा गया है?
(A) इंग्लैण्ड के सम्राट के नाम पर
(B) शिखर पर चढ़ने वाले पहले पर्वतारोही के नाम पर
(C) भारत के एक महासर्वेक्षक के नाम पर
(D) भारत के वायसराय क नाम पर
Answer
Answer: (C) भारत के एक महासर्वेक्षक के नाम पर
Explanation: सर जार्ज एवरेस्ट के नाम पर इस पर्वत नाम माउंट एवरेस्ट रखा गया था। वे एक ब्रिटिश भूगोलवेत्ता और महासर्वेक्षक थे। 1865 ई. में उन्हीं के नाम पर माउंट एवरेस्ट का नामकरण किया गया था।

13. साल्टोरा पर्वतमाला कहाँ स्थित है?
(A) लद्दाख में
(B) काराकोरम पर्वतमाला के एक अंग के रूप में
(C) विंध्याचल में
(D) पश्चमी घाटों के एक अंग के रूप में

Answer: (B) काराकोरम पर्वतमाला के एक अंग के रूप में
Explanation: साल्टोरा पर्वत माला पाक अधिकृत कश्मीर (Pak Occupied Kashmir- PoK) के गिलगिट-बल्तिस्तान क्षेत्र की सीमा पर स्थित है, जो सियाचिन ग्लेशियर के दक्षिण-पश्चिम में ट्रांस हिमालय की काराकोरम श्रेणी में स्थित है। इसीलिए इसे काराकोरम के हृदय स्थल के नाम से भी जाना जाता है।

14. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी भारत में सबसे पुरानी है?
(A) हिमालय
(B) विंन्ध्याचल
(C) अरावली
(D) सह्याद्रि

Answer: (C) अरावली
Explanation: अरावली पर्वत श्रेणी भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी है, जिसका निर्माण प्री- कैम्ब्रियन काल में हुआ है। यह श्रेणी औसत रूप से 300 से 800 मी. तक ऊँची है। इसकी सर्वोच्च चोटी माउण्ट आबू के समीप स्थित गुरू शिखर (1722 मी.) है। यह पर्वत श्रेणी दक्षिण-पश्चिम में अहमदाबाद (गुजरात) से लेकर उत्तर-पूर्व में दिल्ली तक लगभग 800 किमी, की लम्बाई में विस्तृत है। दिल्ली में स्थित रायसीना पहाड़ी, जिस पर राष्ट्रपति भवन स्थित है, इसी पर्वत श्रेणी का विस्तार है।

15. नागा, खासी और गारो पहाड़ियाँ कहाँ स्थित है?
(A) पूर्वांचल पर्वतमाला में
(B) काराकोरम पर्वतमाला में
(C) जास्कर पर्वतमाला में
(D) हिमालय पर्वतमाला में

Answer: (A) पूर्वांचल पर्वतमाला में
Explanation: लद्दाख और काराकोरम श्रेणी के समान पूर्वांचल श्रेणी भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में हिमालय पर्वत श्रेणी का ही विस्तार है। इस श्रेणी के अन्तर्गत नागा, खासी और गारो पहाड़ियाँ सम्मिलित हैं।

16. कौन सी पर्वत श्रेणी भारत में स्थित है?
(A) अराकानयोमा
(B) सुलेमान
(C) साल्ट रेन्ज
(D) पीरपंजाल

Answer: (D) पीरपंजाल
Explanation: पीरपंजाल हिमालय पर्वत श्रेणी का ही एक भाग है, जो भारत के हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पाक अधिकृत कश्मीर में विस्तृत है। यह निम्न हिमालय की सर्वोच्च पर्वत श्रेणी है। जबकि अराकानयोमा म्यांमार, साल्ट रेन्ज पाकिस्तान और सुलेमान पाकिस्तान और अफगानिस्तान में स्थित है।

17. वैकाल पर्वतमाला किस राज्य में स्थित है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) बिहार
(D) छत्तीसगढ़

