मुगल वंश से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर Posted on on मुगल वंश से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर मुगल वंश से संबंधित Important GK Questions and Answers.


मुगल वंश से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
मुगल वंश से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर




मुगल वंश से संबंधित Important GK Questions and Answers.


1. बाबर के संबंध में कौन सा कथन सही है?
(A) बाबर सर्वप्रथम फरगना का शासक बना।
(B) बाबर ने 1504 ई. में काबुल पर अधिकार किया!
(C) वह तैमूर वंश से संबंधित था।
(D) उपर्युक्त सभी

Answer: (D) उपर्युक्त सभी
Explanation: 1494 ई. में 12 वर्ष की अल्पायु में बाबर ट्रांस-ऑक्सियाना के फरगना नामक छोटे से राज्य का शासक बना। बाबर ने 1504 ई. में काबुल पर अधिकार किया था। वह कहता था कि, काबुल से लेकर पानीपत में हासिल जीत तक मैंने हिन्दुस्तान को जीतने के विषय में सोचना कभी बंद नहीं किया था। बाबर के पिता तैमूर वंश और माता मंगोल वंश से संबंधित थी। बाबर ने जिस नवीन वंश की नीव डाली, वह तुर्की नस्ल का चगताई वंश था, जिसका नाम चंगेज खाँ के द्वितीय पुत्र के नाम पर पड़ा, परन्तु आमतौर पर उसे मुगल वंश कहा गया।

2. खानवा के युद्ध में बाबर द्वारा पराजित किया जाने वाला राजपूत राजा कौन था?
(A) राणा सांगा
(B) रूद्र देव
(C) उदय सिंह
(D) राणा प्रताप सिंह

Answer: (A) राणा सांगा
Explanation: खानवा का युद्ध 16 मार्च, 1527 ई. को मुगल शासक बाबर एवं मेवाड़ के राजा राणा सांगा के मध्य हुआ था। इसी युद्ध में बाबर ने जिहाद का नारा दिया था एवं इस युद्ध में विजय के उपरांत बाबर ने गाजी की उपाधि धारण की। इतिहासकार आशीर्वादी लाल श्रीवास्तव के अनुसार, बाबर एवं राणा सांगा की सेनाओं में 1:2 का अनुपात था।

3. बाबर के भारत में आने के फलस्वरूप-
(A) भारतीय उपमहाद्वीप में बारूद के उपयोग की शुरुआत हुई।
(B) स्थापत्यकला में मेहराब और गुम्बद बनाने का आरंभ हुआ।
(C) इस क्षेत्र में तैमूरी (तिमूरिद) राजवंश स्थापित हुआ।
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer: (C) इस क्षेत्र में तैमूरी (तिमूरिद) राजवंश स्थापित हुआ।
Explanation: बाबर का जन्म 1483 ई. में काबुल (अफगानिस्तान) के समीप फरगना में हुआ था। इसका पूरा नाम जहीरूद्दीन मुहम्मद बाबर था। यह तैमूर वंश से सम्बंधित था। बाबर का भारत पर सबसे महत्वपूर्ण आक्रमण 1526 ई. का पानीपत का प्रथम युद्ध था, जिसमें इसका सामना लोदी वंश के शासक इब्राहिम लोदी से हुआ था। जिसमें तैमूरवंशी बाबर की विजय हुई और भारत पर मुगलों का आधिपत्य स्थापित हुआ। इस युद्ध में बाबर ने बारूद का पहली बार बड़े पैमाने पर प्रयोग किया था। भारतीय उपमहाद्वीप में इससे पूर्व बहमनी सुल्तानों एवं मंगोलों के द्वारा बारूद के उपयोग के उदाहरण मिलते हैं।

