पृथ्वी की गतियाँ GK Questions and Answers

पृथ्वी की गतियाँ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
1. किस तिथि को रात और दिन बराबर होते है?
(A) 22 जून
(B) 23 सितम्बर
(C) 22 दिसंबर
(D) 21 फरवरी
Answer: (B) 23 सितम्बर
Explanation: 21 मार्च को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में तथा 23 सितम्बर को दक्षिणी गोलार्द्धा में प्रवेश करते समय विषुवत रेखा पर लंबवत चमकता है। इन दोनों तिथियों को दोनों गोलार्द्धों में 12-12 घण्टे के दिन एवं रात होते हैं।
2. वर्ष भर रात और दिन कहाँ बराबर होते हैं?
(A) उत्तरी ध्रुव
(B) दक्षिणी ध्रुव
(C) भूमध्य रेखा
(D) कहीं नहीं
Answer: (C) भूमध्य रेखा
Explanation: भूमध्य रेखा/विषुवत रेखा पाँच मुख्य अक्षांश रेखाओं में से एक है, जो सभी देशान्तरों के अतिरिक्त एक वृहत वृत्त है। वर्ष भर सूर्य की किरणें लम्बवत पड़ने के कारण यहाँ वार्षिक तापान्तर सबसे कम पाया जाता है। इसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्ष भर रात और दिन की अवधि बराबर (लगभग 12-12 घण्टे के) होती है। इसलिए यहाँ शीत ऋतु का अभाव पाया जाता है। जबकि भूमध्य रेखा से उत्तर या दक्षिण की ओर दिन एवं रात की अवधि मौसम के अनुरूप परिवर्तित होती रहती है।
3. उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सवसे छोटा दिन कब होता है?
(A) 21 दिसम्बर
(B) 22 दिसम्बर
(C) 21 जून
(D) 22 जून
Answer: (B) 22 दिसम्बर
Explanation: उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन, शीत अयनांत (Winter Solstice) अर्थात 22 दिसम्बर को तथा सबसे बड़ा दिन ग्रीष्म अयनांत (Summer Solstice) अर्थात् 21 जून को होता है। इसके विपरीत दक्षिणी गोलाद्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन 21 जून को तथा सबसे बड़ा दिन 22 दिसम्बर को होता है।
4. निम्नलिखित तिथियों में से किस में दोपहर को आप की छाया सबसे छोटी होती है?
(A) 25 दिसम्बर
(B) 21 मार्च
(C) 21 जून
(D) 14 फरवरी
Answer: (C) 21
Explanation: सूर्य जब किसी स्थान पर लम्बवत् दरी पर होगा तो सबसे छोटी छाया बनेगी। 21 जून (ग्रीष्म अयनांत) को सूर्य कर्क रेखा पर लम्बवत् चमकता है। परिणामस्वरूप कर्क रेखा पर दोपहर की सबसे छोटी छाया 21 जून को होगी।
5. नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये:
1. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है।
2. पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्षा में गति को परिक्रमण कहते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
Answer: (C) 1 और 2 दोनों
Explanation: पृथ्वी अपने अक्ष पर निरंतर घूमती रहती है और लगभग 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है, इसे अक्षीय घूर्णन कहते हैं। सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा को पूरा करने में लगभग 365 दिन, 6 घंटे लगते हैं।
6. प्रदीप्त वृत्त (Circle of Illumination) किसे कहते है?
(A) ग्लोब पर वह वृत्त जो तापमान को विभाजित करता है।
(B) ग्लोब पर वह वृत्त जिसके द्वारा किसी स्थान की सही स्थिति ज्ञात की जाती है।
(C) ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है।
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer: (C) ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है।
Explanation: ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है, उसे प्रदीप्ति वृत्त (Circle of Illumination) कहते हैं।
7. निम्नलिखित में से कौन सा ऋतुओं में परिवर्तन का कारण है?
(A) सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन
(B) चंद्रमा का पृथ्वी के चारों और स्थिर कक्षा में परिक्रमण
(C) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (A) सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की स्थिति में परिवर्तन
Explanation: सामान्यत: एक वर्ष की अवधि को ग्रीष्म, शीत में बँटा जाता है। ऋतुओं में परिवर्तन का मुख्य कारण पुथ्वी का 23.5° झुका होना तथा पृथ्वी की सूर्य के सापेक्षिक स्थितियों में परिवर्तन है।