पूर्व मध्यकाल GK Questions [ मध्य कालीन भारत ] पूर्व मध्यकाल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


पूर्व मध्यकाल GK Questions [ मध्य कालीन भारत ]


Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
पूर्व मध्यकाल GK Questions [ मध्य कालीन भारत ]




पूर्व मध्यकाल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर.


1. पालवंश का संस्थापक कौन था?
(A) धर्मपाल
(B) देवपाल
(C) गोपाल
(D) रामपाल

Answer: (C) गोपाल
Explanation: पालवंश की स्थापना बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन के दौरान गोपाल (750 से 770 ई.) नामक स्थानीय सामंत द्वारा की गई। उसने बौ्द्ध धर्म को आश्रय प्रदान किया। गोपाल ने ओदंतपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। पाल वंश की राजधानी मुंगेर (बिहार) थी। गौड़ीरीति नामक साहित्यिक विधा का विकास पाल शासकों के शासनकाल में हुआ।

2. सोमपुर महाविहार का निर्माण किसने कराया था?
(A) कुमारगुप्त प्रथम
(B) हर्ष
(C) धर्मपाल
(D) विजयसेन

Answer: (C) धर्मपाल
Explanation: पालवंश के द्वितीय शासक धर्मपाल ने 9वीं शताब्दी में सोमपुर महाविहार का निर्माण करवाया था। यह बौद्ध विहार बांग्लादेश के नवगाँव जिले के पहाड़पुर में स्थित है। इसीलिए इसे पहाड़पुर बौद्ध विहार के नाम से भी जाना जाता है। इसकी खोज 1879 ई. में कनिंघम ने की थी। 1985 ई. में यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल घोषित किया।

3. विक्रमशिला नामक प्राचीन विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के किस शासक ने की?
(A) धर्मपाल
(B) गोपाल
(C) देवपाल
(D) महिपाल

Answer: (A) धर्मपाल
Explanation: पाल शासक धर्मपाल (770-810 ई.) ने विहार राज्य के भागलपुर जिले में स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय का निर्माण करवाया था। उसके रख-रखाव के लिए सौ गाँव दान में दिए गए थे। विक्रमशिला में छः महाविद्यालय थे। प्रत्येक महाविद्यालय में एक प्रवेश द्वार होता था तथा प्रत्येक प्रवेश द्वार पर एक द्वारपण्डित बैठता था। आचार्यों में दीपंकर व श्रीज्ञान (ज्ञानश्री) का नाम सर्वाधिक उल्लेखनीय है। 1203 ई. में मुस्लिम आक्रमणकारी बख्तियार खिलजी ने विश्वविद्यालय को दुर्ग के भ्रम में ध्वस्त कर दिया। इसने भिक्षुओं की सामूहिक हत्या करवाई तथा ग्रन्थों को जला दिया। उस समय विश्वविद्यालय के कुलपति शाक्यश्रीभद्र थे।

4. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रकूट साम्राज्य की नींव रखी?
(A) अमोघवर्ष प्रथम
(B) दंतिदुर्ग
(C) ध्रुव
(D) कृष्ण प्रथम

Answer: (B) दंतिदुर्ग
Explanation: राष्ट्रकूट साम्राज्य का संस्थापक दंतिवर्मन या दंतिदुर्ग था, जिसने 736 ई. में चालुक्य राजा कीर्तिवर्मन को पराजित करके दक्कन के अधिकांश भाग को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था। दंतिदुर्ग ने मान्यखेत या मालखंड को अपनी राजधानी बनाया। उसने महाराजाधिराज, परमेश्वर, परम भट्टारक आदि उपाधियाँ धारण की थीं।

5. पुण्ड्रवर्धन भुक्ति अवस्थित थी-
(A) उत्तरी बंगाल में
(B) बिहार में
(C) ओडिशा में
(D) असम में

Answer: (A) उत्तरी बंगाल में
Explanation: पुण्ड्रवर्धन प्राचीन काल में उत्तरी बंगाल का एक क्षेत्र था, जिसमे पुण्ड्र लोग रहते थे। पुण्ड्र एक अनार्य जाति थी। इसके क्षेत्र का विस्तार उत्तरी बंगाल के बाहर पाल, चन्द्र एवं सेन राजवंशों के शासन काल में हुआ था।

6. निम्नलिलिखित में से किसे एक नया संवत् चलाने का श्रेय प्राप्त है?
(A) धर्मपाल
(B) देवपाल
(C) विजयसेन
(D) लक्ष्मणसेन