4. हुमायूँ के बारे में कौन सा कथन सही है?
(A) 1530 ई. में आगरा की गद्दी पर बैठा।
(B) पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले चुनार दुर्ग पर घेरा डालते समय उसका सामना शेर खाँ से हुआ।
(C) उपर्युक्त (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer: (C) उपर्युक्त (A) और (B) दोनों
Explanation: बाबर की मृत्यु के पश्चात् दिसंबर 1530 ई. में हुमायूँ आगरा की गद्दी पर बैठा। उस समय वह 23 वर्ष का था। 1532 ई. में दौराह (बिहार) नामक स्थान पर अफगान सेना को परास्त करते हुए हुमायूँ ने चुनार दुर्ग पर घेरा डाला जो पूर्वी भारत के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता था। चुनार दुर्ग अफगान सरदार शेर खाँ के अधिकार क्षेत्र में था। यहीं पर हुमायूँ का सामना शेर खाँ से हुआ था।

5. 1526 में कौन सा प्रसिद्ध युद्ध हुआ था?
(A) पानीपत का प्रथम युद्ध
(B) खानवा का युद्ध
(C) चौसा का युद्ध
(D) कन्नौज का युद्ध

Answer: (A) पानीपत का प्रथम युद्ध
Explanation: पानीपत का प्रथम युद्ध – अप्रैल, 1526 ई. खानवा का युद्ध – मार्च, 1527 ई. चौसा का युद्ध – जून, 1539 ई. कन्नौज का युद्ध – मई, 1540 ई.

6. मात्र एक मुठ्टी बाजरे के चक्कर में मैंने अपना साम्राज्य खो दिया होता। इस कथन को आप किस मध्यकालीन शासक से संबंद्ध करेंगे?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) मोहम्मद तुलगक
(C) शेरशाह
(D) औरंगजेब

Answer: (C) शेरशाह
Explanation: शेरशाह के द्वारा यह कथन मारवाड़ (जोधपुर) के शासक मालदेव से युद्ध (1544 ई.) के समय कहा गया था। जब शेरशाह ने शौर्य के स्थान पर कुटनीति का सहारा लिया था। शेरशाह ने जयता और कुम्पा की बहादुरी से प्रभावित होकर यह वक्तव्य दिया था। शेरशाह ने अजमेर (जोधपुर), नागौर, मेड़ता एवं आबू के किलों पर अधिकार कर लिया। यद्यपि शेरशाह की यह विजय उसकी मृत्यु के पश्चात् स्थायी नहीं रह सकी।

7. निम्नलिखित में किस स्मारक का निर्माण शेरशाह ने करवाया था?
(A) दिल्ली की किला-ए-कुहना मस्जिद
(B) जौनपुर की अटाला मस्जिद
(C) गौर की बारा सोना मस्जिद
(D) दिल्ली की कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद

Answer: (A) दिल्ली की किला-ए-कुहना मस्जिद
Explanation: शेरशाह ने दिल्ली में हुमायूँ द्वारा निर्मित दीनपनाह को ध्वस्त कर उसके ध्वाशावशेषों पर पुराने किले का निर्माण करवाया। इस किले के अंदर शेरशाह ने 1545 ई. में किला-ए-कुहना मस्जिद का निर्माण् करवाया। शेरशाह का शासन काल भारतीय भवन निर्माण कला के इतिहास में संक्रान्ति का युग कहा जाता है।

8. कृषकों की सहायता के लिए किस मध्यकालीन भारतीय शासक ने पट्टा एवं कबूलियत की व्यवस्था प्रारंभ की थी?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) मोहम्मद बिन तुगलक
(C) शेरशाह
(D) अकबर

Answer: (C) शेरशाह
Explanation: कबूलियत एवं पट्टा प्रथा की शुरुआत शेरशाह सूरी ने की। उसने किसानों से प्रत्यक्ष सम्बंध स्थापित किए। प्रत्येक किसान को पट्टा दिया जाता था और उससे कबूलियत लिखवायी जाती थी। शेरशाह के समय में भूमि तीन वर्गों उत्तम, मध्यम एवं निकृष्ट में विभाजित की गई। पैदावार का लगभग 1/3 भाग सरकार लगान के रूप में वसूल करती थी। किसानों को शेरशाह के शासन काल में जरीबाना या सर्वेक्षण शुल्क एवं महासिलाना शुल्क भी देना पड़ा।

