खनिज एवं ऊर्जा संसाधन GK Questions.
Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
खनिज एवं ऊर्जा संसाधन से संबंधित महत्वपूर्ण GK प्रश्न उत्तर.
1. निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र कोयला भंडार में सबसे अधिक समृद्ध है ?
(A) ब्रह्मपुत्र
(B) दामोदर घाटी
(C) महानदी घाटी
(D) गोदावरी घाटी
Answer: (B) दामोदर घाटी
Explanation: गोण्डवानायुगीन चट्टानें पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा आदि राज्यों में विस्तृत है। देश की गोडवाना शैलों से कुल 98% कोयला प्राप्त होता है। ऊपरी दामोदर घाटी में स्थित पश्चिम बंगाल का रानीगंज कोयला क्षेत्र देश का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है। झारखण्ड राज्य के झरिया, बोकारो, गिरिडीह, करनपुरा, रामगढ़ आदि क्षेत्रों में भी कोयला पाया जाता है। यहाँ से उत्तम कोटि का बिटुमिनस कोयला निकाला जाता हैं।
2. निम्नलिखित में से कोयला का सबसे शुद्ध रूप क्या है?
(A) एंथ्रेसाइट
(B) काजल (collyrium)
(C) ग्रेफाइट
(D) लकड़ी का कोयला
Answer: (A) एंथ्रेसाइट
Explanation: कोयले के चार प्रमुख प्रकारों में से एंथ्रेसाइट में 80-90%, बिटुमिनस में 55-65%, लिग्नाइट में 45-55%, पीट में 35-45% कार्बन की मात्रा पायी जाती है। कोयले में कार्बन की उच्च मात्रा कोयले को उच्च प्रज्ज्वलन क्षमता (High Inflammable Capicity) का सूचक (Indicator) है।
3. भारत में बॉक्साइट के निक्षेप मुख्यतः निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में पाये जाते हैं?
(A) अमरकंटक पठार
(B) मालवा पठार
(C) मैकाल पहाड़ियाँ
(D) विकल्प A और C दोनों
Answer: (C) मैकाल पहाड़ियाँ
Explanation: भारत में बाँक्साइट के निक्षेप मुख्यतः अमरकंटक पठार, मैकाल पहाड़ियाँ एव बिलासपुर-कटनी के पठारी प्रदेशों में पाये जाते हैं। ओडिशा के कोरापुट जिले के पंचपतमाली में राज्य के सबसे महत्वपूर्ण बॉक्साइट निक्षेप पाये जाते हैं।
4. भारत की सबसे प्रसिद्ध यूरेनियम खान कहाँ स्थित है?
(A) मनावलकुरिची
(B) गौरीबिडानुर
(C) वाशी
(D) जादूगोड़ा
Answer: (D) जादूगोड़ा
Explanation: यूरेनियम को मेटल ऑफ होप के नाम से भी जाना जाता है। झारखण्ड में सिंहभूम जिले का जादूगोड़ा क्षेत्र यूरेनियम खनन हेतु। स्वाधिक महत्वपूर्ण है। यूरोनियम के प्रमुख अयस्क हैं- पिंचब्लैंड, सॉमरस्काइट तथा थोरियानाइट। वर्तमान समय में यूरेनियम नाभिकीय ऊर्जा प्राप्त करने का प्राथमिक साधन है।
5. भारत के किस राज्य में उच्च स्तरीय थोरियम वाले मोनाजाइट का सबसे बड़ा भंडार है?
(A) केरल
(B) कर्नाटिक
(C) गुजरात
(D) महाराष्ट्र
Answer: (A) केरल
Explanation: थोरियम रेडियो एक्टिव पदार्थ है। यह मोनाजाइट, थोरियम, यूरेनियम, सीरियम और लैंथेनस आदि का मिश्रण है। इसकी प्राप्ति मोनाजाइट बालू के निक्षेपों से होती है। मोनाजाइट बालू का निर्माण प्री-कैम्ब्रियन युग की चट्टानों के नष्ट हुए चूर्ण से हुआ हैं। थोरियम केरल के समुद्री तट की रेत (भोनाजाइट बालू) में भरपूर माता में पाया जाता है। मोनाजाइट का उपयोग नाभिकीय संयंत्रों में आण्विक ऊर्जा उत्पन्न करने में किया जाता है।
6. निम्नलिखित में से किस लौह अयस्क का उपयोग विद्युत उद्योगों में विशेष रूप से होता है ?
(A) मैग्नेटाइट
(B) हेमेटाइट
(C) सिडेराइट
{D) लिमोनाइट
Answer: (A) मैग्नेटाइट
Explanation: मैग्नेटाइट सर्वोत्तम प्रकार का लोह-अयस्क है, जिसमें 70% लौहांश पाया जाता है। इसमें सर्वश्रेष्ठ चुंबकीय गुण होते हैं, जो विद्युत उद्योगों में विशेष रूप से उपयोगी हैं।
* भारत में कुडप्पा तथा धारवाड़ युग की अवसादी तथा आग्नेय शैलों में लौह-अयस्क की प्राप्ति होती है।
7. निम्नलिखित में से भारत का वह राज्य कौन सा है, जो गंधक (सल्फर) के उत्पादन में अग्रणी है?
