विश्व का नहर एवं बाँध महत्वपूर्ण GK Question विश्व का नहर एवं बाँध महत्वपूर्ण GK Question विश्व का नहर एवं बाँध से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


विश्व का नहर एवं बाँध महत्वपूर्ण GK Question
 विश्व का नहर एवं बाँध महत्वपूर्ण GK Question




विश्व का नहर एवं बाँध से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


1. स्वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित पत्तन-युग्म है-
(A) स्वेज तथा काहिरा
(B) काहिरा तथा अलेक्जेंड्रिया
(C) पोर्ट सईद तथा स्वेज
(D) काहिरा तथा पोर्र्ट सईद

Answer: (C) पोर्ट सईद तथा स्वेज
Explanation: स्वेज नहर (Suez Canal) लाल सागर और भूमध्य सागर को जोड्ती है। यह नहर मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप को काटकर बनाई गई विश्व की द्वितीय सबसे बड़ी कृत्रिम नहर है, जो 165 किमी. लंबी. 48 मी. चौड़ी और 10 मी. गहरी है। इस नहर का निर्माण कार्य सन् 1859 में एक फ्रांसीसी इंजीनियर फर्डीनेण्ड की देखरेख में शुरू हुआ था, जो 10 वर्षों में पूर्ण हुआ। सन् 1869 में इस नहर से यातायात प्रारम्भ हुआ। यह विश्व की सबसे बड़ी पोतवाहक नहर है। इस नहर के दक्षिणी सिरे पर पोर्ट स्वेज तथा उत्तरी सिरे पर पोर्ट सईद बंदरगाह स्थित हैं।

2. करीबा बाँध किस नदी पर स्थित है?
(A) जाम्बेजी
(B) नील
(C) औरेंज
(D) नाइजर

Answer: (A) जाम्बेजी
Explanation: करीबा बाँध अफ्रीका महाद्वीप में जिम्बाब्बे एव जाम्बिया के बीच जाम्बेजी नदी पर स्थित है। अफ्रीका महाद्वीप में इसी बाँध से सर्वाधिक जल विद्युत प्राप्त की जाती हैं। यह जिम्बाब्बे का सबसे बड़ा बाँध माना जाता है।

3. कील नहर जिन्हें जोड़ती है, वे हैं-
(A) काला सागर-लाल सागर
(B) उत्तरी सागर-बाल्टिक सागर
(C) उत्तरी सागर-काला सागर
(D) बाल्टिक सागर लाल सागर

Answer: (B) उत्तरी सागर-बाल्टिक सागर
Explanation: कील नहर (Kiel Canal) जर्मनी के श्लेश्विग होल्सटीन में स्थित है, जो 98 किमी. लम्बी नौगम्य नहर है। यह नहर उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोड़ती है। 1948 ई. तक इस नहर को कैसर विल्हेम नहर के नाम से जाना जाता था। यह विश्व की सबसे व्यस्त नहर है।

4. अस्वान उच्च बाँध स्थित है-
(A) मिस्र में
(B) सूडान में
(C) जायरे में
(D) नाइजीरिया में

Answer: (A) मिस्र में
Explanation: अफ्रीका महाद्वीप के मिस्र देश में अस्वान उच्च बाँध स्थित है। यह नील नदी पर निर्मित सबसे ऊॅचा बाँध है। इस बाँध द्वारा नदी के बाढ़ पर नियंत्रण रखा जाता है। इसके साथ ही कृषि के लिए जल आपूर्ति एवं विद्युत उत्पादन भी होता है।

5. पनामा नहर जोड़ती है-
(A) उत्तरी अमेरिका एवं दक्षिणी अमेरिका को
(B) प्रशान्त महासागर एवं अटलांटिक महासागर को
(C) लाल सांगर एव भूमध्य सांगर को
(D) हिन्द महासागर एवं प्रशान्त महासागर को

Answer: (B) प्रशान्त महासागर एवं अटलांटिक महासागर को
Explanation: पनामा नहर एक कृत्रम जलयान नहर है, जिसे पनामा जलडमरूमध्य को काटकर बनाया गया है। यह प्रशांत महासागर को कैरेबियन सागर से होते हुए अटलांटिक महासागर को जोड्ती है। इस नहर की कुल लम्बाई 82 किमी. औसत चौड़ाई 90 मीटर, न्यूनतम गहराई 12 मीटर है। पनामा नहर पर वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका का नियंत्रण है। यह नहर जलपाश पळ्द्धति पर आधारित है।
* जलपाश पद्धति (Water Lock System) किसी नदी अथवा झील के जलमार्ग में, जल के विभिन्न स्तरों के बीच नौकाओं को ऊपर उठाने और नीचे उतारने की एक युक्त है। जलपाश का विशेष गुण इसका सिथर कक्ष है, जिसमें जलस्तर घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

6. सू नहर किसे जोड़ती है?
(A) ह्यारोन व ओंटेरियो
(B) बंगाल व त्रिपुरा को
(C) सुपीरियर व मिशीगन
(D) सुपीरियर व ह्यूरोन को

Answer: (D) सुपीरियर व ह्यूरोन को
Explanation: सू नहर (Soo Canal) उत्तरी अमेरिका में सुपीरियर झील को ह्यूरोन झील से जोड़ती है। ये दोनों झीलें विश्व प्रसिद्ध महान झीलों (Great Lakes) के भाग हैं। इन झीलों के मध्य सेंटमेरी जल प्रपात (Saint Mary Water Falls) स्थित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.