कृषि एवं पशुपालन GK Question and Answer कृषि एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण Questions and Answers.


कृषि एवं पशुपालन GK Question and Answer


Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
कृषि एवं पशुपालन GK Question and Answer




कृषि एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण Questions and Answers.


1. ऑपरेशन फल्ड किससे संबंधित है?
(A) बाढ़ नियंत्रण
(B) पीने के पानी की व्यवस्था
(C) दुग्ध उत्पादन
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) दुग्ध उत्पादन
Explanation: ऑपरेशन फ्लड (Operation Flood) का सम्बध दुग्ध उत्पादन में प्रगति से है, जिसके जनक डॉ. वर्गीज कुरियन हैं। इसे श्वेत क्रांति (White Revolution) नाम दिया गया था।

2. निम्नलिखित में से कौन सी मिश्रित खेती की प्रमुख विशेषता है?
(A) नकदी और खाद्य दोनों शस्यों की साथ-साथ खेती
(B) दो या दो से अधिक शस्यों को एक ही खेत में उगाना
(C) पशुपालन और शस्य उत्पादन को एक साथ करना
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) पशुपालन और शस्य उत्पादन को एक साथ करना
Explanation: कृषि का वह पद्धति जिसके अन्तर्गत फसलों के उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन (केवल दुधारु गाय या भैंस तक ही सीमित) या डेयरी उद्योग को सम्मिलित किया जाता है, मिश्रित कृषि कहलाता है। इस प्रकार फसलोत्पादन के साथ-साथ जब पशुपालन भी आय का स्रोत हो तो वह मिश्रित कृषि की श्रेणि में आता है।

3. भैसों की कौन सी नस्ल गुजरात के दक्षिण-पशिचमी भाग में पायी जाती है?
(A) मुर्राह
(B) भदावरी
(C) सुरती
(D) टोडा

Answer: (C) सुरती
Explanation: भैसों को सुरती नस्ल गुजरात के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में पायी जाती है। यह भैंस प्रमुख दुधारू नस्ल है। इसके अतिरिक्त गुजरात में गिर नस्ल की भैंस भी पायी जाती है।

4. देश में प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(A) 1950 ई. में
(B) 1960 ई. में
(C) 1970 ई. में
(D) 1980 ई. में

Answer: (B) 1960 ई. में
Explanation: गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंत नगर (उधमपुर जिले, उत्तराखण्ड) भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय है। इसका उद्घाटन पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा 17 नवंबर, 1960 को उत्तर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के नाम से किया गया था। वर्ष 1972 में इसका नामकरण उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर किया गया। इस विश्वविद्यालय को भारत में हरितक्रांति का अग्रदूत माना जाता है।

5. कोई डेयरी किसान किस तरह से अपने पशुओं का चारा उपभोग कम करके अपने दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ा सकता है?
(A) बाँधकर आहार खिलाने से
(B) आहार सान्द्रण की पूर्ति में वृद्धि करके
(C) पशुओं को मैदानों में ले जाकर चराने से
(D) हॉर्मोन सेवन द्वारा

Answer: (B) आहार सान्द्रण की पूर्ति में वृद्धि करके
Explanation: पशुओं के चारे (Fodder) की गणुवत्ता में वृद्धि तथा इसमें पोषक तत्वों में वृद्धि करने के पश्चात् चारे की मात्रा कम होने पर भी दुध उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है।

6. भरत में शीत ऋतु में शीतोष्ण पश्चिमी विक्षोभों से होने वाली वर्षा किन फसलों के अधिक उत्पादन में सहायक होती है?
(A) रबी या खरीफ
(B) खरीफ और जायद
(C) केवल रबी
(D) केवल खरीफ

Answer: (C) केवल रबी
Explanation: शीत ऋतु में शीतोष्ण पश्चिमी विक्षोभों से होने वाली वर्षा रबी फसलों के उत्पादन में सहायक होती है। चूंकि पश्चिमी विक्षोभ, भूमध्य सागर एवं कैस्पियन सागर से आद्रता ग्रहण कर भारत में वर्षा करते हैं।