Answer: (D) लक्ष्मणसेन
Explanation: राजा लक्ष्मणसेन ने लक्ष्मण संवत् नामक एक नया संवत् चलाया। राजा लक्ष्मणसेन (1178-1206 ई.) बंगाल के सेन राजवंश के चौथे शासक तथा बंगाल के अंतिम हिन्दू शासक थे। लक्ष्मणसेन बल्लालसेन का पुत्र एवं उत्तराधिकारी था। लक्ष्मणसेन ने बंगाल की राजधानी गौड़ के निकट ही एक अन्य राजधानी लखनौती (लक्ष्मणवती) की स्थापना की लक्ष्मणसेन वैष्णव धर्म के अनुयायी थे।

7. महान जैन विद्वान हेमचंद्र, किसकी सभा को अलंकृत करते थे?
(A) अमोघवर्ष
(B) कुमारपाल
(C) जयसिंह सिद्धराज
(D) विद्याधर

Answer: (B) कुमारपाल
Explanation: महान जैन विद्वान हेमचन्द्र (1089-1172 ई.) कुमारपाल के शासन काल में सलाहकार के रूप में कार्य करते थे। हेमचन्द्र, कालिकालसर्वज्ञ के नाम से भी जाने जाते थे। इनका जन्म गुजरात के धुंधका नगर में हुआ था। सोलंकी वंश के शासक राजा सिद्धराज जयसिंह के धर्मोपदेशक थे। हेमचन्द्र ने कहा था कि स्वतंत्र आत्मा के आश्रित ज्ञान ही प्रत्यक्ष है।

8. ताम्रपत्र लेख दर्शाते हैं किे प्राचीन काल में बिहार के राजाओं का सम्पर्क किससे था?
(A) बर्मा से
(B) थाईलैंड से
(C) कंबोडिया से
(D) जावा-सुमात्रा से

Answer: (D) जावा-सुमात्रा से
Explanation: देवपाल बौद्ध धर्म का एक महान संरक्षक था। नालंदा से प्राप्त एक ताम्रपत्र अभिलेख से यह पता चलता है कि देवपाल ने जावा तथा सुमात्रा के राजा बालपुत्रदेव द्वारा बनवाए गए बौद्ध विहार के अनुरक्षण के लिए पॉँच ग्राम अनुदान मे प्रदान किए। प्राचीन भारत के लोग जावा को सुवर्णद्वीप कहते थे। धर्मपाल का पूत्र एवं उत्तराधिकारी देवपाल 810 ई. में पाल वंश की गद्दी पर बैठा। इसने मुंगेर को अपनी राजधानी बनाया।

9. गीत गोविन्द के रचयिता कौन थे?
(A) धोई
(B) गौवर्द्धनाचार्य
(C) जयदेव
(D) लक्ष्मण सेन

Answer: (C) जयदेव
Explanation: संस्कृत भाषा के महाकवि जयदेव बंगाल के शासक लक्ष्मण सेन (1178-1205 ई.) के दरबारी कवि थे। इन्होंने राधा-कृष्ण के प्रणय पर आधारित गीत गोविन्द की रचना की, जो संगीत प्रधान ग्रन्थ है। इनकी अन्य रचना रतिमंजरी थी। लक्ष्मण सेन के राजदरबार में पवनदूतम् के लेखक धोई भी रहते थे।

10. हम्मीर महाकाव्य में चौहानों को क्या बताया गया है?
(A) चंद्रवंशी
(B) ब्राह्मण
(C) यदुवंशी
(D) सूर्यवंशी

Answer: (D) सूर्यवंशी
Explanation: हम्मीर महाकाव्य के रचयिता नयनचन्द्र सूरी थे, पद्य रूप में लिखा यह महाकाव्य रणथम्भौर साम्राज्य के विभिन्न पहलुओं की जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत है। हम्मीर महाकाव्य में चौहानों को सूर्यवंशी बताया गया है। चौहान सूर्य के पुत्र चाहमान की वंशज थे तथा इन्होंने उन्हीं के नाम पर अपने वंश का नाम चाहमान या चौहान रखा। वासुदेव चौहान वंश के संस्थापक थे।



11. निम्नलिखित युग्मो में से कौन एक सुम्मेलित नहीं है?
(A) अब्दुर रहमान – हम्मीर रासो
(B) चंदवरदाई – पृथ्वीराज रासो
(C) जगनिक – आल्हाखंड
(D) नरपति नाल्ह – बीसलदेव रासो

Answer: (A) अब्दुर रहमान – हम्मीर रासो
Explanation: हम्मीर रासो की रचना सांगरदेव ने की थी। पृथ्वीराज रासो की रचना चंदबरदाई ने, आल्हाखंड की रचना जगनिक ने एवं बीसलदेव रासो की रचना नरपति नाल्ह ने की थी।

