द्वीप एवं जलडमरूमध्य GK Question and Answer – विश्व का महत्वपूर्ण द्वीप एवं जलडमरूमध्य से संबंधित प्रश्न उत्तर






द्वीप एवं जलडमरूमध्य GK Question and Answer –
 द्वीप एवं जलडमरूमध्य GK Question and Answer – 




विश्व का महत्वपूर्ण द्वीप एवं जलडमरूमध्य से संबंधित प्रश्न उत्तर


1. निम्नलिखित में से किस द्वीप समूह को शीप द्वीप कहा जाता है?
(A) कनारी द्वीप
(B) मदीरा द्वीप
(C) फरो द्वीप
(D) वेलिंटन

Answer: (C) फरो द्वीप
Explanation: फरो (Faroe) या फायरो नॉर्वेजियन सागर तथा उत्तरी अटलांटिक महासागर के मध्य स्थित एक द्वीप समूह है। यह डेनमार्क के अधीन एक स्वयात्तशासी प्रान्त है। इस द्वीप समूह को शीप द्वीप के नाम से भी जाना जाता है।

2. निम्नलिखित प्रशान्त महासागरीय द्वीपों में से कौन मेलानेशिया द्वीप समूह में सम्मिलित है?
(A) सोलोमन द्वीप
(B) गिल्बर्ट द्वीप
(C) सोसायटी द्वीप
(D) मार्शल द्वीप

Answer: (A) सोलोमन द्वीप
Explanation: पश्चिमी प्रशान्त महासागर में स्थित मेलानेशिया ओशेनिया का एक उपक्षेत्र है, जो पूर्व में फिजी से लेकर पश्चिम में अराफरा सागर तक विस्तृत है। इसके अन्तर्गत न्यूगिनी, बिस्मार्क, पेलागो सांताक्रुज, वनुआतु, सोलोमन, फिजी आदि द्वीप शामिल हैं।

3. कालीमंतन जिस द्वीप का अंग है, वह है-
(A) होंशू
(B) बोर्नियो
(C) क्यूबा
(D) मेडागास्कर

Answer: (B) बोर्नियो
Explanation: कालीमंतन क्षेत्र बोर्नियो द्वीप का अंग है, जिस पर इण्डोनेशिया का नियंत्रण है। बोर्नियो विश्व का तीसरा एवं एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है, जो इण्डोनेशिया मलेशिया एवं ब्रुनेई देशों में विभक्त है। बोर्नियो के दक्षिण में जावा पश्चिम में सुमात्रा एवं पूर्व में सुलावेसी (Sulawesi) द्वीप स्थित है।

4. निम्न में से कौन एक द्वीपीय महाद्वीप है?
(A) अफ्रीका
(B) न्यूजीलैंड
(C) ग्रीनलैंड
(D) ऑस्ट्रेलिया

Answer: (D) ऑस्ट्रेलिया
Explanation: दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित ऑस्ट्रेलिया एक मात्र ऐसा महाद्वीप है, जिसे एक ही साथ एक महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। इस प्रकार इसे द्वीपीय महादवीप भी कहा जाता है। यह आकार की दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। इसका कुल क्षेत्रफल 7,692 मिलियन वर्ग किमी. है। मकर रेखा इस महाद्वीप के मध्य से होकर गुजरती है।

5. बलिआरिका द्वीप समुह कहाँ स्थित है ?
(A) भूमध्य सागर
(B) काला सागर
(C) बाल्टिक सागर
(D) उत्तरी सागर

Answer: (A) भूमध्य सागर
Explanation: भूमध्य सागर के पश्चमी भाग में आइबेरियन प्रायद्वीप के पूर्वी तट के समीप बलिआरिका द्वीप समृह स्थित है, जो स्पेन के अधीन है। इसके द्वीप समूह के चार सबसे बड़े द्वीप क्रमशः मलोर्का, मेनोरका, इबिजा और फोरमेनेरा है। इसकी राजधानी नगर पामा डि मलोर्का (Palma-de-Mallorca) है।

6. निम्नलिखित द्वीपों में कौन दक्षिणी हिन्द महासागर में स्थित है?
(A) चागोस
(B) मालदीव
(C) मॉरीशस
(D) सेकेलीज

Answer: (C) मॉरीशस
Explanation: मॉरीशस अफ्रीका महाद्वीप के तट के दक्षिण-पूर्व में लगभग 900 किमी. की दूरी पर और मेडागास्कर के पूर्व में दक्षिणी हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। इसकी राजधानी पोर्ट लूईस है। मॉरीशस द्वीप विलुप्त हो चुके डोडो पक्षी के अंतिम और एकमात्र घर के रूप में प्रसिद्ध है।

7. फिजी द्वीप अवस्थित हैं-
(A) अटलांटिक महासागर में
(B) अरब सागर में
(C) हिन्द महासागर में
(D)प्रशान्त महासागर में

Answer: (D)प्रशान्त महासागर में
Explanation: फिजी को अधिकारिक रूप से फिजी गणराज्य द्वीप समूह के नाम से जाना जाता है। यह दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया के अन्तर्गत एक द्वीपीय राष्ट्र है। इसकी राजधानी सुवा (Suva) है।

8. किस नदी पर विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है?
(A) नील
(B) अमेजन
(C) ब्रह्मपुत्र
(D) सिंध