7. बाड़ बनाना, एकत्रित करना और ऊन कटाई जैसी कुछ गतिविधियाँ किससे संबंधित हैं?
(A) भेड़ पालन
(B) लामा का पालन-पोषण
(C) कुक्कुट पालन
(D) कपास (सूत) की खेती

Answer: (A) भेड़ पालन
Explanation: बाड़ बनाना एकत्रित करना और ऊन कताई जैसी गतिविधियाँ भेड़ पालन से सम्बधित हैं। भेड़ मुख्य रूप से ऊन तथा मांस के लिए पाली जाती हैं।

8. तिलहन की फसल के सम्बंध में नीचे दिये गये कथनों में से कोन सा/से कथन सत्य है/हैं?
(A) इनका उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में तथा प्रसाधन उद्योग में कच्चे माल के रूप में किया जाता है।


(B) तिल उत्तरी भारत में खरीफ की फसल है तथा दक्षिणी भारत में रबी की।
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) (A) और (B) दोनों
Explanation: मुँगफली सरसों, नारियल तिल, सोयाबीन, अरंडी. अलसी और सूरजमुखी भारत में उगायी जाने वाली मुख्य तिहलन फसलें हैं। इनमें से अधिकतर खाद्य फसलें हैं जो भोजन बनाने में प्रयोग किये जाते हैं, परन्तु इनमें से कुछ तिलहन के बीजों को साबुन, प्रसाधन (श्रृंगार की सामान) और उबटन उद्योग में कच्चे माल के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। तिल उत्तर भारत में खरीफ की और दक्षिण भारत में रबी की फसल हैं। अरंडी, खरीफ और रबी दोनों ऋतुओं में बोयी जाती है।

9. यदि खाद्यान्नों का सुरक्षित संग्रह सुनिश्चित करना हो, तो कटाई के समय उनमें आर्द्रता अंश कितने प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए?
(A) 14%
(B) 16%
(C) 18%
(D) 20%

Answer: (A) 14%
Explanation: खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने अपने मानकों के अनुसार, खाद्यान्नों के सुरक्षित भण्डारण के समय 14% तक ही सापेक्षित आर्द्रता (Relative Humidity) निश्चत की है।

10. भारत में रबड़ का पौधा कहाँ से लाया गया था?
(A) मलाया
(B) ब्राजील
(C) वेनेजुएला
(D) इण्डोनेशिया

Answer: (B) ब्राजील
Explanation: रबड़ अमेजन बेसिन (ब्राजील) में जंगली रूप में उगने वाले हेविया ब्राजीलिएन्सिस वृक्ष के दूध को जमाकर प्राप्त किया जाता है। इसके बीज वर्ष 1876 में पारा (ब्राजील) से भारत में लाये गये और 1895 ई. में दक्षिणी केरल के पहाड़ी ढालों पर लगाये गये।




11. भारत में उगायी जाने वाली, अधिकतर कॉफी की किस्म है?
(A) ओल्ड चिक्स
(B) कुर्गस
(C) अरेबिका
(D) केन्ट्स

Answer: (C) अरेबिका
Explanation: भारत में कहवा (Coffee) को दो प्रजातियाँ मुख्य रूप से पायी जाती है- अरेबिका एवं रोबस्टा। यहाँ उगायी जाने वाली अधिकतर कॉफी की किस्म अरेबिका है। अरेबिका कॉफी मूल रूप से अफ्रीका के इथोपिया देश का पौधा है।

12. मोटे अनाज के सम्बंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(A) मोटे अनाजों में पोषक तत्वों की मात्रा अत्यधिक होती है।


(B) ज्वार, बाजरा और रागी भारत में उगाए जाने वाले मुख्य मोटे अनाज हैं।
(C) (A) और (B) दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (C) (A) और (B) दोनों
Explanation: ज्वार, बाजरा और रागी भारत में उगाये जाने वाले प्रमुख मोटे अनाज हैं। यद्यपि इन्हें मोटा अनाज कहा जाता है, परन्तु इनमें पोषक तत्वों की मात्रा अत्यधिक होती है। उदाहरणतया, रागा में प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, सूक्ष्म पोषक तत्व और भूसी मिलती हैं।

