जल संसाधन एवं बहुउद्देशीय परियोजनाएँ MCQs जल संसाधन एवं बहुउद्देशीय परियोजनाएँ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर.


जल संसाधन एवं बहुउद्देशीय परियोजनाएँ MCQs


Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
 जल संसाधन एवं बहुउद्देशीय परियोजनाएँ MCQs




जल संसाधन एवं बहुउद्देशीय परियोजनाएँ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


1. सरदार सरोवर परयोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य हैं-
(A) गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान
(B) आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र
(C) ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र
(D) मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र

Answer: (A) गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान
Explanation: सरदार सरोवर बाँध गुजरात राज्य में नर्मदा नदी पर स्थित है। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले प्रमुख राज्य हैं। सिंचाई की दृष्टि से इस परियोजना से सर्वाधिक लाभ गुजरात को (17.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र), जबकि उत्पादित विद्युत का सर्वाधिक लाभ मध्य प्रदेश को (57%) होता है।

2. भाखड़ा-नांगल एक संयुक्त परियोजना किन राज्यों के बीच है?
(A) हरियाणा-पंजाब-राजस्थान
(B) हरियाणा-पंजाब -दिल्ली
(C) हिमाचल प्रदेश-हरियाणा-पंजाब
(D) पंजाब-दिल्ली-राजस्थान

Answer: (A) हरियाणा-पंजाब-राजस्थान
Explanation: भाखडा-नांगल बाँध पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है जो हिमाचल प्रदेश (भाखड़ा) एवं पंजाब (नांगल) में सतलुज नदी पर स्थित है। इस बाँध के पीछे गोविन्द सागर झील स्थित है। भूकंपीय क्षेत्र में स्थित यह विश्व का सबसे ऊॉँचा गुरुत्वीय बाँथ है

3. मैथन, बेलपहाड़ी एवं तिलैया बांध किस नदी पर बनाये गये हैं?
(A) दामोदर
(B) बराकर
(C) कोनार
(D) बोकारो

Answer: (B) बराकर
Explanation: मैथन, बेलपहाडी और तिलैया बाँधों का निर्माण दामोदर की सहायक बराकर नदी पर किया गया है। इन बाँधों का निर्माण दामोदर नदी घाटी परियोजना के प्रथम चरण में किया गया है।

4. काल्पोंग जलविद्यत परियोजना कहाँ अवस्थित है?
(A) अरुणाचल प्रदेश में
(B) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में
(C) मेघालय में
(D) सिक्कम में

Answer: (B) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में
Explanation: काल्पोंग जलविद्युत परियोजना अंडमान और निकोबार द्वीपसपूह की प्रथम जलविद्युत परियोजना है। इसका निर्माण काल्योंग नदी पर किया गया है। 5.25 मेगावाट क्षमता की यह परियोजना अंडमान निकोबार द्वीप समृह की एकमात्र जल-विद्युत परियोजना है।

5. पोंग बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
(A) सतलुज
(B) रावी
(C) चिनाब
(D) व्यास

Answer: (D) व्यास
Explanation: पोंग बाँध हिमाचल प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में व्यास नदी पर स्थित है। इस बाँध द्वारा निर्मित जलाशय को व्यास डैम के नाम से जाना जाता है। इस जलाशय के जल का उपयोग सिंचाई एवं जल विद्युत उत्पादन हेतु किया जाता है। इस बाध द्वारा निर्मित झील महाराणा प्रताप सागर एक पक्षी अभयारण्य बन गया है।

6. मीठे पानी की कल्पसर परियोजना किस राज्य में अवस्थित है?
(A) गुजरात में
(B) हरियाणा में
(C) महाराष्ट्र में
(D) राजस्थान में

Answer: (A) गुजरात में
Explanation: कल्पसर परियोजना के अंतर्गत सिंचाई, पीने का पानी एवं औद्योगिक उद्वेश्यों की पूर्ति के लिए एक विशाल तटीय जलाशय (मीठे पानी) का निर्माण करने का प्रावधान है। इस परियोजना के अन्तर्गत खम्भात की खाड़ी (गुजरात) के समीप 30 किमी. लम्बी एक बाँध बनाने की योजना है जिससे ज्वारीय ऊर्जा उत्पन्न की जाएगी।

7. दक्षिण भारत में सिंचाई व्यवस्था को अग्रदूत किसे माना जता है?
(A) कर्नल बेयर्ड स्थिम
(B) सर आर्थर कॉटन
(C) लेफ्टिनेंट ब्लेन
(D) कर्नल रॉबर्ट स्मिथ

Answer: (B) सर आर्थर कॉटन
Explanation: ब्रिटिश जनरल एवं सिंचाई अभियंता सर आर्थर कॉटन को दक्षिण भारत में सिंचाई व्यवस्था का अग्रदूत माना जाता है क्योंकि उन्होंने दक्षिण भारत में प्रकाशम बैराज, धवलेश्वर बॉध और कुर्नुल कुडप्पा नहर (केसी नहर) का निर्माण करके दक्षिण भारतीय राज्यों की सिंचाई योजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

8. इंदिर गांधी नहर का उद्गम स्थल है-
(A) गाँधी सागर बाँध
(B) भाखड़ा बाँध
(C) हरिके बैराज
(D) गोविंद सांगर बाँध

