दिल्ली सल्तनत 1206 ई. से 1290 ई. Important GK Questions Posted on on दिल्ली सल्तनत 1206 ई. से 1290 ई. Important GK Questions दिल्ली सल्तनत { 1206 ई. से 1290 ई. } से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर.


दिल्ली सल्तनत 1206 ई. से 1290 ई. Important GK Questions


Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
दिल्ली सल्तनत 1206 ई. से 1290 ई. Important GK Questions




दिल्ली सल्तनत { 1206 ई. से 1290 ई. } से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर.


1. गुलाम वंश का संस्थापक कौन था?
(A) इल्तुतमिश
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) बलबन
(D) कुतुबुद्दीन ऐबक

Answer: (D) कुतुबुद्दीन ऐबक
Explanation: कुतुबुद्दीन ऐबक (1206 से 1210 ई.) गुलाम वंश का संस्थापक था, जिसे मुहम्मद गोरी ने नियुक्त किया था। वह मुहम्मद गोरी का गुलाम था। इस वंश ने दिल्ली की सत्ता पर 1206-1290 ई. तक राज किया। इस वंश के शासक या संस्थापक गुलाम (दास) थे न कि राजा इसलिए इस वंश को मामलुक वंश भी कहा जाता है।

2. दिल्ली का प्रथम वैधानिक सुल्तान कौन था?
(A) कुतुबुद्दीन ऐबक
(B) इल्तुतमिश
(C) रजिया
(D) बलबन

Answer: (B) इल्तुतमिश
Explanation: फरवरी, 1229 में बगदाद के खलीफा से इल्तुतमिश को प्रमाण-पत्र (इल्हत) प्राप्त हुआा। खलीफा ने इल्तुतमिश को सुल्तान-ए-आजम की उपाधि प्रदान करते हुए उसके द्वारा विजित प्रदेशों का उसे शासक घोषित कर दिया। इल्तुतमिश का शासनकाल 1210-1236 ई. तक रहा।

3. उत्तर भारत मे चाँदी का टंका जारी करने वाला मध्यकालीन शासक कौन था?
(A) इल्तुतमिश
(B) रजिया
(C) अलालुद्दीन खिलजी
(D) मोहम्मद तुगलक

Answer: (A) इल्तुतमिश
Explanation: इल्तुतमिश के द्वारा शुद्ध अरबी सिक्के चलाये गये। उसी ने चाँदी का टंका एवं ताँबे का जीतल प्रचलित किया, जिस पर खलीफा का नाम अंकित होता था। इससे पहले सोने के सिक्कों पर नागरी लिपि और हिन्दुओं के प्रचलित प्रतीक (जैसे शिव का नन्दी) और चौगान घुड़सवार अंकित होते थे। चाँदी का टंका 175 ग्रेन का होता था।

4. सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कैसे हुई थी?
(A) उसके एक महत्वाकांक्षी कुलीन व्यक्ति ने कपट से छुरा मारकर उसकी हत्या कर दी।
(B) पंजाब पर अधिकार करने के लिए गजनी के शासक ताजूद्दीन यल्दौज के साथ हुए युद्ध में उसकी मृत्यु हुई।


(C) बुंदेलखण्ड के कालिंजर किले का घेरा डालते समय उन्हें चोटें लगी जिसके कारण बाद में उसकी मृत्यु हो गई।


(D) चौगान की क्रीड़ा के दौरान अश्व से गिरने के पश्चात् उसकी मृत्यु हो गई।


Answer: (D) चौगान की क्रीड़ा के दौरान अश्व से गिरने के पश्चात् उसकी मृत्यु हो गई।
Explanation: कुतुबुद्दीन ऐबक गुलाम वंश का संस्थापक था। इसने लाहौर को अपनी राजधानी बनाया। उसका राज्याभिषेक 1206 ई. में हुआ जबकि इसकी मृत्यु 1210 ई. में चौगान (आधुनिक पोलो) खेलते समय घोड़े से गिरने के कारण हुई। उसे लाहौर में दफनाया गया। वह दिल्ली का प्रथम मुस्लिम शासक था जिसे मोहम्मद गोरी ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। लाखों का दान देने के कारण उसे लाखबक्श भी कहा गया। उसकी एक उँगली टूटी होने के कारण वह ऐबक कहलाता था।

