विश्व का कृषि एवं पशुपालन GK Question – विश्व का कृषि एवं पशुपालन GK Question – विश्व का कृषि एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


विश्व का कृषि एवं पशुपालन GK Question –
विश्व का कृषि एवं पशुपालन GK Question –






विश्व का कृषि एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


1. विश्व का कॉफी पोर्ट किसे कहा जाता है?
(A) साओ पालो
(B) संटोस
(C) रियो डी जेनेरो
(D) ब्यूनस आयर्स

Answer: (B) संटोस
Explanation: ब्राजील में स्थित संटोस को विश्व का कहवा बन्दरगाह (Coffee Port) कहा जाता है। कहवा एक हरी झाड़ी का पौधा है। जिसके बीज का प्रयोग कहवा के रूप में किया जाता है। इसकी उत्पत्ति स्थान इथिओपिया को माना जाता है। ब्राजील में स्थित साओ पाउलो को विश्व का कहवा-पात्र कहा जाता हैं।

2. विश्व का चावल जीन बैंक किस देश में स्थित है?
(A) चीन में
(B) फिलीपींस में
(C) जापान में
(D) भारत में

Answer: (B) फिलीपींस में
Explanation: अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान लॉस बानोस (मनीला, फिलीपींस) में स्थित कृषि अनुसंधान और प्रशिक्षण संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 1960 में की गई थी। यहीं पर विश्व चावल जीन बैंक स्थित है, जहाँ चावल की सवा लाख से ज्यादा किस्में संग्रहित हैं।

3. विश्व चीनी का कटोरा किसे कहा जाता है?
(A) हवाई द्वीपसमूह
(B) क्यूबा
(C) भारत
(D) फिलीपींस

Answer: (B) क्यूबा
Explanation: क्यूबा कैरीबियन सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। यहाँ की मुख्य मुख्य फसल गन्ना होने के कारण यहाँ चीनी का व्यापक पैमाने पर उत्पादन किया जाता है। इसीलिए इसे विश्व का चीनी का कटोरा कहा जाता है।

4. विटीकल्चर जाना जाता है-
(A) संतरे के उत्पादन से
(B) अंगूर के उत्पादन से
(C) सेब के उत्पादन से
(D) केसर के उत्पादन से

Answer: (B) अंगूर के उत्पादन से
Explanation: द्राक्षाकृषि या विटीकल्चर (Viticulture) अंगूर से सम्बंधित उद्यान विज्ञान की शाखा है। इसमें अंगूरों की बुआई, पोषण, देख-रेख और विपणन का अध्ययन किया जाता है। इसमें अंगूर के बागान का प्रबन्धन भी शामिल है।

5. मूँगफली का मूल स्थान कहाँ है?
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) ब्राजील
(C) चीन
(D) दक्षिण अफ्रीका

Answer: (B) ब्राजील
Explanation: मुँगफली एक उष्णकटिबंधीय पौधा है जिसका वानस्पतिक नाम आर्किस हाइपोगिया (Arachis Hypogaea) है। यह एक तिलहनी फसल है। दक्षिण-अमेरिका महाद्वीप में ब्राजील एवं उसके आस-पास के क्षेत्रां को मुँगफली का मूल स्थान माना जाता है। 100 ग्राम मुँगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन पाया जाता है।

6. निम्न देशों में से किस एक में पहली बार उच्च उपज किस्म के बीज विकसित किए गए थे?
(A) अर्जेटीना
(B) चीन
(C) मैक्सिको
(D) भारत

Answer: (C) मैक्सिको
Explanation: अमेरिका कृषि वैज्ञानिक नार्मन ई. बोरलॉग ने मैक्सिको में विश्व को प्रथम उच्च उपज किस्म के बीज (मैक्सिकन गेहू) विकसित किया था, जिसे विश्व में हरित क्रान्ति का वाहक माना जाता है।

7. नीचे दिये गए कथनों में से कौन सा सत्य हैं?
(A) आदिम निर्वाह कृषि में स्थानांतरित कृषि और मिश्रित कृषि दोनों शामिल हैं।
(B) भारत के उत्तर-पूर्वी भागों में स्थानांतरित कृषि प्रचलित है।
(C) A और B दोनों
(D) न तो A और न ही B

Answer: (B) भारत के उत्तर-पूर्वी भागों में स्थानांतरित कृषि प्रचलित है।
Explanation: आदिम निर्वाह कृषि में स्थानांतरित कृषि और चलवासी पशुचारण कृषि शामिल हैं। स्थानांतरित कृषि को दहन एवं कर्तन (Slash and Burn) कृषि के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार की कृषि भारत के उत्तर-पूर्वी भागों, अमेजन के सघन वन क्षेत्रों उष्णकटिबंधीय अफ्रीका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया में की जाती है। चलवासी पशु्चारण पद्धति अर्द्धशुष्क और शुष्क प्रदेशों में प्रचलित है। इस प्रकार की कृषि सें पशुचारक अपने पशुओं के साथ चारे और पानी के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर निश्चित मार्गों में घूमते हैं।