9. शेरशाह का मकबरा (Tomb) कहाँ स्थित है?
(A) सासाराम
(B) दिल्ली
(C) कालिंजर
(D) सोनारगांव

Answer: (A) सासाराम
Explanation: बिहार के शाहाबाद के सासाराम नामक स्थान पर शेरशाह का मकबरा स्थित है। यह मकबरा हिन्दू-मुस्लिम स्थापत्य शैली के सम्मिश्रण का सुन्दर उदाहरण है। मकबरा के भीतरी भाग को हिन्दू वास्तुकला के अनुरूप सुसज्जित किया गया है। इस पर हिन्दू और इस्लामी कला का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है।

10. कलानौर में राज्याभिषेक के समय अकबर की आयु कितनी थी?
(A) तेरह वर्ष
(B) पंद्रह वर्ष
(C) अठारह वर्ष
(D) बीस वर्ष

Answer: (A) तेरह वर्ष
Explanation: हुमायूँ की मृत्यु के पश्चात् बैरम खाँ ने गुरुदासपुर के निकट कलानौर (पंजाब) में 14 फरवरी, 1556 को अकबर का राज्याभिषेक करवाया और वह जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर बादशाह गाजी की उपाथि से राजसिंहासन पर बैठा। राज्याभिषेक के समय अकबर की आयु मात्र 13 वर्ष 4 महीने थी।



11. अकबर अपना धार्मिक विचार-विमर्श कहाँ करता था?
(A) जोधाबाई महल
(B) पंच महल
(C) इबादतखाना
(D) बुलंद दरवाजा

Answer: (C) इबादतखाना
Explanation: अकबर ने धार्मिक विचार-विमर्श के लिए 1575 ई. में फतेहपुर सीकरी में इबादतखाना की स्थापना की। पहले इबादतखाना में मुस्लिम धर्म से सम्बंधित लोगों को बुलाया जाता था परंतु, 1578 ई. के बाद से इसके द्वार सभी धर्मों के लिए खोल दिये गये। इबादत खाने में धार्मिक विचार-विमर्श गुरुवार को सायं काल में होता था।

12. सम्राट अकबर द्वारा निम्न में से किसको उपाधि प्रदान की गई थी?
(A) मुहम्मद हुसैन
(B) मुकम्मल खाँ
(C) अबदुस्समद
(D) मीर सैय्यद अली

Answer: (A) मुहम्मद हुसैन
Explanation: अकबर का शासनकाल फारसी साहित्य का पुनर्जागरण काल था। आइन-ए-अकबरी में अकबर के राजदरबार के 59 कवियों के नाम मिलते हैं। इनमें से कश्मीर का प्रसिद्ध कवि मोहम्मद हुसैन का नाम भी उल्लेखित था। जिसे अकबर ने जरी कलम की उपाधि प्रदान की थी। आइन-ए-अकबरी में लिखा है कि बादशाहत एक ऐसी किरण है जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को प्रकाशित करने में सक्षम है। इसे समसामयिक भाषा में फरें-इजदी कहा गया है।

13. आइन-ए-अकबरी पुस्तक का लेखक कौन है?
(A) अकबर
(B) अबुल फजल
(C) फिरदौसी
(D) जहाँगीर

Answer: (B) अबुल फजल
Explanation: अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फज़ल ने अकबर की प्रेरणा से अकबरनामा नामक ग्रंथ की रचना की। यह ग्रंथ तीन खण्डों में विभक्त है। आइन-ए-अकबरी इसी का तीसरा खंड है। आइन-ए-अकबरी को अबुल फजल ने पाँच खण्डों में विभक्त किया।

14. जब ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ था, उस समय भारत का मुगल बादशाह कोन था?
(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) हुमायूँ
(D) औरंगजेब

Answer: (A) अकबर
Explanation: ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन 31 दिसंबर, 1600 ई. में महारानी एलिजाबेथ-1 के समय हुआ था। उस समय भारत का शासक मुगल बादशाह अकबर था। अकबर मुगल वंश का तीसरा शासक था। इसे अकबर-ए-आजम, शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता था।

15. निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट को हिन्दी गीतों की रचना का श्रेय प्राप्त है?
(A) बाबर
(B) अकबर
(C) जहाँगीर
(D) शाहजहाँ

Answer: (B) अकबर
Explanation: मुगल सम्राट अकबर को हिन्दी गीतों की रचना का श्रेय दिया जाता है। अकबर राय करन् के छद्म नाम से हिन्दी गीतों की रचना करता था। अकबर ने हिन्दी साहित्य को संरक्षण प्रदान किया। उसके शासनकाल को हिन्दी भाषा का स्वर्णकाल कहा जाता है। अकबर ने बीरबल को कवि प्रिय तथा नरहरि को महापात्र की उपाधि प्रदान की थी।

16. अकबर ने दीन-ए-इलाही किस वर्ष में प्रारंभ किया?
(A) 1570 ई.
(B) 1578 ई.
(C) 1581 ई.
(D) 1582 ई.

Answer: (D) 1582 ई.
Explanation: अकबर ने विभिन्न धर्मों से प्राप्त उदार तत्वों का सारसंग्रह किया। उस युग के विभिन्न धर्मों के तुलनात्मक अध्ययन के कारण अकबर ने 1582 ई. में दीन-ए-इलाही (दैवीय एकेश्वरवाद) के रूप में प्रसिद्ध धार्मिक व्यवस्था का प्रवर्तन किया। बीरबल एकमात्र हिन्दू था जिसने इस धर्म को स्वीकार किया। राजा मानसिंह और राजा भगवानदास ने इस धर्म का विरोध किया था। 1583 ई. में एक नया कैलेण्डर इलाही संवत आरम्भ किया। अकबर पर इस्लाम धर्म के बाद सबसे अधिक प्रभाव हिन्दू धर्म का था।

17. भू-राजस्व प्रशासन के क्षेत्र में शेरशाह एवं अकबर के मध्य निम्नलिखित में से कौन निरंतरता की कड़ी थी?
(A) बीरबल
(B) टोडरमल
(C) भगवानदास
(D) भारमल

Answer: (B) टोडरमल
Explanation: 1582 ई. में राजस्व मंत्री टोडरमल के निर्देशन में सम्पूर्ण भू-राजस्व व्यवस्था को नया स्वरूप प्रदान किया गया। टोडरमल द्वारा प्रचलित लगान व्यवस्था को टोडरमल बन्दोबस्त (आइन-ए-दहसाला) या जब्ती व्यवस्था कहा जाता है। आइन-ए-दहसाला के अंतर्गत अलग-अलग फसलों के पिछले दस वर्ष में उत्पादन और उसी समय के उनके और उसी समय के उनके प्रचलित मूल्यों का औसत निकालकर उस औसत का एक-तिहाई भाग राजस्व के रूप में नकद वसूला जाता था।

18. महाभारत के फारसी अनुवाद का शीर्षक क्या है?
(A) अनवार-ए-सुहेली
(B) रज्मनामा
(C) हश्त बहिश्त
(D) अयार दानिश

Answer: (B) रज्मनामा
Explanation: महाभारत के विभिन्न अंशों का फारसी में अनुवाद फैजी और अबुल फजल की निगरानी में मुस्लिम विद्वानों नकीब खाँ, बदायूँनी, अबुल फजल तथा फैजी आदि द्वारा किया गया तथा उन्हें संयुक्त रूप से रज्मनामा (युद्ध की कहानी ) से संबोधित किया गया। रज्मनामा की तीन प्रतियाँ हैं- प्रथम जयपुर अजायबघर में, द्वितीय वर्ष 1599 में तैयार, जो वर्तमान समय में अनेक संग्रहालयों में रखी गई हैं और तीसरा रज्मनामा रहीम का है जो वर्ष 1616 ई. में पूरा हुआ था।

19. प्रसिद्ध जैन आचार्य जिनको अकबर ने सम्मानित किया था?
(A) चन्द्रप्रभा सुरि
(B) हरिविजय सुरि
(C) पुष्पदन्त
(D) यशोभद्र