5. कुतुबुद्दीन ऐबक के विषय कौन सा सत्य कथन है?
(i) खोखरों को परास्त कर गोरी जब गजनी वापस जा रहा था तो उसने भारत में अपने विजित हुए प्रदेशों का प्रतिनिधि ऐबक को नियुक्त किया।
(ii) औपचारिक रूप से ऐबक 25 जून, 1206 ई. को गद्दी पर बैठा।
(iii) ऐबक ने अपने नाम के कोई सिक्के जारी नहीं किए।
(iv) राज्यारोहण के समय ऐबक दासता से मुक्त नहीं था।
(v) इसने सुल्तान की पदवी ग्रहण की।
उपर्युक्त में सही विकल्प का चयन करें
(A) केवल I, ii, iii और iv
(B) केवल ii और v
(C) केवल i और v
(D) केवल i, ii, iii और v

Answer: (A) केवल I, ii, iii और iv
Explanation: खोखरों को परास्त कर गोरी जब गजनी वापस जा रहा था तो उसने भारत में अपने जीते हुए प्रदेशों का प्रतिनिधि ऐबक को नियुक्त किया था। औपचारिक रूप से ऐबक 25 जून, 1206 ई. को गद्दी पर बैठा था। अपने शासन काल के दौरान ऐबक ने कोई सिक्का जारी नहीं किया। राज्यारोहण के समय ऐबक दासता (Slavery) से मुक्त नहीं था। इसने सुल्तान की पदवी ग्रहण नहीं की।

6. रजिया बेगम को सत्ताच्युत करने में किसका हाथ था?
(A) अफगानों का
(B) मंगोलों का
(C) तुर्कों का
(D) अरबों का

Answer: (C) तुर्कों का
Explanation: रजिया सुल्तान प्रथम महिला शासक थी जो तुर्कों की सहायता से 1236 ई. में दिल्ली की गददी पर बैठी। उसने दरबार में तुर्कों का वर्चस्व समाप्त करते हुए गैर-तुर्कों को भी सामंत नियुक्त किया, जिससे अमीर तुर्कों ने अल्तुनिया के नेतृत्व में रजिया के विरुद्ध विद्रोह कर दिया और अंततः उसे सता से हटा दिया तथा 13 अक्टूबर 1240 ई. में कैथल के पास रजिया की हत्या कर दी गई।

7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन ग्यासुद्दीन बलबन के समबंध में सही नहीं है?
(A) उसने नियामत-ए-खुदाई के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया।
(B) उसने इक्तादारी व्यवस्था का प्रारम्भ किया।
(C) उसने तुकानि-ए-चहलगानी का प्रभाव समाप्त किया।
(D) उसने बंगाल के विद्रोह का दमन किया।

Answer: (B) उसने इक्तादारी व्यवस्था का प्रारम्भ किया।
Explanation: यद्यपि भारत में इक्ता प्रणाली को मुहम्मद गोरी ने प्रारंभ किया था, परन्तु इसकों व्यवस्थित स्वरूप से भारत में चलाने का कार्य इल्तुतमिश ने किया था। कुतुबुद्दीन ऐबक प्रथम इक्तादार था जिसे झाँसी की इक्तादारी प्रदान की गई थी। इक्तादार का कार्यकाल अधिकतम 3 वर्षों का होता था। बलबन 1266 ई. में दिल्ली का शासक बना और 1288 ई. तक दिल्ली पर शासन किया। इसने साम्राज्य विस्तार की नीति को अपनाया। यह ऐसा प्रथम शासक था, जिसने अपने दरबार में गैर-इस्लामी प्रथाओं का प्रचलन कराया जैसे नौरोज उत्सव आदि।

8. दिल्ली के किस सुल्तान के विषय में कहा गया है कि उसने रक्त और लौह की नीति अपनाई थी?
(A) इल्तुतमिश
(B) बलबन
(C) जलालुद्दीन खिलजी
(D) फिरोजशाह तुगलक

Answer: (B) बलबन
Explanation: ग्यासुद्दीन बलबन ने रक्त और लौह की नीति को अपनाते हुए अमीरों व विद्रोहियों का कठोरता से दमन किया। उसने राजत्व की विचारधारा का प्रतिपादन किया। इस विचारधारा क अनुसार, सुल्तान पृथ्वी पर खुदा या ईश्वर का प्रतिनिधि (नियामत-ए- खुदाई) है तथा सुल्तान का निरंकूश होना भी आवश्यक है।

9. किसको द्वितीय सिकन्दर के नाम से जाना जाता था?
(A) जलालुद्दीन खिलजी
(B) मुबारक खिलजी
(C) खुसरो खान
(D) अलाउद्दीन खिलजी