8. शहतूश जो विश्व का सबसे सुन्दर, गरम और हल्का ऊन माना जाता है, कहाँ पैदा होता है?
(A) चीन
(B) उज्बेकिस्तान
(C) नेपाल
(D) बांग्लादेश

Answer: (A) चीन
Explanation: विश्व का सबसे सून्दर, गरम एवं हल्का ऊन माना जाने वाला शहतूश (Shahtoosh) चीन में पैदा होता है, क्योंकि चिरू (तिब्बती एंटीलोप) मूल रूप से चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में पाये जाते हैं। चिरू के बालों से तैयार ऊन सें ऊनी शाल बनायी जाती है।

9. गहन निर्वाह कृषि के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों में कौन-सा/से सत्य है/है ?
(A) इस प्रकार की कृषि पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करने करने के लिए की जाती है।


(B) इस प्रकार की कृषि में धान (चावल) मुख्य फसल होती है।


(C) यह कृषि दक्षिण-पूर्व एशिया एवं पूर्वी एशिया के सघन जनसंख्या वाले मानसूनी प्रदेशों में प्रचलित है।
(D) उपर्युक्त सभी

Answer: (D) उपर्युक्त सभी
Explanation: गहन निर्वाह कृषि में किसान एक छोटे भूखण्ड पर साथारण औजारों और अधिक श्रम की सहायता से खेती करता है। इसके अंतर्गत कृषक, परिवार की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए कृषि कार्य करता है। इस प्रकार की कृषि दक्षिण-पूर्व एशिया एवं पूर्वी एशिया के सघन जनसंख्या वाले मानसूनी प्रदेशों में प्रचलित है।

10. रोपण कृषि के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?
(A) इसमें वृहत पैमाने पर श्रम और पूँजी की आवश्यकता होती है।
(B) इस कृषि के मुख्य क्षेत्र शीतोष्ण कटिबंधीय प्रदेशों में पाये जाते हैं।
(C) इस कृषि में परिवहन जाल के विकास की अनिवार्यता होती है।
(D) उपर्युक्त सभी सत्य है।

Answer: (D) उपर्युक्त सभी सत्य है।
Explanation: रोपण कृषि एक प्रकार की वाणिज्यिक कृषि है, जिसमें पेड़ों को कतारों में लगाया जाना शामिल है। इस कृषि के अन्तर्गत चाय, कहवा, काजू रबड़, केला और कपास की फसले उगायी जाती हैं। इस प्रकार की कृषि मुख्य रूप से विश्व के उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में की जाती है, जिसमें वृहत पैमाने पर सस्ते श्रम और पूँजी की आवश्यकता होती है। रोपण कृषि के अन्तर्गत पेडों की कतारों के बीच के स्थान में अन्य फसलों का उगाया जाना ऐले क्रॉपिंग कहलाती है।



11. किस प्रकार की कृषि में भूमि का उपयोग भोजन व चारे की फसलें उगाने और पशुपालन के लिए किया जाता है?
(A) स्थानांतरित कृषि
(B) रोपण कृषि
(C) गहन निर्वाह कृषि
(D) मिश्रित कृषि

Answer: (D) मिश्रित कृषि
Explanation: मिश्रित कृषि के अन्तर्गत भूमि का उपयोग भोजन व चारे की फसलें उगाने और पशुपालन के लिए किया जाता है। इस प्रकार की कृषि यूरोप, पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेटीना, दक्षिण-पूर्वी आँस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में प्रचलित है।।

12. निम्नलिखित में से कौन सी मृदा गेहूँ की कृषि के लिए सबसे उपर्युक्त है?
(A) जलोढ़ मृदा
(B) काली मृदा
(C) दोमट मृदा
(D) लैटेराइट मृदा

Answer: (C) दोमट मृदा
Explanation: गेहूँ के वर्द्धन काल (बढ़ते समय) में मध्यम तापमान एवं वर्षा और शस्य कर्तन (फसल की कटाई) के समय तेज धूप की आवश्यकता होती हैं। इसका विकास सु-अपवाहित दोमट मृदा में सर्वोत्तम ढंग से होता है। चीन विश्व में सबसे अधिक गेहूँ का उत्पादन करता है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है।

13. सुनहरा रेशा से क्या अभिप्राय है?
(A) पटसन
(B) कपास
(C) रेशम
(D) रेयॉन

Answer: (A) पटसन
Explanation: पटसन (Jute) एक उष्णकटिबंधीय फसल है, जिसे सुनहरा रेशा (Golden Fiber) के रूप में भी जाना जाता है। यह जलोढ़ मुदा में अच्छे ढंग से विकसित होता है। इसके लिए उच्च तापमान, भारी वर्षा और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। भारत (प्रथम) और बांग्लादेश (द्वितीय) पटसन के अग्रणी उत्पादक हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.