Answer: (B) हरिविजय सुरि
Explanation: हरिविजय सूरि प्रसिद्ध जैन आचार्य थे जिसको अकबर ने सम्मानित किया था। अकबर ने जैन विद्वान हरिविजय सूरि को जगत गुरु की उपाधि प्रदान की थी। अकबर ने सभी धर्मों के प्रति अपनी सहिष्णुता की भावना के कारण अपने शासन काल में आगरा एवं लाहौर में ईसाइयों को गिरजाघर बनवाने की अनुमति प्रदान की। खरतार-गच्छ सम्प्रदाय के जैनाचार्य जिनचन्द्र सूरि को भी अकबर ने पराश्रय प्रदान किया।

20. राजपूताना के निम्न राज्यों में से किस एक ने अकबर की संप्रभुता स्वयं स्वीकार नहीं की थी?
(A) आमेर (अम्बेर)
(B) मेवाड़
(C) मारवाड़
(D) बीकानेर

Answer: (B) मेवाड़
Explanation: अकबर का समकालीन मेवाड़ के सिसोदिया वंश का शासक राणा उदयसिंह था जिसने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। मेवाड़ राजस्थान का एक मात्र ऐसा राज्य था जहाँ के राजपूत शासकों ने मुगल सेना का सदैव विरोध किया। अकबर ने मेवाड़ को अपने अधीन करने के लिए 1567 ई. में चित्तौड़ के किले पर आक्रमण कर दिया। अन्तत: 1568 ई. में मुगल सेना ने मेवाड़ की राजधानी एवं चित्तौड़ के किले पर अधिकार कर लिया।



21. अकबर द्वारा बनाई गई कौन सी इमारत का नक्शा बौद्ध विहार के अनुरूप है?
(A) पंच महल
(B) दीवान-ए-खास
(C) जोधाबाई का महल
(D) बुलंद दरवाजा

Answer: (A) पंच महल
Explanation: अकबर ने फतेहपुर सीकरी में जोधाबाई का महल एवं पंचमहल का निर्माण करवाया। पंचमहल का आकार पिरामिड जैसा था। जो बौद्ध विहार की संरचना के अनुरूप बनवाया गया था। पंचमहल को हवामहल भी कहा जाता है। पहली मंजिल के बड़े हॉल में 48 खम्भे निर्मित हैं। अकबर के इस निर्माण कार्य में बौद्ध विहारों एवं हिन्दू धर्म का प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ता है।

22. अकबर के दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज व्यापारी कौन था?
(A) रॉल्फ फिंच
(B) सर थॉमस रो
(C) जॉन हॉकिंस
(D) पीटर मुंडी

Answer: (A) रॉल्फ फिंच
Explanation: अकबर के दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज व्यापारी रॉल्फ फिंच 1583 ई. में भारत आया था और 1591 ई. में इंग्लैंड वापस लौट गया। वह प्रथम अंग्रेज यात्री था जिसने भारतीयों तथा उनके रीति-रिवाजों के बारे में लिखा। उसने आगरा एव फतेहपुर सीकरी को लंदन से भी बड़ा बताया। इसने बाल विवाह (Child Marrage) तथा सती प्रथा (Sati Custom) का उल्लेख किया है।

23. अकबर के साथ युद्ध करने वाली दर्गावती कहाँ की रानी थी?
(A) मंडला
(B) मांडू
(C) असीरगढ़
(D) रामगढ़

Answer: (A) मंडला
Explanation: 1564 ई. में अकबर ने आसफ खाँ के नेतृत्व में गोंडवाना (गढ़ कटंगा) पर आक्रमण किया। जबलपुर के पास रानी दुर्गावती ने स्वयं पुरुष वेश में युद्ध का नेतृत्व किया। दुर्गावती गढ़ एवं मंडला (वर्तमान जबलपुर जिले में) के बीच हुए युद्ध में पराजित हुई। अकबर ने रानी दुर्गावती को अपमानित करने हेतु रानी के प्रिय सफेद हाथी (सरमन) और उनके विश्वस्त वजीर आधार सिंह को भेट के रूप में अपने पास भेजने को कहा परन्तु रानी ने यह माँग ठुकरा दी।