Answer: (D) अलाउद्दीन खिलजी
Explanation: अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को सिकन्दर-ए-सानी (द्वितीय सिकन्दर) घोषित किया था, क्योंकि वह विश्व विजेता बनना चाहता था। उसका शासनकाल दिल्ली में 1296 ई. से 1316 ई. तक रहा। वह अपने साम्राज्य का विस्तार दक्षिण में मदुरई तक कर चुका था। अलाउद्दीन का राजत्व सिद्धान्त तीन मुख्य बातों पर आधारित था- निरंकुशवाद, साम्राज्यवाद और धर्म एवं राजनीति का पृथक्करण।

10. बाजार अधिनियम नीति किसके द्वारा लागू की गई थी?
(A) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(B) इल्तुतमिश
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) ग्यासुद्दीन

Answer: (C) अलाउद्दीन खिलजी
Explanation: अलाउद्दीन खिलजी ने बाजार अधिनियम नीति अपने प्रमुख सैनिकों के रख-रखाव के लिए प्रारंभ की थी। जिसका उद्देश्य था कम खर्च पर विशाल व केन्द्रीकृत सेना रख पाना संभव हो सके अलाउद्दीन खिलजी ने तीन प्रकार के बाजारों की स्थापना की। प्रथम अनाजों का बाजार, द्वितीय कपड़ों एवं अन्य सामग्रियों का बाजार, जिसे सराय-ए-अदल कहा जाता था। तृतीय घोड़ों मवेशियों और गुलामों का बाजार था।



11. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था?
(A) रामचन्द्र देव
(B) प्रताप रूद्रदेव
(C) मलिक काफूर
(D) राणा रतन सिंह

Answer: (A) रामचन्द्र देव
Explanation: अलाउद्दीन ने मलिक काफूर के नेतृत्व में देवगिरि (1307 ई.), तेलंगाना (1309 ई.), होयसल (1311 ई.) का अभियान चलाया। उसने देवगिरी के यादव राजा रामचंद्र देव को पराजित किया। राजा रामचंद्र देव ने अपनी पूत्री का विवाह अलाउद्दीन से कर दिया। जिसके बदले अलाउद्दीन ने उसे एक लाख टंका, एक स्वर्ण छत्र एवं राय रायन की उपाधि प्रदान की।

12. मुहम्मद-बिन-तुगलक ने किस वर्ष सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन किया?
(A) 1325 ई.
(B) 1326 ई.
(C) 1329 ई.
(D) 1330 ई.

Answer: (C) 1329 ई.
Explanation: * दोआब में कर वृद्धि – 1325 ई.
* सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन – 1326 ई.
* राजधानी परिवर्तन – 1329 ई.
* खुरासान अभियान – 1330 ई.


13. दिल्ली के किस सुल्तान ने खैरात विभाग, सरकारी अस्पताल और दफ्तर-ए-रोजगार बनवाया था?
(A) फिरोज शाह तुगलक
(B) मुहम्मद तुगलक
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) बलवन

Answer: (A) फिरोज शाह तुगलक
Explanation: फिरोज शाह तुगलक का शासनकाल जनहित के कार्यों व ब्राह्मण या हिन्दू विरोधी के रूप में प्रसिद्ध रहा। इसके काल में दीवान-ए-खैरात (असहाय व गरीबों की मदद के लिए) दीवान-ए-बंदगान (दास विभाग), दारूल शफा (सरकारी अस्तपाल) दफ्तर-ए-रोजगार की स्थापना की गयी।

14. दिल्ली का किस सुल्तान ने ब्राह्माणों पर जजिया कर लगाया था?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) फिरोजशाह तुगलक
(C) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(D) बलबन

Answer: (B) फिरोजशाह तुगलक
Explanation: फिरोज शाह तुगलक ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाने वाला प्रथम मुसलमान शासक था। इस कर के विरोध में दिल्ली के ब्राह्मणों ने भूख हड़ताल कर दी तथा अंत में दिल्ली के हिंदुओं ने ब्राह्मणों के बदले स्वयं इस कर को चुकाने का निर्णय लिया था। फिरोजशाह तुगलक को मध्यकालीन भारत का प्रथम कल्याणकारी निरंकुश शासक कहा जाता है। इसे सल्तनत युग का अकबर भी कहा जाता है।

15. मोरक्को देश का यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया?
(A) मुहम्मद बिन तुगलक
(B) बाबर
(C) अकबर
(D) महमूद गजवनी

Answer: (A) मुहम्मद बिन तुगलक
Explanation: इब्नबतूता 1333 ई में मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासनकाल में भारत आया था। वह अफ्रीका के मोरक्को का निवासी था। उसकी पुस्तक रेहला में मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासन व्यवस्था का वर्णन किया गया है। मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में इब्नबतूता को दिल्ली का काजी नियुक्त किया गया था।