13. निम्लिलिखित में से कौन सी खरीफ की प्रमुख फसल नहीं है?
(A) चावल
(B) गेहूँ
(C) गन्ना
(D) कपास

Answer: (B) गेहूँ
Explanation: खरीफ फसलों के अन्तर्गत चावल, गन्ना, कपास, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि जबकि रबी फसलों के अन्तर्गत गेहूँ, चना, जौ, सरसों, अलसी आदि फसलें उगायी जाती हैं। खरीफ फसलों के लिए उष्णकटिबंधीय एवं रबी फसलों के लिए शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु लाभकारी होती है।

14. राष्ट्रीय केला अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?
(A) तिरुचिरापल्ली में
(B) भुसावल में
(C) सहारनपुर में
(D) पुणे में

Answer: (A) तिरुचिरापल्ली में
Explanation: राष्ट्रीय केला अनुसंधान केन्द्र तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडू) में स्थित है। यह केले के उत्पादन में वृद्धि के लिए फसल उत्पादन फसल सुधार एवं फसल संरक्षण पर कार्य करता है।

15. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य इलायची का उत्पादन नहीं करता है?
(A) केरल
(B) कर्नाटक
(C) तमिलनाडु
(D) ओडिशा

Answer: (D) ओडिशा
Explanation: छोटी इलायची के मुख्य उत्पादक राज्य केरल करनाटक तथा तमिलनाड् हैं। जबकि बड़ी इलायची के मुख्य उत्पादक राज्य सिक्किम व पश्चिम बंगाल है। इस प्रकार ऑडिशा राज्य इलायची का उत्पादन नहीं करता है।

16. गेहूँ की खेती के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक हैं?
(A) सामान्य तापमान तथा भारी वर्षा
(B) आर्द्र तापमान तथा भारी वर्षा
(C) आर्द्र तापमान तथा सामान्य वर्षा
(D) सामान्य तापमान तथा सामान्य वर्षा

Answer: (D) सामान्य तापमान तथा सामान्य वर्षा
Explanation: गेहूँ के उगते समय ठण्डी तथा आर्द्र जलवायु को आवश्यकता होती है। गेहूँ बोते समय सामान्य वर्षा, 10° से 15°C के मध्य तापमान तथा फसल पकते समय 20° से 25°C सामान्य तापमान की आवश्यकता होती है।

17. अदरक का तना जो मिद्टी में उगता है और खाद्य का संग्रहण करता है, वह क्या कहलाता है?
(A) कंद
(B) प्रकंद
(C) राजोफोर
(D) घनकन्द

Answer: (B) प्रकंद
Explanation: अदरक (Ginger) का तना जो मिट्टी में उगता है तथा खाद का संग्रहण करता है, वह प्रकंद (Rhizome) कहलाता है।

18. खरीफ की फसल बोयी जाती है-
(A) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के प्रारंभ होने पर
(B) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के अंत में
(C) उत्तरी-पूर्वी मानसून के प्रारंभ होने पर
(D) उत्तरी-पूर्वी मानसून के अंत में

Answer: (A) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के प्रारंभ होने पर
Explanation: खरीफ की फसल दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रारंभ होने पर बोयी जाती है। चावल, ज्वार, मक्का, कपास, मूँग आदि प्रमुख खरीफ की फसलें हैं। इसकी अवधि जून से अक्टूबर तक होती है।

19. वर्ष भर बोयी जाने वाली फसल है-
(A) उड़द
(B) गेहूँ
(C) राई
(D) मक्का

Answer: (D) मक्का
Explanation: मक्का (Maize) एक प्रमुख नगदी फसल है, जो वर्ष भर बोयी जाती है। जबकि गेहूँ शीतोष्ण जलवायु की फसल तथा उड़द शुष्क जलवायु की फसल हैं।

20. वर्षा ऋतु के मौसम के बाद उगायी जाने वाली फसलें क्या कहलाती हैं?
(A) खरीफ
(B) रबी
(C) वार्षिक
(D) मौसमी

Answer: (B) रबी
Explanation: वर्षा ऋतु के मौसम के बाद शीतकाल के प्रारम्भ में अक्टूबर से दिसम्बर तक रबी की फसलें बोयी जाती हैं। ये फसलें मख्यतः सिंचाई पर निर्भर होती हैं। इसके अन्तर्गत गेहूँ, मसूर, सरसों आदि प्रमुख फसलें हैं।




21. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य कॉफी का सवसे अधिक उत्पादन करता है?
(A) कर्नाटक
(B) तमिलनाडु
(C) केरल
(D) गोवा

Answer: (A) कर्नाटक
Explanation: भारत में सबसे अधिक कॉफी का उत्पादन कर्नाटक राज्य में होता है। भारतीय कॉफी अपनी गुणवत्ता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसकी कृषि की शुरूआत बाबा बूदन पहाड़ियों से हुई और आज भी इसकी खेती नीलगिरी की पहाड़ियों के आस पास कर्नाटक, केरल और तमिलनाड् में की जाती है।

22. निम्नलिखित में से गर्म मसालों का मुख्य उत्पादक क्षेत्र कौन सा है?
(A) दक्कन ट्रैप
(B) मालाबार तट
(C) कोरोमंडल तट
(D) सुंदरवन डेल्टा

Answer: (B) मालाबार तट
Explanation: मंगलुरू से कुमारी अन्तरीप तक 500 किमी. की लम्बाई में विस्तृत तटीय मैदान मालाबार तट कहलाता हैं। नारियल, चावल सुपारी, केला एवं गर्म मसाले यहाँ प्रमुख रूप से उगाई जाने वाली फसलें हैं।

23. कृषि में युग्म पैदावार का आशय किसको उगाने से है?
(A) एक ही साथ दो फसल
(B) विभिन्न मौसमों पर दो फसल
(C) अन्य फसल के साथ एक फसल
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer: (B) विभिन्न मौसमों पर दो फसल
Explanation: एक फसल वर्ष में विभिन्न मौसम के दौरान एक ही भूमि पर दो या दो से अधिक फसलों को उगाना युग्म पैदावार कहलाता है। एक ही साथ एक भूमि पर दो या अधिक फसल उगाना अंतर्फसली खेती कहलाती है।

24. हरित क्रांति (Green Revolution) से क्या अभिप्राय हैं?
(A) हरी खाद का प्रयोग
(B) अधिक फसल उगाना
(C) हरी वनस्पति
(D) उच्च उत्पाद विविधता प्रोग्राम

Answer: (D) उच्च उत्पाद विविधता प्रोग्राम
Explanation: हरित क्रांति शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम अमेरिकी विद्वान डॉ. विलियम गाँड (Gadd) ने किया था। भारत में हरित क्रांति का प्रारम्भ वर्ष 1966-67 ई. से हुआ माना जाता है। भारत में हरित क्राति गेहूँ के उत्पादन में सबसे सफल रही, क्योंकि उसमें उच्च गुणवत्ता वाले गेहूँ के बीजों (मैक्सिकन प्रजाति का गेहूँ) तथा उर्वरकों का अधिक प्रयोग एवं सिंचाई सुविधाओं के पर्याप्त विकास पर भी विशेष बल दिया गया। भारत में हरित क्राति का जनक एम. एस. स्वामीनाथन को माना जाता है।

25. भारत में सिंचित क्षेत्र के सबसे अधिक भाग पर किसकी खेती होती है?
(A) गन्ने की
(B) चावल (धान) की
(C) कपास की
(D) गेहूँ की

Answer: (B) चावल (धान) की
Explanation: चावल देश की तीन चौथाई आबादी का प्रमुख भोजन है। चावल का उत्पादन भारत के पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में अधिक होता है। विश्व में चावल के उत्पादन में चीन को प्रथम स्थान है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। संपूर्ण विश्व के 20% चावल का उत्पादन भारत में होता है।

26. भारत में पीली क्रान्ति (Yellow Revolution) का संबंध किससे है?
(A) धान के उत्पादन से
(B) तिलहन के उत्पादन से
(C) फूलों के उत्पादन से
(D) चाय की उत्पादन से

Answer: (B) तिलहन के उत्पादन से
Explanation: भारत में पीली क्रांति का सम्बंध तिलहन उत्पादन से है। इसकी शुरुआत मुख्य रूप से वर्ष 1986 से मानी जाती है। वहीं गोल्डन (सुनहरी) क्रांति का सम्बंध फलों/शहद के उत्पादन से सम्बंधित है।

