विजयनगर व बहमनी साम्राज्य Important GK विजयनगर व बहमनी साम्राज्य Important GK विजयनगर व बहमनी साम्राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर.


विजयनगर व बहमनी साम्राज्य Important GK



Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
विजयनगर व बहमनी साम्राज्य Important GK




विजयनगर व बहमनी साम्राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर.


1. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
(A) विजय राय ने
(B) हरिहर-द्वितीय ने
(C) हरिहर और बुक्का ने
(D) बुक्का-द्वितीय ने

Answer: (C) हरिहर और बुक्का ने
Explanation: मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा दक्षिण में कम्पिली में हुए विद्रोह को दवाने के लिए भेजे गये सेनापति हरिहर एवं बुक्का ने संत विद्यारण्य के प्रभाव में आकर 1336 ई. में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की थी। हरिहर एवं बुक्का पहले वारंगल के काकतीय शासक प्रताप रुद्रदेव के सामंत थे। विजय नगर साम्राज्य की राजभाषा तेलगू थी।

2. निम्नलिखित में से किस स्थान के खंडहर विजयनगर की प्राचीन राजधानी का प्रतिनिधित्व करते हैं?
(A) अहमदनगर
(B) बीजापुर
(C) गोलकुंडा
(D) हम्पी

Answer: (D) हम्पी
Explanation: हम्पी मध्यकालीन हिन्दू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। इसके खंडहर वर्तमान में बेल्लारी जिला (पूर्वी कर्नाटक) में स्थित हैं। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह नगर अब हम्मी नाम से जाना जाता है और अब केवल खंडहरों के रूप में ही अवशेष है। यह नगर यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है। हम्पी में कृष्णदेवराय के शासनकाल में निर्मित हजारा राम मन्दिर वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

3. विजयनगर के किस शासक ने चीन के सम्राट के पास अपना राजदूत भेजा?
(A) हरिहर प्रथम
(B) बुक्का प्रथम
(C) कृष्णदेव राय
(D) सालुव नरसिंह

Answer: (B) बुक्का प्रथम
Explanation: 1374 ई. में बुक्का प्रथम ने अपना एक दूतमण्डल चीन भेजा था। संगम वंश की स्थापना 1336 ई. में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने की। हरिहर के बाद बुक्का शासक हुआ जिसने मदुरा को अपने साम्राज्य में मिला लिया। जिसका वर्णन कुमारकंपन की पत्ली गंगदेवी की कृति मदुराविजयम् में मिलता है। बुक्का ने वेदमार्ग प्रतिष्ठापक की उपाधि धारण की।

4. कृष्णदेव राय के दरबार में अष्टदिग्गज कौन थे?
(A) आठ मंत्री
(B) आठ तेलूगू कवि
(C) आठ महान सेनापति
(D) आठ परामर्शदाता

Answer: (B) आठ तेलूगू कवि
Explanation: कृष्णदेव राय के दरबार में तेलूगू साहित्य के अठ सर्वश्रेष्ठ कवि रहते थे, जिन्हें अष्टदिग्गज कहा जाता था। अष्टप्रधान या अष्टदिगाजों की मंत्रिपरिषद् समाज के रक्षक कार्य में दृष्टि रखती थी। कृष्णदेव राय ने तेलुगू के प्रसिद्ध ग्रंथ अमुक्त माल्यद या विस्ववितीय की रचना की। इसके शासनकाल को तेलुगू साहित्य का शास्त्रीय युग माना जाता है।

5. प्रसिद्ध विद्ठल मंदिर जिसके 56 तक्षित स्तंभ संगीतमय स्वर निकालते हैं, कहाँ अवस्थित है?
(A) वेल्लूर
(B) भद्राचलम्
(C) हम्पी
(D) श्रीरंगम्

Answer: (C) हम्पी
Explanation: हम्पी मध्यकालीन हिन्दू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। हम्पी में विट्ठल मंदिर का निर्माण तुलुव वंश के राजा कृष्णदेव राय ने करवाया था। इसके मुख्य हॉल में लगे 56 स्तंभों को थपथपाने पर उनमें से संगीत लहरियाँ निकलती हैं। हॉल के पूर्वी भाग में प्रसिद्ध शिला-रथ है जो वास्तव में पत्थर के पहियों से चलता था।