16. मुहम्मद-बिन-तुगलक किसमें कुशल था?
(A) कला
(B) संगीत
(C) हस्तलिपी
(D) दर्शन शास्त्र

Answer: (D) दर्शन शास्त्र
Explanation: मुहम्मद-बिन-तुगलक सर्वाधिक शिक्षित, विद्वान एवं योग्य व्यक्ति था। इसने दिल्ली में 1325 ई. से 1351 ई. तक शासन किया। वह अरबी और फारसी भाषा का विद्वान तथा खगोलशास्त्र, दर्शनशास्त्र, गणित, तर्कशास्त्र आदि में पारंगत था। राजमुंदरी अभिलेखों में उसे दुनिया का खान कहा गया है।

17. होली त्यौहार के सार्वजनिक उत्सव में भाग लेने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था?
(A) फिरोज शाह तुगलक
(B) मुहम्मद बिन तुगलक
(C) सिकंदर लोदी
(D) इब्राहिम लोदी

Answer: (B) मुहम्मद बिन तुगलक
Explanation: मुहम्मद बिन तुगलक दिल्ली का प्रथम सुल्तान था जो हिन्दुओं के त्यौहार होली में शामिल होता था। उसने नस्ल और वर्ग-विभेद को समाप्त करके योग्यता के आधार पर अधिकारियों को नियुक्त करने की नीति अपनायी। दिल्ली सल्तनत की सीमा का सर्वाधिक विस्तार इसी के शासन काल में हुआ, परन्तु इसकी क्रूर नीति की कारण राज्य में विद्रोह आरम्भ हो गया।

18. निम्न में से किस दिल्ली सुल्तान को इतिहासकारों ने विरोधों का मिश्रण बताया है?
(A) बलबन
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) मोहम्मद-बिन-तुगलक
(D) इब्राहिम लोदी

Answer: (C) मोहम्मद-बिन-तुगलक
Explanation: मुहम्मद-बिन-तुगलक को इतिहासकारों ने विरोधों का मिश्रण बताया है क्योंकि, उसकी अधिकांश नीतियाँ सैद्धांतिक होती थीं न की व्यावहारिक। वह ज्ञानी तो था परन्तु वर्तमान की स्थिति को न देखकर वह भविष्य की नीतियों पर अधिक जोर देता था।

19. किसने सन् 1329 ई. से 1330 ई. के मध्य ताँबे के सिक्कों के प्रतीकात्मक रूप में मुद्रा चलायी थी?
(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) ग्यासुद्दीन तुगलक
(C) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(D) फिरोज तुगलक

Answer: (C) मुहम्मद-बिन-तुगलक
Explanation: मुहम्मद-बिन-तुगलक ने 1329-1330 ई. के मध्य चाँदी और सोने के सिक्के के स्थान पर ताँबे की प्रतीकात्मक मुद्रा को प्रचलन में लाया, परन्तु लोगों ने अपने घरों में ही टकसाल बनवाकर मुद्रा का निर्माण करना प्रारम्भ कर दिया, जिससे यह नीति असफल रही। इसकी प्रेरणा सुल्तान ने मंगोल शासक कुबलई खान से ली थी।

20. दौलताबाद जिसे मुहम्मद बिन-तुगलक ने अपनी राजधानी दिल्ली से स्थानांतरित की थी, वह कहाँ स्थित है?
(A) मैसूर
(B) औरंगाबाद
(C) निजामाबाद
(D) भोपाल

Answer: (B) औरंगाबाद
Explanation: मुहम्मद-बिन-तुगलक ने अपनी प्रथम नीति के तहत राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद (औरंगाबाद वर्तमान में) स्थानान्तरित किया। यह कार्य पूर्णतया असफल रहा और पुनः अपनी राजधानी दिल्ली ले आया। दौलताबाद नगर की स्थापना यादव नरेश भिल्लम (1187-1191 ई.) ने की थी। दौलताबाद को देवगिरी भी कहा जाता है। दौलताबाद नाम मुहम्मद-बिन-तुगलक द्वारा दिया गया था।


21. गुलाम वंश का शासन कब से कब तक रहा?
(A) 1206-1290 ई.
(B) 1290-1320 ई.
(C) 1320-1414 ई.
(D) 1414-1451 ई.

Answer: (A) 1206-1290 ई.
Explanation: * इल्बरी तुर्क (गुलाम वंश) – 1206-1290 ई.
* खिलजी वंश – 1290-1320 ई.
* तुगलक वंश – 1320-1414 ई.
* सैय्यद वंश – 1414-1451 ई.
* लोदी वंश – 1451-1526 ई.