24. दो-अस्पा एवं सिंह-अस्था प्रथा किसने प्रारंम्भ की थी?
(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब

Answer: (B) जहाँगीर
Explanation: दो-अस्पा एवं सिंह-अस्या प्रथा का प्रारम्भ जहाँगीर ने अपने शासनकाल के दौरान प्रशासनिक कार्य के अन्तर्गत किया था। इन दोनों के अन्तर्गत बिना जात पद बढ़ाए ही मनसबदारों को अधिक सेना रखनी पड़ती थी। दो-अस्पा में मनसबदारों को अपने सवार पद के दुगुने घोड़े रखने पड़ते थे। सिंह-अस्पा में मनसबदारों को अपने सवार पद के तीन तीन गुने घोड़े रखने होते थे। मनसबदारों को वेतन नकद व जागीर दोनों ही रूप में देने की व्यवस्था थी।

25. जहाँगीर ने सर थॉमस रो को कहाँ मिलने का अवसर दिया था?
(A) आगरा
(B) अजमेर
(C) दिल्ली
(D) फतेहपुर सीकरी

Answer: (B) अजमेर
Explanation: सर थॉमस रो 10 जनवरी, 1616 ई. को इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के रूप में जहाँगीर से अजमेर में पहली बार मिला। थॉमस रो (1615-19 ई.) अंग्रेजों के व्यापार के लिए अनुकूल रियायतें प्राप्त करके 1619 ई. में वापस लौट गया था। सर थॉमस रो की यात्रा का विवरण उसकी पुस्तक ए वॉयल टू ईस्ट इण्डीज में मिलता है।

26. किस मुगल शासक ने तंबाकू के प्रयोग का निषेध किया?
(A) मुहम्मद शाह
(B) बाबर
(C) जहाँगीर
(D) औरंगजेब

Answer: (C) जहाँगीर
Explanation: लोक कल्याण के कायों से सम्बंधित 12 अध्यादेशों की घोषणा जहाँगीर ने की। इसमें शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया। जहाँगीर अपने पिता अकबर की भाँति उदार प्रवृत्ति का शासक था। बादशाह बनने के बाद जहाँगीर ने न्याय की जंजीर के नाम से प्रसिद्ध सोने की जंजीर को आगरा किले के शाहबुर्ज एवं यमुना तट पर स्थित पत्थर के खम्भे में लगवाया।

27. जहाँगीर महल कहाँ स्थित है?
(A) दिल्ली
(B) औरंगाबाद
(C) आगरा
(D) लाहौर

Answer: (C) आगरा
Explanation: जहाँगीर महल आगरा के किले में स्थित है। इसका निर्माण अकबर ने अपने पुत्र और उत्तराधिकारी सलीम के रहने के लिए करवाया था। इस महल की अधिकांश शैली हिंदू स्थापत्य कला शैली से प्रभावित है। यह लगभग वर्गाकार (Square) भवन है। इसका निर्माण लाल रंग के पत्थरों से किया गया है।

28. नूरजहाँ का वास्तविक नाम क्या था?
(A) जेबुन्निसा
(B) फातिमा बेगम
(C) मेहरूनिसा
(D) जहाँआरा

Answer: (C) मेहरूनिसा
Explanation: नूरजहाँ का वास्तविक नाम मेहरून्निसा था। यह जहाँगीर की पत्नी थी। जहाँगीर ने अपने निसार नामक सिक्के पर अपने नाम एवं आकृति क साथ नूरजहाँ का नाम और आकृति अंकित करवाय था। नूरजहाँ के पहले पति का नाम अली कुली इस्ताजलू था. जिसे जहाँगीर ने शेर-ए-अफगान की उपाधि दी थी।

29. निम्नलिखित अंग्रेजों में किसे जहाँगीर ने ख़ान की उपाधि से सम्मानित किया था?
(A) हॉकिंस
(B) सर टॉमस रो
(C) एडवर्ड टेरी
(D) उपर्युक्त में कोई नहीं