6. विजयनगर साम्राज्य की वित्तीय व्यवस्था की सर्वप्रमुख विशेषता क्या थी?
(A) अधिशेष लगान
(B) मुद्रा प्रणाली
(C) बंदरगाहों से आमदनी
(D) भूराजस्व

Answer: (D) भूराजस्व
Explanation: विजयनगर साम्राज्य की वित्तीय व्यवस्था मुख्यतः भूराजस्व पर आधारित थी। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराई और बंजर तथा सिंचाई वाली भूमि पर पृथक-पृथक कर लगाए। चुंगी, राजकीय भेंट, आर्थिक दण्ड तथा आयात पर निर्धारित कर उनकी आय के अन्य साधन थे। विजयनगर साम्राज्य में मकानों, घोड़ों, पालतू पशुओं और वृक्षों पर भी कर लगाये जाते थे।

7. 1565 ई. में कौन सा प्रसिद्ध युद्ध हुआ?
(A) पानीपत का प्रथम युद्ध
(B) खनुआ या खानवा का युद्ध
(C) पानीपत का द्वितीय युद्ध
(D) तालीकोटा का युद्ध

Answer: (D) तालीकोटा का युद्ध
Explanation: 1565 ई. में विजयनगर के विरुद्ध दक्कन के मुस्लिम राज्यों ने एक सैनिक गठबंधन की स्थापना की, जिसने विजयनगर को 1565 ई. में तालीकोटा या राक्षसी-तंगड़ी (बन्निहट्टी युद्ध) के युद्ध में पराजित किया। इस युद्ध के समय विजयनगर का शासक सदाशिव राय था। बहमनी राज्य की संयुक्त सेना में बीजापुर, अहमदनगर गोलकूण्डा और बीदर की सेनाएँ भी शामिल थीं।

8. वैदिक ग्रंथों के भाष्यकार सायण को आश्रय प्राप्त था?
(A) परमार राजाओं का
(B) सातवाहन राजाओं का
(C) विजयनगर राजाओं का
(D) वाकाटक राजाओं का

Answer: (C) विजयनगर राजाओं का
Explanation: विजयनगर के राजाओं के द्वारा वैदिक ग्रंथों के भाष्यकार सायण को आश्रय प्रदान किया गया था। विजयनगर के शासक बुक्का प्रथम के संरक्षण में विद्वान मंडली ने प्रसिद्ध भाष्यकार सायण के नेतृत्व में वैदिक संहिता, ब्राह्मण, अरण्यक पर टीका लिखा। ये 24 वर्षों तक विजय नगर साम्राज्य के सेनापति एवं अमात्यमंत्री रहे।

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:-
1. नरसिम्हा सुलुव ने संगम वंश का अन्त किया और उसने राजसिंहासन छीनकर सुलुव वंश का आरम्भ किया।
2. वीर नरसिम्हा ने अन्तिम सुलुव शासक को गद्दी से उतारकर राजसिंहासन छीना।


3. वीर नरसिम्हा के उत्तरवर्ती उनके अनुज कृष्णदेव राय थे।


4. कृष्णदेव राय के उत्तरवर्ती उनके अर्द्ध-भाई अच्युत राय थे।
उपर्युकत कथनों में से कौन से सत्य हैं?
(A) केवल 1, 2 और 3
(B) केवल 2, 3 और 4
(C) केवल 1 और 4
(D) उपर्युक्त सभी

Answer: (D) उपर्युक्त सभी
Explanation: विजयनगर पर संगम, सालुव, तुलुव एवं आरविडु वंश ने शासन किया। संगम वंश की स्थापना 1336 ई. में हरिहर एवं बुक्का ने की जो 1485 ई. तक रहा। सालुव नरसिंह ने 1485 ई. में संगम वंश का अंत करके सालूव वंश की स्थापना की। सालुव वश के सेनापति वीर नरसिंह तुलुव ने सालुव वंश को समाप्त करके 1505 ई. में तुलुव वंश की स्थापना की। वीर नरसिम्हा का उत्तराधिकारी उसका छोटा भाई कृष्णदेवराय बना जो 1509 ई. में गद्दी पर बैठा। उसने अपना उत्ताधिकारी अच्युतराय को बनाया था। तुलुव वंश का अंतिम शासक सदाशिव राय था, जिसको अपदस्थ करके तिरुमल ने अराविडू वंश (1570-1652 ई.) की स्थापना कर पेनुकोण्डा को अपनी राजधानी वनाया।