27. निम्नलिखित में से किसको भारत में नकदी फसल माना जाता है?
(A) मक्का
(B) चना
(C) प्याज
(D) गेहूँ

Answer: (A) मक्का
Explanation: नकदी फसलों के अन्तर्गत उन व्यापारिक फसलों को सम्मिलित किया जाता है, जिन्हें किसानों द्वारा अपनी आय के लिए सीधे या अर्द्ध प्रसंस्कृत (Semi Processed) रूप में बाजारों में बेचा जाता हो। भारत में नकदी फसलों के अंतर्गत गन्ना, तम्बाकू, जूट, कपास, मक्का, मेस्टा, चाय, कॉफी तथा तिलहनी फसलों (सरसों, मूंगफली, अलसी आदि फसलें) को शामिल किया जाता है।

28. पूसा सिंधु गंगा एक किसकी प्रजाति है?
(A) गेहूँ की
(B) धान की
(C) मसूर की
(D) चना की

Answer: (A) गेहूँ की
Explanation: पूसा सिंधु गंगा गेहूँ की एक प्रजाति है। इसके अतिरिक्त गेहूँ की अन्य प्रजातियाँ निम्नलिखित हैं- लर्मा रोजो-64A, सोनारा-64 राज 3077, कल्याण, सोना, अर्जुंन, कंदन, पूसा बसंत, पूसा बाहार, पूसा अमूल्य, पूसा वत्सला, पूसा किरण एवं पूसा गोौतमी।

29. काटो और जलाओ कृषि (Slash and Burn Agriculture) से क्या तात्यर्य है?
(A) मिश्रित खेती को
(B) आलू की खेती की विधि को
(C) स्थानान्तरण खेती को
(D) वनोन्मूलन की प्रक्रिया को

Answer: (C) स्थानान्तरण खेती को
Explanation: स्थानांतरशील कृषि के अन्तर्गत वनों को जलाकर, भूमि साफ करके, दो तीन वर्षों तक फसलें उगायी जाती हैं, फिर भूमि की उर्वरता नष्ट होने पर उसे छोड़ दिया जाता है। उत्तर-पूर्वी भारत की अनेक जनजातियाँ इस प्रकार के कृषि कार्यों में व्यापक रूप से संलिप्त रहती हैं। स्थानीय स्तर पर इसे झूम खेती भी कहा जाता है।

30. निम्नलिखित में से कौन सी एक रोपण फसल नहीं है?
(A) चाय
(B) कहवा (कॉफी)
(C) रबड़
(D) गन्ना

Answer: (D) गन्ना
Explanation: बागती/बागानी/रोपण कृषि बडे-बड़े बागानों के रूप में की जाने वाली कृषि है, जिसमें एक बार वृक्षों के बागान लगाने के पश्चात् कई वर्षों तक उनसे उत्पादन प्राप्त होता रहता है। इसके अन्तर्गत वाणिज्यक फसलों का उत्पादन किया जाता है। चाय, कहवा, नारियल, रबड़, कोको, गर्म मसाले, केला आदि प्रमुख वाणिज्यिक फसलें हैं।


31. भारत में फसलों के सकल क्षेत्रफल में से खाद्यानों का हिस्सा है?
(A) 70% से अधिक
(B) 60 से 70% अधिक
(C) 50 से 60% के मध्य
(D) 50% से कम

Answer: (A) 70% से अधिक
Explanation: भारत में फसलों के सकल क्षेत्रफल में खाद्यान्नों के अंतर्गत शामिल क्षेत्रफल 70 प्रतिशत से अधिक है, जिसमें चावल, गेहुँ, चना, मटर आदि फसलें शामिल हैं। इसके अधिक उत्पादन लेने तथा कृषि क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए बंजर भूमि को खेती के उपयुक्त बनाया जा रहा है।

32. IR-20 और रत्ना किसकी दो प्रमुख किस्में हैं?
(A) गेहूँ
(B) बाजरा की
(C) ज्वार की
(D) धान की

Answer: (D) धान की
Explanation: IR-20 और रत्ना चावल (धान) की प्रमुख किस्में हैं। पूर्वी भारत में तीन प्रकार के चावल की खेती होती है- अमन (शीतकालीन), ओस (शरदकालीन) तथा बोरो (ग्रीष्मकालीन)।

