अक्षांश और देशांतर रेखाएँ GK प्रश्न अक्षांश और देशांतर रेखाएँ GK प्रश्न


अक्षांश और देशांतर रेखाएँ GK प्रश्न
अक्षांश और देशांतर रेखाएँ GK प्रश्न




अक्षांश और देशांतर रेखाएँ से संबंधित महत्वपूर्ण Questions with Answers


1. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है-
(A) कर्क रेखा – 23.5° उत्तरी अक्षांश
(B) मकर रेखा – 23.5° दक्षिणी अक्षांश
(C) उत्तरी धुवीय वृत्त – 66.5° उत्तरी अक्षांश
(D) दक्षिणी धरवीय वृत्त – 90° दक्षिणी अक्षांश

Answer: (D) दक्षिणी धरवीय वृत्त – 90° दक्षिणी अक्षांश
Explanation: विषुवत् वृत्त (0° अक्षांश), उत्तरी ध्रुन (90° उत्तरी अक्षांश) दक्षिणी ध्रुव (90° दक्षिषी अक्षांश) के अतिरिक्त चार महत्वपूर्ण अक्षांश रेखाएँ हैं- 1. उत्तरी गोलार्द्ध में विषुवत वृत्त में 23.5° उत्तरी अक्षांस कर्क रेखा।
2. विषुवत् वृत्त के 66.5° उत्तर में उत्तरी ध्रुवीय वृत्त (आर्कटिक वृत्त)
3. दक्षिणी गोलार्द्ध में विषुवत वृत्त से 23.5 दक्षिणी अक्षांश मकर रेखा।
4. विषुवत् वृत्त के 66.5° दक्षिण में दक्षिणी ध्रुवीय वृत्त (अंटार्किटक वृत्त)

2. किसी स्थान का मानक समय (Standard Time) निर्धारित करने का आधार क्या होता है?
(A) अश्व अक्षांस
(B) प्रधान मध्याह्न देशांतर
(C) अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
(D) विषुवत रेखा

Answer: (B) प्रधान मध्याह्न देशांतर
Explanation: 0° देशांतर रेखा को प्रधान मध्याह्न देशांतर रेखा के नाम से जाना जाता है क्योंकि विश्व के सभी देशों का मानक समय (Standard Time) इसी रेखा के द्वारा निर्धारित होता है। इस रेखा को ग्रीनविच रेखा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ब्रिटेन की राजधानी लंदन के समीप ग्रीनविच नामक स्थान इसी रेखा पर स्थित है, जहाँ राजकीय वेधशाला स्थित है। यह रेखा 8 देशों से गुजरती है- यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, स्पेन, अल्जीरिया, माली, बुर्किनाफासो, टोगो, घाना, अंटार्कटिका (दक्षिणी ध्रुव)।

3. भारत का मानक समय ग्रीनविच के मानक समय से कितना आगे या पीछे है?
(A) 5 घंटा 30 मिनट आगे
(B) 5 घंटा 30 मिनट आगे
(C) 6 घंटा 30 मिनट पीछे
(D) 4 घंटा 30 मिनट आगे

Answer: (A) 5 घंटा 30 मिनट आगे
Explanation: चूँकि हम जानते हैं कि पूथ्वी 1° देशांतर की दूरी तय करने में 4 मिनट का समय लेती है तथा ग्रीनविच मानक समय याम्योत्तर से पूर्व की ओर जाने पर समय बढ़ता है जबकि पश्चिम की ओर जाने पर समय घटता है। इस प्रकार भारत का मानक समय याम्योत्तर ग्रीनविच के 82.5° पूर्व में स्थित है। अतः यहाँ का समय ग्रीनविच के समय से 82.5°x4 = 330 मिनट अर्थात् 5 घंटा 30 मिनट आगे है।

4. भूमध्य रेखा निम्नलिखित में से किस देश से गुजरती है?
(A) कीनिया (केन्या)
(B) मैक्सिको
(C) इंडोनेशिया
(D) ब्राजील

Answer: (B) मैक्सिको
Explanation: भूमध्य रेखा (0° अक्षांश) विश्व के 13 देशों से गुजरती है जो इस प्रकार हैं- इक्वेडोर, कोलम्बिया, ब्राजील, साओ टॉम व प्रिंसेप, गैबॉन, कांगो गणराज्य, लोकतांत्रिक कांगो गणराज्य, युगांडा, केन्या, सोमालिया, मालदीव इंडोनेशिया, किरीबाती। अत: मैक्सिको से होकर भूमध्य रेखा नहीं गुजरती। मैक्सिको से होकर कर्क रेखा गुजरती है।

5. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनों किस महाद्वीप से होकर गुजरती हैं?
(A) अफ्रीका
(B) एशिया
(C) उत्तरी अमेरिका
(D) दक्षिणी अमेरिका

Answer: (A) अफ्रीका
Explanation: अफ्रीका महाद्वीप से होकर भूमध्य रेखा, कर्क रेखा तथा मकर रेखा तीनों अक्षांश रेखाएँ गुजरती है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से केवल भूमध्य रेखा तथा मकर रेखा गुजरती है। 0° अक्षांश रेखा (विषुवत् रेखा) एवं 0° देशांतर रेखा (प्रधान मध्याह्न रेखा) का मिलन अफ्रीका के पश्चिम में अटलांटिक महासागर (अंध महासागर ) में स्थित गिनी की खाड़ी में होता है। यूरोप से केवल कर्क रेखा तथा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से केवल मकर रेखा गुजरती है।

6. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) खींची गई है-
(A) अफ्रीका से होकर
(B) प्रशांत महासागर से होकर
(C) एशिया से होकर
(D) अटलांटिक महासागर से होकर

Answer: (B) प्रशांत महासागर से होकर
Explanation: अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पृथ्वी पर खींची गई एक ऐसी काल्पनिक रेखा (Imaginary Line) है, जो दो क्रमागत कैलेंडर दिनों को अलग करती है। यह ग्रीनविच (इंगलैण्ड) से 180° विपरीत दिशा में प्रशान्त महासागर से होकर गुजरती है। यह रेखा सीधी न होकर विभिन्न स्थानों पर मुड़ी हुई है क्योंकि जहाँ कोई स्थल भाग पड़ता है, वहाँ इसे मोड़ दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.