10. अब्दुल रज्जाक विजयनर किसके शासन काल में आाया था?
(A) देवराय प्रथम के शासनकाल में
(B) देवराय द्वितीय के शासनकाल में
(C) कृष्णदेव राय के शासनकाल में
(D) वीर विजय के शासनकाल में

Answer: (B) देवराय द्वितीय के शासनकाल में
Explanation: 1443 ई. में फारसी यात्री अब्दुर्रज्जाक संगम वंश के शासक देवराय द्वितीय (1422-1446 ई.) के शासनकाल में विजय नगर आया था। यह ईरान के शासक मिर्जा शाहरुख का राजदूत था। कृष्णदेव के शासनकाल में पुर्तगाली यात्री दुआर्टों बारबोसा व डोमिंगो पायस आये थे। फर्नाओ नुनीज पुर्तगाली यात्री, इतिहासकार और घोड़ों का व्यापारी था, जो अच्युतराय के शासनकाल में विजयनगर आया था। बहमनी शासक मुहम्मद तृतीय के शासनकाल में आने वाले रूसी यात्री अथानासिउस निकीतिन ने राक्षसी-तंगड़ी या तालीकोटा या बन्नीहट्टी (25 जनवरी, 1565 ई.) युद्ध का वर्णन किया है।



11. बहमनी राज्य का संस्थापक कोन था?
(A) अलाउद्दीन बहमन शाह
(B) फिरोज शाह
(C) नजीर शाह
(D) अमीर शाह

Answer: (A) अलाउद्दीन बहमन शाह
Explanation: बहमनी राज्य की स्थापना 1347 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में हसन गंगू (अलाउद्दीन बहमनशाह) ने की थी। अलाउद्दीन बहमनशाह ने गुलबर्गा को अपनी राजधानी बनाया तथा उसका नाम बदल कर अहसानाबाद कर दिया। उसने साम्राज्य को चार प्रन्तों- गुलबर्गा (कर्नाटक), दौलताबाद (महाराष्ट्र) बरार (महाराष्ट्र) और बीदर (कनाटक) में विभाजित किया था।

12. बीजापुर किस लिए प्रसिद्ध था?
(A) घोर सूखे की दशा
(B) गोल गुम्बद
(C) भारी वर्षा
(D) गोमतेश्वर की प्रतिमा

Answer: (B) गोल गुम्बद
Explanation: गोल गुम्बज या गोल गुम्बद बीजापुर के सुल्तान एवं बहमन शासक मुहम्मद आदिल शाह का मकबरा है, जो कर्नाटक रज्य में स्थित है। इसका निर्माण फारसी वास्तुकार याकूत ने 1656 ई. में करवाया था। यहाँ का गुम्बद विश्व का दूसरा सबसे विशाल अर्द्धवृत्ताकार गुम्बद है।

13. मर्मर-विधि से गोल गुम्बज का निर्माण किस शासक द्वारा किया गया था?
(A) कुतुबुद्दीन ऐबक
(B) मुहम्मद आदिलशाह द्वितीय
(C) फिरोज शाह
(D) महमूद गवां

Answer: (B) मुहम्मद आदिलशाह द्वितीय
Explanation: कर्नाटक राज्य के बीजापुर में स्थित गोल गुम्बज का निर्माण कार्य बहमन शासक मोहम्मद आदिलशाह द्वितीय के शासनकाल के समय ही प्रारम्भ किया गया था, जबकि इसका निर्माण अली आदिलशाह द्वितीय के शासनकाल के दौरान पूर्णं हुआ था।

14. निम्नलिखित में से किसने बीदर में मदरसे का निर्माण कराया था?
(A) इस्माइल शाह
(B) महमूद गवां
(C) अहमदशाह
(D) हसन गंगू