Answer: (D) छत्तीसगढ़
Explanation: मैकाल पर्वतमाला छतीसगढ़ राज्य में स्थित है। इस पर्वत श्रेणी का सर्वोच्च शिखर अमरकंटक (1036 मी.) है। सोन, नर्मदा व महानदी नादियों का उद्गम अमरकंटक पहाड़ी से ही होता है। सोन, गंगा की प्रमुख सहायक नदी है।

18. नल्लामल्ला की पहाड़ियों किस राज्य में स्थित हैं?
(A) ओडिशा
(B) मेघालय
(C) आन्ध्र प्रदेश
(D) गुजरात

Answer: (C) आन्ध्र प्रदेश
Explanation: नल्लामल्ला पहाड़ियाँ पूर्वी घाट की नीलगिरी पहाड़ियों का पूर्वी विस्तार हैं, जो आंध्र प्रदेश (कुर्नूल, नेल्लौर, गुंटूर, प्रकाशम, कुडप्पा और चित्तुर) एवं तेलंगाना (महबूब नगर एवं नलगोंडा) राज्यों में विस्तृत हैं। भैरानी कोडा (3048 फीट), नल्लामल्ला पहाड़ा का सबसे ऊँचा शिखर है।

19. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडू के तटीय भूभाग को क्या कहते है?
(A) कोंकण तट
(B) कोरोमण्डल तट
(C) पूर्वी तट
(D) मालाबार तट

Answer: (B) कोरोमण्डल तट
Explanation: भारत के पूर्वी घाट का दक्षिणी भाग (दक्षिणी आन्ध्र प्रदेश एवं तमिलनाडू का तटीय भाग) कोरोमण्डल तट कहलाता है। इस सघन तटीय क्षेत्र के तीन उपविभाग किये जा सकते हैं। उत्कल का मैदान, आंध्र तटीय मैदान एवं तमिलनाडू का मैदान।

20. विश्व में दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर निम्नलिखित में से कौन सा है ?
(A) धौलागिरि
(B) कंचनजंगा
(C) K2 (गाडविन ऑस्टन)
(D) नंदा देवी

Answer: (C) K2 (गाडविन ऑस्टन)
Explanation: विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर K2 कराकोरम पर्वत श्रेणी में स्थित है, जिसे गॉडविन ऑस्टिन भी कहा जाता है। यह पश्चिमी हिमालय एवं भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी (8611 मीटर) है।




21. माजुली, विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप किस राज्य में स्थित है?
(A) अरुणाचल प्रदेश
(B) असम
(C) त्रिपुरा
(D) आंध्र प्रदेश

Answer: (B) असम
Explanation: माजुली द्वीप विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप है, जो असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में स्थित है। इस द्वीप का कुल क्षेत्रफल लगभग 1250 वर्ग किमी. है। यहीं पर ब्रह्मपुत्र नदी, सुबनसिरी नदी से मिलती है। माजुली आर्द्र भूमि (Wetland) की श्रेणी में शामिल पारिस्थितिकीय हॉटस्पॉट है।

22. सर क्रीक (Sir Creek) कहाँ स्थित है?
(A) गुजरात के साथ लगने वाली भारत-पाक सीमा पर
(B) लद्दाख स्थित भारत-पाक सीमा पर
(C) उत्तर-पूर्व में भारत-चीन सीमा पर
(D) भारत-म्यांमार सीमा पर

Answer: (A) गुजरात के साथ लगने वाली भारत-पाक सीमा पर
Explanation: सर क्रीक (गुजरात) भारत-पाकिस्तान के मध्य सीमा पर स्थित एक दलदली क्षेत्र है, जो अरब सागर से जुड़ा हुआ है। यह भारतीय राज्य गुजरात को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अलग करता है। ज्वार भाटा की अधिक आवृत्ति एवं इसके प्रभाव से यह भू-भाग जलमग्न रहता है।