Answer: (C) हरिके बैराज
Explanation: हरिके बैराज के निकट से व्यास एवं सतलज नदी के संगम से इंदिरा गाँधी नहर का उद्गम होता है। इस नहर को सतलुज, व्यास और रावी नदी से जल प्राप्त होता है, जिससे पश्चिमी राजस्थान में मुख्य खाप से सिंचाई की जाती है।

9. रावी नदी पर निर्मित बहुउद्देशीय बाँध है:
(A) भाखड़ा नांगल
(B) कहलगाँव
(C) रणजीत सागर बाँध
(D) गाँधी सागर बाँध

Answer: (C) रणजीत सागर बाँध
Explanation: रणजीत सागर बाँध पंजाब के पठानकोट जिले में रावी नदी पर स्थित है। इसे थीन बांध के नाम से भी जाना जाता है। इस परियोजना से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को लाभ होता है।

10. गिरना परियोजना कहाँ स्थित है?
(A) आन्ध्र प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) ओडिशा
(D) छत्तीसगढ़

Answer: (B) महाराष्ट्र
Explanation: गिरना परियोजना सिंचाई तथा जल विद्युत पर आधारित परियोजना है। यह परियोजना महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में स्थित माले गांव के समीप गिरना नदी पर स्थित है।




11. निम्नलिखित बांधों ए्वं राज्यों में से कौन सा समेलित नहीं हैं?
(A) हीराकुंड – ओडिशा
(B) मेट्टूर – केरल
(C) भाखड़ा – हिमाचल प्रदेश
(D) अलमट्टी – कर्नाटक

Answer: (B) मेट्टूर – केरल
Explanation: मेट्टूर बाँध तमिलनाडु राज्य के धर्मपुरी जिले में कावेरी नदी पर स्थित है। इस बाँध को स्टेनली जलाशय के नाम से भी जाना जाता है।

12. चंबल नदी पर कौन सा बाँध निर्मित है?
(A) इदिरा सागर
(B) सरदार सरोवर
(C) गाधी सागर
(D) भाखड़ा बॉध

Answer: (C) गाधी सागर
Explanation: चंबल परियोजना राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की संयुक्त उपक्रम है, जो चंबल नदी पर स्थित हैं। इस परियोजना के अंतर्गत 3 चरण में बाँधों, क्रमश: गांधी सागर बांध (मध्य प्रदेश), राणा प्रताप सागर बाँध (राजस्थान) एवं जवाहर सागर बाँध (रजस्थान) का निर्मेण किया है।

13. निम्नलिखित बांधों एवं नदियों में से कौन सा सुमेलित नहीं है?
(A) गाँधी सागर – चंबल
(B) जयकवाड़ी – गोदावरी
(C) नागार्जुन सांगर – गगा
(D) टिहरी – भागीरथी

Answer: (C) नागार्जुन सांगर – गगा
Explanation: नागार्जून सागर बाँध आंध्र प्रदेश राज्य में कृष्णा नदी पर स्थित है। इस बाँध से निर्मित झील विश्व की तीसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। गाँधी सागर परियोजना चंबल नदी पर मध्य प्रदेश में जयकवाड़ी परियोजना गोदावरी नदी पर महाराष्ट्र में तथा टिहरी परियोजना भागीरथी नदी पर उत्तराखण्ड राज्य में अवस्थित है।

14. विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्व बांध कौन सा है?
(A) रिहन्द बाँध
(B) कोयला बाँध
(C) भाखड़ा बाँध
(D) नागार्जुने बाँध

Answer: (C) भाखड़ा बाँध
Explanation: विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्व बाँध भारत के पंजाब राज्य में सतलुज नदी पर स्थित भाखड़ा बाँध है। इसकी ऊँचाई 216 मी. व लम्बाई 518 मी. हैं। इस बाँध द्वारा गोविन्द सागर जलाशय का निर्माण किया गया है।

15. हीराकुंड बांध किस नदी पर बनाया गये है?
(A) शिवनाथ
(B) नर्मदा
(C) महानदी
(D) सोन

Answer: (C) महानदी
Explanation: हीराकुंड बाँध ओडिशा राज्य में संबलपुर के समीप महानदी पर स्थित है। यह विश्व का सबसे लम्बा बाँध है। इस बाँध की कुल लम्बाई 25.8 किमी. है। इस बाँध से तीन नहरे निकाली गयी हैं- बोरागढ़ नहर, सासन नहर एवं संबलपुर नहर यह परिथयोजना राउरकेला स्टील प्लांट को विद्युत प्रदान करती है।

16. विश्व की सबसे पुरानी व विकसित नहर व्यवस्था भारत में कौन सी है ?
(A) गंग नहर
(B)इंदिरा गाँधी नहर परियोजना
(C) सीकरी नहर
(D) कृष्णा-गोदावरी नहर व्यवस्था

Answer: (A) गंग नहर
Explanation: गंग नहर पंजाब में फिरोजपुर के समीप सतलुज नदी से निकलती है। यह विश्व की सबसे पुरानी एवं विकसित नहर प्रणालियों में से एक हैं। इसका निर्माण वर्ष 1927 में बरीकानेर क तत्कालीन महाराजा श्री गंग सिंह ने कराया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.