Answer: (B) महमूद गवां
Explanation: बीदर में मदरसे का निर्माण महमूद गवां ने करवाया था। महमुद गवां, मुहम्मद शाह द्वितीय के शासनकाल में ख्वाजाजहाँ की उपाधि धारण कर प्रधानमंत्री बना था।

15. सुविख्यात कोहिनूर हीरा किस खान से निकाला गया था?
(A) उड़ीसा
(B) छोटा नागपुर
(C) बीजापुर
(D) गोलकुंडा

Answer: (D) गोलकुंडा
Explanation: प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा गोलकुंडा (आन्ध्र प्रदेश) की कोल्लूर खदान से प्राप्त किया गया था। यह एक ऐतिहासिक नगर है, जो एक किला एवं भग्नावशेष नगर है, लेकिन अभी भी कई देश कोहिनुर हीरा को अपना होने का दावा करते हैं।

16. होयसल स्मारक कहाँ पाए जाते हैं?
(A) हंपी और हॉस्पेट में
(B) हेलेबिड और वेल्लूर में
(C) मैसूर और बंगलुरु में
(D) श्रृगेरी और धारवाड़ में

Answer: (B) हेलेबिड और वेल्लूर में
Explanation: विष्णुवर्धन होयसल वंश का एक कवीर और प्रतापी राजा था। उसने द्वारसमुद्रम् (आधुनिक हेलेबिड) को अपनी राजधानी बनाया। जो वर्तमान समय में कर्नाटक के हासन जिले में स्थित है। होयसल राजवंश की राजधानी होने के कारण यह होयसल स्थापत्य कला का अद्भुत केन्द्र है, यहाँ के प्रमुख स्थापत्यकला के उदाहरण हैं- होयसालेश्वर, केदारेश्वर मन्दिर एवं चेन्नकेशव मन्दिर (वेल्लूर)।

17. दक्षिण भारत के पोलिगार कौन थे?
(A) साधारण जमींदार
(B) महाजन
(C) क्षेत्रीय प्रशासक और सैन्य नियंत्रक
(D) नवधनाढ्य व्यापारी

Answer: (C) क्षेत्रीय प्रशासक और सैन्य नियंत्रक
Explanation: 16वीं से 18वीं शताब्दी के मध्य दक्षिण भारत के शासकों के द्वारा नियुक्त किये गये क्षेत्रीय प्रशासक और सैन्य नियंत्रकों के वर्ग को दी जाने वाली सामंतवादी उपाधि को पोलिगार कहा जाता था। दक्कन के मुस्लिम राज्यों के गठबंधन ने तालीकोटा में विजयनगर की सेना को पराजित किया, परिणामस्वरूप इस क्षेत्र की शक्ति मुस्लिम शासकों या स्थानीय सरदारों के हाथों में आ गयी।

18. निम्न में से किस बहमनी सुल्तान ने राजधानी गुलबर्गा से बीदर स्थानांतरित किया?
(A) फिरोजशाह बहमनी
(B) हसनगंगू
(C) अहमदशाह बहमनी
(D) महमूद गवाँ

Answer: (C) अहमदशाह बहमनी
Explanation: अहमदशाह ने वारंगल पर आक्रमण किया और उसके अधिकृत प्रदेशों को अपनी सल्तनत में मिला लिया। नवविजित प्रदेशों पर अपने शासन को सुदृढ़ करने के लिए वह राजधानी गुलबर्गा से बीदर ले गया, इसके पश्चात् उसने मालवा, गोंडवाना तथा कोंकण की और ध्यान दिया। प्रसिद्ध सूफी संत गैसूदराज की संगति के कारण उसे वली या संत भी कहा जाता था।

19. प्रसिद्ध यात्री निकोलो कोंटी किस देश का निवासी था?
(A) चीन
(B) फारस
(C) पुर्तगाली
(D) इतावली

Answer: (D) इतावली
Explanation: 16वीं सदी में पुर्तगाली लेखक नुनिज ने विजयनगर की यात्रा की थी। फारसी यात्री अब्दूर्रज्जाक ने देवराय द्वितीय के शासनकाल में विजयनगर की यात्रा की थी। इतावली यात्री निकोलो कोंटी पंद्रहवीं सदी के पूर्वार्द्ध (1420 ई.) में विजयनगर आया था।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.