(A) पजाब
(B) हरियाणा
(C) असम
(D) तमिलनाडु
Answer: (B) हरियाणा
Explanation: भारत में गंधक (Sulphur) अल्प मात्रा में पाया जाने वाला खनिज है। हरियाणा (41%), गुजरात (23%), महाराष्ट् (13%) एवं उत्तर प्रदेश प्रमुख गंधक उत्पादक राज्य हैं। गंधक (सल्फर) का 90% भाग आयात किया जाता है।
8. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में सबसे अधिक मैंगनीज उत्पादित करता है?
(A) ओडिशा
(B) मध्य प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) आंध्र प्रदेश
Answer: (B) मध्य प्रदेश
Explanation: मैंगनीज लौह-इस्पात उद्योग में एक प्रमुख कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है। यह धारवाड़ युग की अवसादी चट्टानों में पाया जाता है। मैंगनीज के उत्पादन में क्रमश : मध्य प्रदेश का प्रथम, महाराष्ट्र का दूसरा तथा ओडिशा का तीसरा स्थान है।
9. गुजरात भारत में नमक का सबसे बड़ा उत्पादक है क्योकि:
(A) इसके पास विस्तृत शुष्क तट हैं।
(B) इसके तटों के जल में नमक की मात्रा अधिक है।
(C) इसके पास विस्तृत उथले सागर है।
(D) खारे जल से नमक का उत्पादन करने के अतिरिक्त उसके पास खनिज नमक के भंडार हैं।
Answer: (A) इसके पास विस्तृत शुष्क तट हैं।
Explanation: गुजरात भारत का सबसे बड़ा समुद्र तटीय राज्य हैं, जहाँ की जलवायु शुष्क एवं अर्द्धशुष्क व धरातल दलदली, नमकीन एवं रेतीली है, जो कच्छ के मैदान तक विस्तृत है। इसे सफेद मरुस्थल के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ नमक के दलदल पाये जाते हैं।
10. कुद्रेमुख खानों का लौह-अयस्क कहाँ से निर्यात होता है?
(A) मार्मुगाओं मण्डल
(B) कोचीन
(C) मंगलौर
(D) चेन्नई
Answer: (C) मंगलौर
Explanation: कुद्रेमुख खानों का लौह-अयस्क मंगलुरु पत्तन से निर्यात किया जाता है, क्योंकि यह एक तटीय बंदरगाह है। यह कर्नाटक का एकमात्र बंदरगाह है। कुद्रेमुख लोह-अयस्क क्षेत्र कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान के आन्तरिक भाग में स्थित है।
11. निम्नलिखित में से किन खदानों का लोह-अयस्क विशाखापत्तनम् से जापान तथा दक्षिण कोरिया को निर्यात किया जाता है?
(A) बादाम पहाड
(B) बैलाडिला
(C) चन्द्रपुर
(D) चित्रदुर्ग
Answer: (B) बैलाडिला
Explanation: छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले के दक्षिण-पश्चिम से लगभग 40 किमी. की दूरी पर स्थित बैलाडिला पहाड़ी में अति उत्तम कोटि का हेमेटाइट लौह-अयस्क पाया जाता है। इन खदानों का लौह-अयस्क विशाखापत्तनम् बन्दरगाह से जापान तथा दक्षिण कोरिया को निर्यात किया जाता है।
12. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?
(A) धारवाड़ के शैल समूहों में प्राकृतिक गैस पायी जाती है।
(B) कोडरमा में अभ्रक पाया जाता है।
(C) कुडप्पा श्रेणियाँ हीरे के लिए प्रसिद्ध है।
(D) अरावली की पहाड़ियों में पेट्रोलियम पाया जाता है।
Answer: (B) कोडरमा में अभ्रक पाया जाता है।
Explanation: अभ्रक एक बहुपयोगी खनिज है, जो आग्नेय एवं कायांतरित चट्टानों में पाया जाता है। कोडरमा वन क्षेत्र में सर्वाधिक अभ्रक की खाने हैं। झारखण्ड के कोडरमा का अभ्रक उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान है। इसे अभ्रक की राजधानी भी कहा जाता हैं।
13. भारत के किस राज्य में रैट होल खनन किया जाता है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) मेघालय
(C) मध्य प्रदेश
(D) ओडिशा
Answer: (B) मेघालय
Explanation: मेघालय में कोयला, लौह-अयस्क, चूना-पत्थर व डोलोमाइट के विशाल निक्षेप पाये जाते हैं। जोवाई व चेरापूंजी में कोयले का खनन जनजातीय परिवारों के सदस्यों द्वारा एक लम्बी संकीर्ण सुरंग के रूप में किया जाता है, जिसे रैट होल खनन(Rat Hole Mining) कहते हैं। भारत में अधिकांश खनिज राष्ट्रीयकृत हैं और इनका निष्कर्षण सरकारी अनुमति के पश्चात् ही संभव है, किंतु उत्तर-पूर्वी भारत के अधिकांश जनजातीय क्षेत्रों में खनिजों का स्वामित्व व्यक्तिगत व समूदायों को प्राप्त है।
14. भारत में किस क्षेत्र मैं लिग्नाइट कोयले के प्रमुख भण्डार मिलते हैं?