12. भोजशाला मंदिर की अधिष्ठात्री देवी कौन हैं?
(A) भगवती दुर्गा
(B) भगवती पार्वती
(C) भगवती लक्ष्मी
(D) भगवती सरस्वती

Answer: (D) भगवती सरस्वती
Explanation: भोजशाला राजा भोज द्वारा निर्मित संस्कृत अध्ययन का केन्द्र तथा भगवती सरस्वती (अधिष्ठात्री देवी) का मंदिर था। यह मंदिर मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है। 1269 ई. से ही इस्लामी शासकों ने अलग-अलग समयों में भोजशाला मंदिर पर आक्रमण किया, जिसे हिन्दू-राजाओं ने विफल कर दिया। 1305 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने भोजशाला पर आक्रमण कर वाग्देवी की प्रतिमा को खंडित कर दिया तथा भोजशाला के भागों को भी ध्वस्त कर दिया। वर्तमान में भोजशाला कमाल मौला मस्जिद परिसर में स्थित है।

13. गौडवाहों के रचयिता कोन थे?
(A) हरिषेण
(B) आर्यभट्ट
(C) वाक्पति
(D) बाणभट्ट

Answer: (C) वाक्पति
Explanation: गौडवाहो कन्नौज के राजा यशोवर्मन के राजकवि वाक्पति की एक काल्पनिक रचना है। इसमें चंदेल वंश के शासक यशोवर्मन के वंश और सैन्य सफलताओं के विषय में महत्वपर्ण जानकारी मिलती है। गौडवाहो की रचना प्राकृत भाषा में की गई है।

14. कल्हण की राजतरंगिणी को किसने आगे बढ़ाया?
(A) विल्हण एवं मेरुतुंग
(B) विल्हण एवं मम्मट
(C) जोनराज एवं मेरुतुंग
(D) जोनराज एवं श्रीवर

Answer: (D) जोनराज एवं श्रीवर
Explanation: जोनराज, प्रज्ञाभट्ट एवं श्रीवर ने कल्हण की राजतरंगिणी को आगे बढ़ाया। उन्होंने द्वितीय राजतरंगिणी की रचना की जिसमें 1149-1450 ई. तक के कश्मीर के इतिहास के विषय में जानकारी मिलती है। श्रीवर द्वारा रचित जैना राजतरंगिणी से 1459 ई. से 1486 ई. तक के कश्मीर के इतिहास की जानकारी मिलती है। राजतरंगिणी का शाब्दिक अर्थ है- राजाओं की नदी। इस पुस्तक के अनुसार कश्मीर का नाम कश्यपमेरू था।

15. राजतरंगिणी के लेखक कल्हण के समय शासक कौन था?
(A) जयसिंह
(B) हर्ष
(C) गोविन्द्चन्द्र
(D) जयचन्द्र

Answer: (A) जयसिंह
Explanation: राजतरंगिणी कल्हण द्वारा रचित एक संस्कृत ग्रन्थ है। वे कश्मीर के शासक जयसिंह (1128-1154 ई.) को दरबार में रहते थे। राजतरंगिणी का रचना काल 1147-1149 ई. तक बताया जाता है। इस पुस्तक के अनुसार, कश्मीर का नाम कश्यपमेरू था, जो ब्रह्मा के पुत्र ऋषि मरीचि के पुत्र थे। यह संस्कृत में उपलब्ध रचनाओं में प्रथम महत्वपूर्ण रचना है। जैनुल आबदीन को कश्मीर का अकबर कहा जाता है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रन्थ राणा कुम्भा की रचना नहीं है?
(A) रसिकप्रिया
(B) सुधा प्रबंध
(C) नृत्यरत्लकोष
(D) कलानिधि

Answer: (D) कलानिधि
Explanation: मेवाड़ नरेश राणा कुम्भा संगीत की तीन विधाओं गीत, वाद्य एवं नृत्य के विद्वान थे। उनकी पुत्री रमाबाई भी संगीतशास्त्र की ज्ञाता थी, जिसे वागीश्वरी उपनाम मिला था। राणा कुम्भा ने संगीतमीमांसा, रसिक प्रिया, संगीतराज, सुधा प्रबंध, संगीत रत्नाकर टीका, कामराज-रतिसार, नृत्य रत्न कोष आदि ग्रंथों की रचना की। मेवाड़ नरेश राणा कुम्भा की मृत्यु अपने ही पुत्र उदा सिंह के हाथों हुई।