Answer: (A) हॉकिंस
Explanation: 1608 ई. में हॉकिंस ब्रिटिश राजा जेम्स प्रथम का राजदूत तथा मुगलदरबार में उपस्थित होने वाला प्रथम अंग्रेज था। उसको अग्रेजी कम्पनी के लिए व्यापरिक सुविधाएँ प्राप्त करने के लिए भेजा गया था। हॉकिंस की कार्यप्रणाली से प्रसन्न होकर जहाँगीर ने उसको इंग्लिस खाँ की उपाधि दी।

30. जहाँगीर की निम्नलिखित पत्नियों में से किसने आत्महत्या की थी?
(A) नूरून्निसा बेगम
(B) शाह बेगम
(C) करमसी
(D) मलिका-ए-जहाँ

Answer: (B) शाह बेगम
Explanation: जहाँगीर की पत्नी शाह बेगम ने जहाँगीर की शराब की आदतों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी। शाह बेगम का वास्तविक नाम मानबाई था। मानबाई से जहाँगीर के सबसे बड़े पुत्र खुसरो का जन्म हुआ था। 13 फरवरी, 1585 ई. का सलीम का विवाह आमेर के राजा भगवान दास की पुत्री मानबाई से सम्पन्न हुआ। मानबाई को सलीम (जहाँगीर) ने शाह बेगम की उपाधि प्रदान की थी।


31. मुगल चित्रकला ने किसके शासनकाल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुँची?
(A) औरंगजेब
(B) अकबर
(C) जहाँगीर
(D) शाहजहाँ

Answer: (C) जहाँगीर
Explanation: जहाँगीर के शासनकाल में मुगल चित्रकला अपने शिखर पर पहुँच गई थी। जहाँगीर चित्रकला का कुशल पारखी था। जहाँगीर के दरबार के सुप्रसिद्ध चित्रकारों में अबुल हसन, उस्ताद मंसूर, बिशनदास प्रमुख थे। अबुल हसन जहाँगीर का प्रिय चित्रकार था, जिसे नादिर-उजू-जमा की उपाधि से विभूषित किया गया था।

32. दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?
(A) अकबर
(C) जहाँगीर
(B) नूरजहाँ
(D) शाहजहाँ

Answer: (D) शाहजहाँ
Explanation: 1648 ई. में शाहजहाँ ने दिल्ली में अपने नाम पर शाहजहाँनाबाद नगर की स्थापना की तथा अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानान्तरित की। शाहजहाँनाबाद के भवनों में लाल किला प्रमुख है। इसका निर्माण कार्य हमीद और अहमद नामक शिल्पकार के संरक्षण में सम्पन्न हुआ था। वर्ष 2007 में इसे यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।

33. मुमताज महल का वास्ताविक नाम क्या था?
(A) अर्जुमंद बानो बेगम
(B) लाडली बेगम
(C) मेहरुन्निसा
(D) रोशन आरा

Answer: (A) अर्जुमंद बानो बेगम
Explanation: मुमताज महल का वास्तविक नाम अर्जुमंद बानो बेगम था। मुमताज महल का जन्म अप्रैल, 1593 में आगरा में हुआ था। यह शाहजहाँ की तीसरी पत्नी थी। बेगम की मुत्यु 17 जून, 1631 को हुई, जिसे आगरा के ताजमहल में दफनाया गया।

34. निम्नलिखित मस्जिदों में से किसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा किया गया था?
(A) जामा मस्जिद, दिल्ली
(B) बादशाही मस्जिद, लाहौर
(C) काबुली बाग मस्जिद, हरियाणा
(D) किला-ए-कुहना मस्जिद, दिल्ली

Answer: (A) जामा मस्जिद, दिल्ली
Explanation: दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ ने 1648 ई. में करवाया था। इसमें शाहजहानी शैली में फूलदार अलंकरण की मेहराबें बनी हैं। यह मस्जिद एक ऊँचे चबूतरे पर बनी है। इसमें 3.25 फीट क्षेत्र में फैला एक आँगन है। वहीं आगरा में जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ की पुत्री जहाँआरा बेगम ने 1648 ई. में करवाया।