(A) नेवेली
(B) झरिया
(C) बोकारो
(D) रानीगंज
Answer: (A) नेवेली
Explanation: लिग्नाइट कोयले के प्रमुख भंडार तमिलनाडु के नेवेली में स्थित हैं। जिनका उपयोग विद्युत उत्पादन में किया जाता है। लिगनाइट एक निम्न कोटि का भूरा कोयला होता है। यह मुलायम होने के साथ-साथ अधिक नमीयुक्त होता है।
15. खेतड़ी किस के लिए प्रसिद्ध है?
(A) एल्युमिनियम
(B) उर्वरक
(C) ताँबा
(D) स्वर्ण
Answer: (C) ताँबा
Explanation: खेतड़ी राजस्थान के झुँझुनू जिले में स्थित है, जो ताँबे के खनन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ ताँबे के विशाल भण्डार पाये जाते हैं। भारत में ताँबा उत्पादन में इसका दूसरा स्थान है।
16. निम्नलिखित में से किस राज्य में हट्टी सोने की खान स्थित है?
(A) महाराष्ट्र
(B) पश्चम बंगाल
(C) ओडिशा
(D) कर्नाटक
Answer: (D) कर्नाटक
Explanation: भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित कोलार तथा हट्टी की स्वर्ण खानों से सोना प्राप्त किया जाता है। कर्नाटक में देश का 90% सोने का उत्पादन किया जाता है।
17. हीरे की खानें कहाँ पायी जाती हैं?
(A) कर्नाटक के मैसूर में
(B) मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में
(C) राजस्थान के अजमेर में
(D) आंध्र प्रदेश के वाल्टेयर में
Answer: (B) मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में
Explanation: भारत में मध्य प्रदेश राज्य का हीर के उत्पादन में प्रथम स्थान है। यहाँ के पन्ना तथा सतना जिले हीरे की खानों के लिए प्रसिद्ध हैं। देश में सर्वाधिक हीरे का उत्पादन पन्ना में होता है।
18. आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिला किसके लिए प्रसिद्ध है?
(A) ताँबा
(B) जस्ता
(C) अभ्रक
(D) स्वर्ण
Answer: (D) स्वर्ण
Explanation: आंध्र प्रदेश के रायजियरा क्षेत्र में स्थित अनंतपुर जिला स्वर्ण उत्पादन (स्वर्ण) के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके साथ ही आन्ध्र प्रदेश के रामगिरि की खानों से भी सोने का खनन किया जाता है।
19. भारत में अधिकांश पेट्रालियम पदार्थ किस युग की शैल संरचनाओ में पाया जाता है?
(A) गोडवाना
(B) टर्शियरी
(C) क्रिटेशियस
(D) कार्बोनीफेरस
Answer: (B) टर्शियरी
Explanation: भारत में अधिकांश पेट्रोलियम पदार्थ टर्शियरी युग की शैल संरचनाओं के अपनति व भ्रंश ट्रैप (Fault Trap) में पाये जाते हैं।
20. वर्तमान में भारत में कच्चे पेट्रोलियम का आधिकतम उत्पादन निम्नलिखित में से किस राज्य में होता है?
(A) असम
(B) गुजरात
(C) अपतटीय क्षेत्र
(D) राजस्थान
Answer: (C) अपतटीय क्षेत्र
Explanation: कच्चे तेल के उत्पादन में अपतटीय क्षेत्र का भारत में प्रथम स्थान है। वर्तमान में कृष्णा-गोदावरी नदी घाटी में भी खनिज तेल का उत्खनन किया जा रहा है। डिग्बोई (असम) भारत का सबसे पुराना तेल उत्खनन क्षेत्र है।
21. देश का पहला एकीकृत इस्पात संयंत्र कौन सा है?
(A) विजयनगर
(B) सेलम
(C) विशाखापत्तनम
(D) भद्रावती
Answer: (C) विशाखापत्तनम
Explanation: विशाखापत्तनम् स्टील प्लांट जिसे विजाग स्टील प्लांट (Vizag Steel Plant) के नाम से भी जाना जाता है। यह समुद्र तट पर स्थित देश का प्रथम एकीकृत (Integrated) इस्पात संयंत्र है। 1971 ई. में स्थापित, यह भारत में सर्वाधिक इस्पयात (Steel) का उत्पादन करने वाला संयंत्र है।
22. तालचेर कोयले की खान किस राज्य में स्थित है?
(A) बिहार
(B) झारखण्ड
(C) ओडिशा
(D) छत्तीसगढ़
Answer: (C) ओडिशा
Explanation: तालचेर कोयले की खान ओडिशा राज्य में स्थित है जबकि झारखण्ड के झरिया कोयला क्षेत्र में देश के अधिकांश कोंकिग कोयले के भण्डार स्थित हैं। छत्तीसगढ़ में कोरबा क्षेत्र भी कोयले के लिए प्रसिद्ध है।

.jpeg)