17. जेजाकभुक्ति का प्राचीन नाम क्या था?
(A) बघेलखंड का
(B) बुंदेलखंड का
(C) मालवा का
(D) विदर्भ का

Answer: (B) बुंदेलखंड का
Explanation: चंदेल अभिलेखों में पुर्ववर्ती नरेश वाक्पति को पुत्र जयशक्ति का उल्लेख आता है। यह जेजाक और जेजा नाम से भी प्रसिद्ध था। उन्हीं के नाम पर इस क्षेत्र को जेजाकभुक्ति नाम दिया गया। जो बाद में बुंदेलखण्ड के नाम से प्रसिद्ध हुआ। जेजाक भुक्ति के प्रारम्भिक शासक प्रतिहार शासकों के सामंत थे। इन्होंने खजुराहों को अपनी राजधानी बनाया। इस काल में निर्मित कंदरिया महादेव का मंदिर शैवधर्म तथा चतुर्भुज मंदिर वैष्णव धर्म से सम्बंधित है।

18. दिल्ली शहर की स्थापना किसने की?
(A) खिलजी
(B) लोधी
(C) तोमर
(D) तुगलक

Answer: (C) तोमर
Explanation: दिल्ली की स्थापना तोमर वंश के शासकों द्वारा की गई थी। इन्होंने वर्तमान दिल्ली की स्थापना दिहिलिका के नाम से की थी। इनहोंने दिल्ली के पहले राजकोट शहर की स्थापना की थी। इसके उपरांत सात और शहर बसाए गए। ये हैं- सीरी, दीनपनाह, रायपिथौरा, फिरोजाबाद, जहाँपनाह, तुगलकाबाद और शाहजहॉनाबाद।

19. पृथ्वीराज चौहान ने किससे विवाह किया था?
(A) कृष्णावती
(B) पूर्ववती
(C) संयोगिता
(D) सौम्यवती

Answer: (C) संयोगिता
Explanation: पृथ्वीराज चौहान (पृथ्वीराज तृतीय) चौहान वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक हुआ। उसे राय पिथौरा भी कहा जाता है। वह 1178 ई. में दिल्ली की गद्दी पर बैठा। पृथ्वीराज रासो के अनुसार, पृथ्वीराज चौहान ने अपने प्रतिद्वंदी गहड़वाल नरेश जयचंद्र की पुत्री संयोगिता से विवाह किया था।

20. मध्य एशिया के किस शासक ने 1192 ई. में उत्तर भारत पर विजय प्राप्त की?
(A) जलालुद्दीन मंगबर्नी
(B) गजनी का महमूद
(C) शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी
(D) चंगेज खाँ

Answer: (C) शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी
Explanation: 1192 ई. में तराइन के द्वितीय युद्ध में मध्य एशिया का शासक शिहाबद्दीन मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित कर उत्तर भारत पर विजय प्राप्त की। तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ई. में शिहाबुद्दीन मुहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान के मध्य लड़ा गया, जिसमें पृथ्वीराज चौहान की विजय हुई। तराइन के द्वितीय युद्ध ने उत्तरी भारत में तुर्कों की सत्ता की स्थापना को लगभग निश्चित कर दिया था।



21. हिंद (भारत) की जनता के संदर्भ में हिन्दू शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?
(A) यूनानियों ने
(B) रोमवासियों ने
(C) चीनियों ने
(D) अरबों ने

Answer: (D) अरबों ने
Explanation: अरबों ने हिन्द (भारत) की जनता के संदर्भ में हिन्दू शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया। वहीं ईरानियों ने इस देश को हिन्दुस्तान तथा यूनानियों ने इसे इण्डिया से संबोधित किया। चीनियों ने भारत को यिन-तु नाम से सम्बोधित किया।

22. मुहम्मद गोरी को सर्वप्रथम किसने पराजित किया?
(A) भीम द्वितीय
(B) पृथ्वीराज चौहान
(C) जयचंद
(D) पृथ्वीराज द्वितीय

Answer: (A) भीम द्वितीय
Explanation: मूलराज द्वितीय के शासन काल में मुहम्मद गोरी ने 1178 ई. में गुजरात पर आक्रमण किया, किंतु मूलराज द्वितीय या भीम द्वितीय (चालुक्य) ने आबू पर्वत के निकट उसे पराजित किया। संभवत: यह गोरी की भारत में प्रथम पराजय थी। उसके बाद 1179-86 ई. के बीच उसने पंजाब पर आक्रमण कर विजय प्राप्त की। 1179 ई. में उसने पेशावर को तथा 1185 ई. में स्थालकोट को जीता।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.