22. लोदी वंश किसके द्वारा स्थापित किया गया था?
(A) इब्राहिम लोदी
(B) सिकन्दर लोदी
(C) बहलोल लोदी
(D) खिज्र खाँ

Answer: (C) बहलोल लोदी
Explanation: बहलोल लोदी ने अंतिम सैय्यद शासक अलाउद्दीन आलमशाह को अपदस्थ कर लोदी वंश की स्थापना की। इस वंश का शासनकाल 1451-1526 ई. तक था। बहलोल लोदी अफगानों की एक महत्वपूर्ण शाखा शाहूखेल से सम्बंधित था। वह कभी सिंहासन पर नहीं बैठता था।

23. लोदी वंश का अंतिम शासक कोन था?
(A) बहलोल लोदी
(B) इब्राहिम लोदी
(C) दौलत खान लोदी
(D) सिकन्दर लोदी

Answer: (B) इब्राहिम लोदी
Explanation: लोदी वंश का अन्तिम शासक इब्राहिम लोदी था। बाबर ने 1526 ई. में इब्राहिम लोदी को पानीपत के प्रथम युद्ध में पराजित किया एवं मुगल साम्राज्य की नींव रखी। इब्राहिम लोदी युद्ध स्थल पर मारा जाने वाला दिल्ली सल्तनत का प्रथम और अंतिम सुल्तान था।

24. निम्न में से किसने गुलरुखी उपनाम से अपनी कविताओं की रचना की?
(A) फिरोज शाह तुगलक
(B) बहलोल लोदी
(C) सिकंदर लोदी
(D) इब्राहिम लोदी

Answer: (C) सिकंदर लोदी
Explanation: सिकंदर लोदी गुलरुखी उपनाम से फारसी में कविताएँ लिखता था। वह शिक्षित और विद्वान था। सिकंदर लोदी एक योग्य शासक सिद्ध हुआ। इसने भूमि की पैमाइश के लिए गज-ए-सिकन्दरी का प्रचलन करवाया।। चुंगी तथा व्यापारिक कर हटा दिये, जिससे अनाज, कपड़ा एवं आवश्यकता की अन्य वस्तुएँ सस्ती हो गई।

25. आगरा शहर का संस्थापक कौन था?
(A) फिरोज तुगलक
(B) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) सिकंदर लोदी

Answer: (D) सिकंदर लोदी
Explanation: सिकंदर लोदी का शासनकाल 1489-1517 ई. तक रहा। 1504 ई. में सिकंदर लोदी ने आगरा शहर की स्थापना की थी एवं 1506 ई. में उसने अपनी राजधानी दिल्ली से अगरा स्थानांतरित की सिकन्दर लोदी ने मुहर्रम और ताजिया निकालना बन्द कर दियां तथा मस्जिदों को सरकारी संस्थाओं का रूप प्रदान करके उन्हें शिक्षा का केन्द्र बनाने का प्रयत्न किया।

26. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान द्वारा अन्तिम रूप से गुलाम तुर्कों के समूह चालीसा को समाप्त किया गया?
(A) रजिया
(B) नासिरुद्दीन महमूद्
(C) बलबन
(D) बहराम शाह

Answer: (C) बलबन
Explanation: बलबन ने अन्तिम रूप से गुलाम तुर्कों के समूह चालीसा को समाप्त कर दिया, क्योंकि यह समूह सुल्तान के विरुद्ध होने वाले पडयंत्रों का केन्द्र था। बलबन स्वयं समूह चालीसा का सदस्य रह चुका था इसलिए वह इनकी षडयंत्रकारी गतिविधियों से अवगत था।

27. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने सर्वप्रथम राजत्व सिद्धान्त की विस्तार से व्याख्या की?
(A) बलबन
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) इल्तुतमिश
(D) मुहम्मद तुगलक

Answer: (A) बलबन
Explanation: बलबन, दिल्ली सल्तनत का प्रथम ऐसा सुल्तान था जिसने अपने राजत्व सिद्धान्त की विस्तार पूर्वक व्याख्या की। उसके राजत्व सिद्धान्त के महत्वपूर्ण तत्व थे- राजवंशज अर्थात् राजा को राजवंश से सम्बंधित होना चाहिए। राजत्व को दैवीय संस्था मानते हुए बलबन ने कहा कि, राजा पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिनिधि (नियामत-ए-खुदाई) होता है, अतः उसका स्थान कवल पैगम्बर के पश्चात् है। बलबन ने ईश्वर, शासक तथा जनता के बीच त्रिपक्षीय सम्बन्धों को राजत्व का अधिकार बनाना चाहा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.