Answer: (C) ब्रह्मपुत्र
Explanation: माजुली विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप है। यह भारत के असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में स्थित है। इसे असम की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है।

9. निम्नलिखित जलडमरूमध्य में से किसी एक में से निकाली गई सुरंग यूनाइटेज किंगडम और फ्रांस को जोड़ती है?
(A) डेविस जलडमरूमध्य
(B) डेनमार्क जलडमरूमध्य
(C) डोवर जलडमरूमध्य
(D) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य

Answer: (C) डोवर जलडमरूमध्य
Explanation: डोवर जलडमरूमध्य ब्रिटिश द्वीप समूह और फ्रांस के मध्य इंग्लिश चैनल के पूर्वी भाग में स्थित है, जो इंग्लिश चैनल को उत्तरी सागर से जोड़ता है। इस जलमरूमध्य में 3 जलीय रेल सुरंगें बनायी गयी हैं, जो इंग्लैण्ड के फोल्क स्टोन एवं फ्रांस क कैलाइस शहर को जोडती है।

10. एशिया एवं उत्तरी अमेरिका को जो जलडमरुमध्य अलग करता है, वह है-
(A) बेरिंग जलडमरूमध्य
(B) पाक जलडमरूमध्य
(C) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
(D) मलक्का जलडमरूमध्य

Answer: (A) बेरिंग जलडमरूमध्य
Explanation: उत्तरी-पूर्वी एशिया एवं उत्तरी-पश्चिमी उत्तर अमेरिका महाद्वीप को बेरिंग जलडमरूमध्य अलग करता है। यह जलडमरूमध्य उत्तर में चुकची सागर (आर्कटिक महासागर का भाग) को दक्षिण में स्थित बेरिंग सागर (उत्तरी प्रशान्त महासागर का भाग) से जोड़ती है।



11. जापान के निम्नलिखित चार द्वीपों का उत्तर से दक्षिण अनुक्रम निम्नलिखित में से कौन सही है?
(A) होकैडो, होंशू, क्यूशू, शिकोकू
(B) होकैडो, शिकोकू, होंशू, क्यूशू
(C) होकैडो, होंशू, शिकोकू, क्यूशू
(D) होकेडो, क्यूशू, होxशू, शिकोकू

Answer: (C) होकैडो, होंशू, शिकोकू, क्यूशू
Explanation: जापान के चार द्वीपों का उत्तर से दक्षिण की ओर सही अनुक्रम है-
होकैडो, होंशू, शिकोकू तथा क्यूशू। इनमें होंशू विशालतम द्वीप है, जिसका कुल क्षेत्रफल 2,30,500 वर्ग किमी. है।

12. हिन्द महासागर और लाल सागर को कौन सी जल संधि जोड़ती है?
(A) बाब-अल-मंदेव
(B) होर्मुज
(C) वांस्पोरस
(D) मलक्का

Answer: (A) बाब-अल-मंदेव
Explanation: बाब-अल-मन्देव अरब प्रायद्वीप पर स्थित यमन और अफ्रीका के सींग (Horn of Africa) जिबूती, इरीट्रिया और उत्तरी सोमालिया के मध्य स्थित एक जलसंधि है। यह हिन्द महासागर (अदन की खाड़ी) को लाल सागर से जोड़ती है।

13. फारस की खाड़ी सीमा नहीं बनाती है?
(A) बहरीन से
(B) इराक से
(C) कुवैत से
(D) ओमान से

Answer: (D) ओमान से
Explanation: ईरान एवं अरब प्रायद्वीप के मध्य फारस की खाड़ी स्थित है, जो पश्चिम एशिया में हिन्द महासागर का विस्तार है। इसकी सीमा ईरान, इराक, बहरीन एवं कुवैत के साथ लगती है।

14. मलक्का जल सन्धि से आवागमन की सूविधाएँ हैं-
(A) हिन्द महासागर से दक्षिण चीन सागर तक
(B) लाल सागर से भूमध्य सागर तक
(C) अटलांटिक महासागर से प्रशान्त महासागर तक
(D) भूमध्य सागर से काला सागर तक

Answer: (A) हिन्द महासागर से दक्षिण चीन सागर तक
Explanation: मलक्का जल सन्धि इण्डोनेशिया के सूमात्रा द्वीप एवं मलेशिया के मलाया प्रयदीप के मध्य स्थित है। यह जलसंधि हिन्द महासागर को प्रशान्त महासागर से जोड़ती है, जो हिन्द महासागर से चीन सागर तक आवागमन की सुविधाएँ प्रदान करता है।

15. हॉर्मुज जलसंधि कहाँ पाई जाती है?
(A) काला सागर तथा मृत सागर के मध्य
(B) फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के मध्य
(C) अरब सागर एवं लाल सागर के मध्य
(D) लाल सागर एव भूमध्य सागर के मध्य

Answer: (B) फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के मध्य
Explanation: हॉर्मुज जलसंधि पश्चिम एशिया में स्थित है, जो ईरान के दक्षिण में फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से अलग करती है।। अन्तर्राष्ट्रीय तिल व्यापार की दृष्टि से यह जलसंधि महत्वपूर्ण है, क्योंकि ईरान, इराक एवं कतर जैसे देशों का तेल निर्यात यहीं से होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.