23. अराकानयोमा हिमालय का पूर्वी विस्तार हैं, जो कहाँ स्थित है?
(A) बलूचिस्तान में
(B) म्यामार में
(C) नेपाल में
(D) कश्मीर में

Answer: (B) म्यामार में
Explanation: अराकानयोमा पर्वत श्रेणी हिमालय पर्वत श्रेणी का ही पूर्वी विस्तार है, जो पश्चिमी म्यांमार के रखाइन तटवर्ती राज्य और इरावदी नदी बेसिन के मध्य स्थित है। इसीलिए इसे रखाइन पर्वत श्रेणी के नाम से जाना जाता है। इस श्रेणी का कुछ भाग भारतीय राज्य असम नागालैंड एवं मिजोरम में विस्तृत है। इस प्रकार यह पर्वत श्रेणी भारत और म्यांमार के मध्य प्राकृतिक सीमा निर्धारित करती है।

24. निम्न हिमालय और किसके बीच में स्थित लम्बवत् घाटी को दुन के नाम से जाना जाता है।
(A) हिमाद्री
(B) हिमाचल
(C) शिवालिक
(D) तिब्बत

Answer: (C) शिवालिक
Explanation: निम्न हिमालय के दक्षिणी ढ़ाल तथा शिवालिक श्रेणी की उत्तरी ढाल के मध्य में अनेक चौरस (चौड़ा) तल वाली लम्बवत् घाटियाँ, कोणधारी वन तथा अनेक छोटे-छोटे घास के मैदान पाये जाते हैं, जिन्हें पश्चिम में दून, पूर्व में दुआर तथा उत्तराखण्ड में इसे वुग्याल या पयार अन्य नाम से भी जाना जाता है। देहरादून एवं हरिद्वार इसी के उदाहरण है।

25. अरब सागर के द्वीपों में से किस भाग को मिनीकॉय द्वीपों के नाम से जाना जाता है?
(A) उत्तरी
(B) पूर्वी
(C) दक्षिणी
(D) पश्चिमी

Answer: (C) दक्षिणी
Explanation: लक्षद्वीप के दक्षिणी भाग में बिखरे छोटे-छोटे द्वीप समूहों को मिनीकॉय द्वीप समूह कहा जाता है। अरब सागर में स्थित मिनीकॉय (स्थानीय नाम मलिक) भारतीय द्वीप समूह लक्षद्वीप के सबसे दक्षिण में स्थित एक एटॉल (प्रवाल द्वीप) है। यहाँ मौसम वेधशाला एवं प्रकाश स्तम्भ (Light House) स्थित है।

26. इनमें से किसके बाद हिमालय दक्षिण की ओर एक तीव्र मोड़ बनाते हुए भारत की पूर्वी सीमा के साथ फैल जाता है?
(A) जोजिला दर्रा
(B) दिहांग महाखड्ड
(C) भूटान सीमा
(D) नेपाल सीमा

Answer: (B) दिहांग महाखड्ड
Explanation: दिहांग महाखड्ड के बाद हिमालय पर्वत श्रेणी दक्षिण की ओर एक तीव्र मोड़ बनाते हुए भारत की पूर्वी सीमा के साथ फैल जाती है। जहाँ इसे मिजो, मिरी, मिश्मी, डफला, पूर्वांचल आदि पहाड़ियों के नाम से जाना जाता है।

27. निम्नलिखित में से वे पहाड़ियाँ कौन सी हैं, जो पूर्वी और पश्चिमी घाटों को जोड़ती है?
(A) सतपुड़ा
(B) विंध्य
(C) नीलगिरि
(D) अरावली

Answer: (C) नीलगिरि
Explanation: नीलगिरी श्रेणी भारत के दक्षिणी राज्यों में तमिलनाडू केरल एवं कर्नाटक में विस्तृत है, जो पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणी का विस्तार है। पूर्वी तट एवं पश्चिमी घाट यहीं पर मिलते हैं। इस श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी दोदाबेट्टा (2637 मी.) तमिलनाडू राज्य में स्थित है।