33. महाराष्ट्र में निम्नलिखित में से कौन सी एक फसल श्वेत स्वर्ण (White Gold) के नाम से जानी जाती है?
(A) गेहूँ
(B) मक्का
(C) कपास
(D) गन्ना

Answer: (C) कपास
Explanation: कपास एक नकदी फसल है, जिससे रुई तैयार की जाती है। महाराष्ट् में इसे श्वेत स्वर्ण (White Gold) के नाम से जाना जाता है। कपास के उत्पादन के लिए काली मिट्टी सबसे उपर्युक्त मिट्टी है। इसीलिए इस मिट्टी को कपासी मिट्टी के नाम से जाना जाता है। भारत में इस मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार महाराष्ट्र में पाया जाता है।

34. राष्ट्रीय बागवानी परिषद् (बोर्ड) की स्थापना कब हुई थी?
(A) वर्ष 1976 में
(B) वर्ष 1987 में
(C) वर्ष1984 में
(D) वर्ष 2002 में

Answer: (C) वर्ष1984 में
Explanation: सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत राष्ट्रीय बागवानी परिषद् (बोर्ड) की स्थापना वर्ष 1984 में एक स्वायत्त सोसाइटी के रूप में की गई थी। इसका मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा) में स्थित हैं।

35. फसल-चक्र (Crop Rotation) को अपनाने से।
(A) भूमि की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है।
(B) फसल का उत्पादन बढ़ जाता है।
(C) भूमि में जल की मात्रा बढ़ जाती है।
(D) फसलों में कीड़ों द्वारा हानि को रोकने की क्षमता बढ़ती है।

Answer: (A) भूमि की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है।
Explanation: भूमि की उर्वरा शक्ति को लंबी अवधि तक बनाये रखने के लिए क्रमिक रूप से फसल-चक्र पद्धति को अपनाया जाता है। यह मृदा क्षरण को भी कम करने में सहायक है।

36. चाय का उत्पादन होता है।
(A) पर्वत पर
(B) पठार पर
(C) पर्वतीय घाटी पर
(D) पहाड़ी ढाल पर

Answer: (D) पहाड़ी ढाल पर
Explanation: चाय के लिए अच्छी जल निकास वाली ढालयुक्त भूमि की आवश्यकता होती है। चाय के उत्पादन के लिए 150-200 सेमी. वर्षा तथा 25°-30° तापमान आवश्यक होता है। ऐसी परिस्थितियाँ प्रायः पहाड़ी ढालों पर पायी जाती हैं। दार्जिलिंग की पहाडियाँ इसके लिए आर्दश परिस्थितियों का निर्माण करती है।

37. दलहनी फसलों के उत्पादन हेतु कौन सा तत्व आवश्यक है?
(A) क्रोमियम
(B) कोबाल्ट
(C) आयोडीन
(D) सोडियम

Answer: (B) कोबाल्ट
Explanation: राइजोबियम दलहनी फसलों की जड़ों में पाया जाने वाला बैक्टीरिया है। राइजोबियम द्वारा नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिए आवश्यक तत्व कोबाल्ट है, जो विटामिन B12 के संश्लेषण में सहायक होता है। यह प्रकाश संश्लेषण, वाष्पोत्सर्जन एवं पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक होता है।

38. रबड़ की फसल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?
(A) यह भूमध्यरेखीय फसल (Tropical Crop) है।
(B) इस फसल के लिए 50 सेमी. से कम वर्षा की आवश्यकता होती है।
(C) A और B दोनों
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer: (A) यह भूमध्यरेखीय फसल (Tropical Crop) है।
Explanation: रबड़ भूमध्यरेखीय क्षेत्र की फसल है, परन्तु विशेष परिस्थितियों में उष्ण और उपोष्ण क्षेत्रों में भी उगायी जाती है। भारत में केरल रबड़ का प्रमुख उत्पादक (सम्पुर्ण उत्पादन का लगभग 90%) राज्य है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.