35. निम्न में से कौन सा राज्य शाहजहाँ के साम्राज्य का सर्वप्रथम अभिन्न अंग बन गया था?
(A) गोलकुण्डा
(B) अहमदनगर
(C) बीजापुर
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Answer: (B) अहमदनगर
Explanation: शाहजहाँ ने दक्षिण भारत में सर्वप्रथम अहमदनगर पर आक्रमण किया और 1633 ई. में उसे विजित कर मुगल साम्राज्य में मिला लिया। उसने गोलकुण्डा के शासक अब्दुल्लाशाह एवं बीजापुर के शासक आदिल शाह से 1636 ई. में संधि कर ली और शाहजहाँ 11 जुलाई, 1636 ई. को औरंगजेब को दक्षिण का राजप्रतिनिधि नियुक्त कर वापस आ गया।

36. किस मुगल सम्राट ने अपने शासनकाल में सर्वाधिक संख्या में हिन्दू अधिकारियों की नियुक्ति की थी?
(A) अकबर
(B) औरंगजेब
(C) हुमायूँ
(D) शाहजहाँ

Answer: (B) औरंगजेब
Explanation: औरंगजेब के प्रशासन में सर्वाधिक हिन्दू नियुक्त थे. जिसमें शिवाजी भी शामिल थे। इसके शासन में लगभग 33 प्रतिशत हिन्दू अधिकारी थे। इसकी सेना में वरिष्ठ पदों पर राजपूत नियुक्त थे। औरंगजेब मुगल वंश के अन्य शासकों की तरह राजपूतों के प्रति मैत्री भाव रखता था। औरंगजेब ने जसवंत सिंह को दारा का सहयोग करने के बाद भी पुराना मनसब प्रदान कर गुजरात का सुबेदार बनाया।

37. बीबी का मकबरा का निर्माण किसने करवाया था?
(A) हुमायूँ
(B) शाहजहाँ
(C) अकबर द्वितीय
(D) औरंगजेब

Answer: (B) शाहजहाँ
Explanation: बीबी का मकबरा महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में अवस्थित है। इस मकबरे का निर्माण मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा अपनी पत्नी दिलरास बानो बेगम (रविया-उद्-दौरानी) की याद में 1678 ई. में करवाया गया था। इसे दक्षिण का ताजमहल भी कहते हैं।

38. दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?
(A) अकबर ने
(B) जहाँगीर ने
(C) शाहजहाँ ने
(D) औरंगजेब ने

Answer: (D) औरंगजेब ने
Explanation: औरंगजेब के शासनकाल में निर्मिंत दो मस्जिदें दिल्ली के लालकिले में मोती मस्जिद और लाहौर में जामी या बादशाही मस्जिद विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। शाहजहाँ की योजनानुसार लालकिले के बाहर जामा मस्जिद का निर्माण करवाया गया था।

39. निम्नलिखित में से किस मुगल बादशाह का दो बार राज्याभिषेक हुआ था?
(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब

Answer: (D) औरंगजेब
Explanation: मुगल बादशाह औरंगजेब का दो बार राज्याभिषेक हुआ था। आगरा पर आधिपत्य कर शीघ्र ही औरंगजेब ने अपना राज्याभिषेक अबुल मुजफ्फर मुहीउद्दीन मुजफ्फर औरंगजेब बहादुर आलमगीर की उपाधि से 31 जुलाई, 1658 को दिल्ली में करवाया। खजुवा एवं देवराई के युद्ध में सफल होने पश्चात् 15 मई, 1659 ई. को औरंगजेब का दूसरी बार राज्याभिषेक हुआ।

40. राजस्थानी और पंजाबी पहाड़ी शैली का विकास किस मुगल शासक के शासनकाल में हुआ था?
(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब

Answer: (D) औरंगजेब
Explanation: मुगल बादशाह औरंगजेब को चित्रकला में रुचि नहीं थी। अतः उसने अपने दरबार में चित्रकारों को बेदखल कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप मुगल चित्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चित्रकला का विकास किया। उसी संदर्भ में राजस्थानी और पंजाबी पहाड़ी शैली का विकास हुआ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.