28. सतलज तथा काली नदियों के बीच स्थित हिमालय का भाग और किसके नाम से भी जाना जाता है?
(A) पंजाब हिमालय
(B) नेपाल हिमालय
(C) कुमायूँ हिमालय
(D) असम हिमालय

Answer: (C) कुमायूँ हिमालय
Explanation: सतलुज तथा काली नदियों के मध्य स्थित हिमालय का भाग कुमाऊँ हिमालय के नाम से जाना जाता है, जो उत्तराखण्ड एवं हिमाचल प्रदेश राज्य में विस्तृत है। इसका सर्वाधिक भू-भाग उत्तराखण्ड राज्य में विस्तृत है। नंदा देवी कामेत, त्रिशूल, केदारनाथ, बद्रीनाथ, दून गिरि, गंगोत्री आदि इस श्रेणी की प्रमुख पर्वत चोटियाँ हैं। गंगा, यमुना तथा रामगंगा नदियों का उद्गम इसी श्रेणी से होता है। इस श्रेणी के पूर्व में नेपाल हिमालय तथा पश्चिम में कश्मीर हिमालय स्थित है।

29. तिस्ता और दिहांग नदियों के मध्य आने वाले हिमालय के भाग को कौन-सा हिमालय कहा जाता है?
(A) नेपाल
(B) कश्मीर
(C) असम
(D) जम्मू

Answer: (C) असम
Explanation: तिस्ता और दिहांग नदियों के मध्य स्थित हिमालय पर्वत श्रेणी के विस्तार को असम हिमालय के नाम से जाना जाता है, जो पश्चिम में त्सांग-पो नदी (तिब्बत) से लेकर पूर्व में भूटान की पूर्वी सीमा तक विस्तृत है। इस प्रकार इस श्रेणी का विस्तार दक्षिण-पूर्वी तिब्बत, उत्तरी असम, सिक्किम, भूटान एवं अरुणाचल प्रदेश में है। इस श्रेणी की सर्वोच्च चोटी नामचा बरवा है। दिहांग महाखड्ड (ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित) इसी क्षेत्र में स्थित है।

30. निम्नलिखित में से किसे सह्याद्रि पर्वतमाला भी कहा जाता है?
(A) पूर्वी घाट
(B) पश्चिमी घाट
(C) शिवालिक पहाड़ियाँ
(D) विध्य पर्वत

Answer: (B) पश्चिमी घाट
Explanation: भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि पर्वत श्रेणी कहते हैं। यह दक्कन का पठार के पश्चिमी तट के समानान्तर उत्तर में ताप्ती के मुहाने से दक्षिण में कन्याकुमारी तक 1600 किमी, की लम्बाई में विस्तृत है। ये पहाड़ियाँ गुजरात, महाराष्टू, गोवा, कर्नाटक केरल व तमिलनाडु राज्यों में विस्तृत हैं।


31. केरल के तट को क्या कहते हैं?
(A) कोंकण तट
(B) मालाबार तट
(C) कोरोमंडल तट
(D) कोनारा तट

Answer: (B) मालाबार तट
Explanation: केरल तट को मालाबार तट कहते हैं, जो मंगलुरू से कन्याकुमारी अन्तरीप तक विस्तृत लंबा और सँकरा समुद्रत तटीय क्षेत्र है। यह भारत के दक्षिण-पूर्वी भाग में अरब सागर के तट से लगा हुआ है। यह दक्षिण-भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है। ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध यह तट, अपने मसालों के व्यापार के लिए जाना जाता है।

32. जोजिला दर्रा किसको जोड़ता है?
(A) श्रीनगर और लेह को
(B) अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत
(C) चंबा और स्पीति को
(D) कालिम्पांग और ल्हासा को

Answer: (A) श्रीनगर और लेह को
Explanation: जोजिला दर्रा हिमालय पर्वत का पश्चिमी भाग है, जो पंजाब हिमालय में स्थित है। यह श्रीनगर और लेह को जड़ता है। शीत ऋत में यह दर्रा आवागमन के लिए बंद रहता है।

33. पुरातन काल में हिमालय के स्थान पर कौन सा सागर विद्यमान था?
(A) लाल सागर
(B) अरब सागर
(C) टेथिस सागर
(D) मृत सांगर

Answer: (C) टेथिस सागर
Explanation: हिमालय के अस्तित्व में आने से पहले इसके स्थान पर टेथिस सागर विद्दमान था, हिमालय का निर्माण एक लंबे भूगर्भिल काल से होकर सम्पन्न हुआ है। पूर्व में इस पर्वत के स्थान पर टेथिस भू-सन्नति थी, जो भारतीय प्लेट को यूरेशियाई प्लेट से अलग करती थी। इन दोनों प्लेटों के टकराने के कारण दोनों संलग्न अग्रभूमियों में निक्षेपित अवसाद पर दबाव जनित भूसंचलन उत्पन्न हुआ, जिनसे कुनलुन एवं हिमालय की विभिन्न श्रेणियों का निर्माण हुआ है।

34. कुल्लू घाटी किसके मध्य स्थित है ?
(A) लद्दाख और पीरपंजाल
(B) रनजोति और नागटिब्बा
(C) महान हिमालय और शिवालिक
(D) धौलाधर और पीरपंजाल

Answer: (A) लद्दाख और पीरपंजाल
Explanation: भारत में कुल्लू घाटी लद्दाख पर्वत श्रेणी और पीरपंजाल श्रेणी के मध्य स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश का एक जिला है, जो व्यास नदी घाटी में स्थित है। यह घाटी सेब उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

35. अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
(A) माउंट कोया
(B) माउंट दिअवोलो
(C) माउंट सैडल
(D) माउट थुलियर

Answer: (C) माउंट सैडल
Explanation: सैडल चोटी (पीक) उत्तरी आण्डमान द्वीप में स्थित है. जो अण्डमान और निकोबार द्वीप समूहों की सबसे ऊँची चोटी है। इसकी कुल ऊॅचाई 732 मीटर हैं। यह सैडल पीक राष्ट्रीय उद्यान द्वारा घिरा हुआ है। सैडल चोटी के ढलानों से ही कल्पोंग नदी का उद्गम होता है।

36. पूर्वी हिमालय की तुलना में वृक्ष रेखा (Tree Line) का ऊँचाई मान पश्चिमी हिमालय में होता है
(A) अधिक
(B) कम
(C) वैसा ही
(D) असम्बंधित परिवर्ती

Answer: (B) कम
Explanation: वह सीमा रेखा जिसके आगे या ऊपर वृक्ष नहीं उगते हैं, वृक्ष रेखा (Tree Line) कहलाती हैं। वर्षा की अधिकता व ढलान के कारण पूर्वीं तथा मध्य हिमालय में ट्री लाइन का मान 3600 से 3800 मी. तक है. जबकि पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वृक्ष रेखा का मान 3300-3600 मी. रहता हैं। अतः पूर्वी हिमालय की तुलना में पश्चिमी हिमालय में प्राकृतिक वृक्ष रेखा का ऊँचाई मान कम होता है।

37. निम्नलिखित में कौन अक्साई चिन का भाग है?
(A) काराकोरम श्रेणी
(B) कश्मीर घाटी
(C) शिवालिक श्रेणी
(D) लद्दाख पठार

Answer: (D) लद्दाख पठार
Explanation: भारत, चीन एवं पाकिस्तान की सीमाओं के सम्मिलन स्थल पर अक्साई चिन (Aksai Chin) अवस्थित है। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान इस भू-भाग पर (अक्साई चिन) पर चीन ने अधिकार कर लिया तभी से यह दोनों देशों के मध्य सीमा-विवाद का क्षेत्र है। अक्साई चिन क्षेत्र में ही लद्दाख पठार भी अवस्थित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.