विश्व का मानचित्रण [ World GK Question and Answer ] विश्व का मानचित्रण [ World GK Question and Answer ]


विश्व का मानचित्रण [ World GK Question and Answer ]
 विश्व का मानचित्रण [ World GK Question and Answer ]




1. समान ऊँचाई वाले स्थानों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखाएँ होती हैं-
(A) हैश्यूर
(B) कंटूर (समोच्च रेखा)
(C) स्पॉट-हाइट
(D) आइसोम

Answer: (B) कंटूर (समोच्च रेखा)
Explanation: वह काल्पनिक रेखा जो समान ऊँचाई के स्थानों को जोडती है, समोच्च रेखा (Contour Line) कहलाती है।

2. उच्च क्षेत्रों सहित किसी क्षेत्र की विस्तृत धरातलीय विशेषताओं को दर्शाने वाले पर्याप्त विस्तृत मानचित्र को क्या कहते है?
(A) उभरा मानचित्र
(B) क्षेत्रवर्णनी मानचित्र
(C) भित्ति मानचित्र
(D) भौगोलिक मानचित्र

Answer: (A) उभरा मानचित्र
Explanation: किसी क्षेत्र की विस्तृत धरातलीय विशेषताओं को दर्शाने वाले पर्याप्त विस्तृत मानचित्र को उभरा मानचित्र कहते हैं। यह मानचित्र त्रिविमीय (Three Dimensional) होता है।

3. समभारी रेखाएँ क्या दर्शाती हैं?
(A) दाब
(B) वर्षा
(C) गहराई
(D) समय

Answer: (A) दाब
Explanation: समान मेघाच्छादन वाले स्थानों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को सममेघ रेखा (Isoneph Line) कहते हैं। समान वायुदाब वाले स्थानों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को समदाब रेखा (Isobar Line), समान वर्षा वाले स्थानो को मिलाने वाली काल्पनिक रेखाओं को समवर्षा रेखा (Isohyet Line) तथा सांगरों एवं महासागरों में समान लवणता वाले बिन्दुओं को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा को समलवण रेखा (Isohaline Line) कहते हैं।

4. मानचित्रों पर क्षेत्रफल मापने के लए प्रयुक्त यंत्र को क्या कहते हैं?
(A) प्लैनीमीटर
(B) आइडोग्राफ
(C) पैंटोग्राफ
(D) ओपिसोमीटर

Answer: (A) प्लैनीमीटर
Explanation: क्षेत्रमापी (Planimeter) एक मापन यंत्र है जो मानचित्रों पर किसी भी आकार के समतल द्विबिमीय (Two Dimensional) क्षेत्र का क्षेत्रफल मापने के काम आता है।

5. एकू-दूसरे से लम्बवत, ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज रेखाओं की श्रृंखला के संजाल (नेटवर्क) को किस नाम से जाना जाता है?
(A) अक्षांश
(C) देशांतर
(B) ग्रिड तंत्र
(D) भौगोलिक समन्वय तंत्र

Answer: (D) भौगोलिक समन्वय तंत्र
Explanation: एक-दूसरे से लम्बवत, ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज रेखाओं की श्रृंखला के संजाल को भौगोलिक समन्वय तंत्र कहा जाता है। इसके तहत मानचित्र में स्थान निर्धारण के लिए अक्षांश और देशांतर रेखाओं का प्रयोग किया जाता है।

6. मानचित्र बनाने के विज्ञान को क्या कहते हैं?
(A) कार्टोग्राफी
(B) जियोग्राफी
(C) कापोलॉजी
(D) जियोलॉजी

Answer: (A) कार्टोग्राफी
Explanation: वैज्ञानिक आधार पर मानचित्रों को बनाना मानचित्र कला (Cartography) कहलाता है। मानचित्रों को बनाने का कार्य करने वाले व्यक्ति को मानचित्रकार (Cartographer) कहते हैं।

7. प्राकृतिक एवं मानव-निर्मित, दोनों रूपों को दर्शाने वाले बड़े पैमाने के मानचित्रों को क्या कहते हैं?
(A) एटलस मानचित्र
(B) विषय-सम्बंधी मानचित्र
(C) भित्ति मानचित्र
(D) स्थलाकृति मानचित्र

Answer: (A) एटलस मानचित्र
Explanation: विषय-सम्बंधी (Thematic Maps) मानचित्र में प्राकृतिक एवं मानव निर्मित, दोनों रूपों को दर्शाया जाता है। इस प्रकार के मानचित्रों में भौतिक (प्राकृतिक) सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक के साथ-साथ नगर क्षेत्र, राज्य, देश एवं महाद्वीपों क संर्दभ में भी जानकारी दी जाती है।

8. आइसोबाथ (Isobath) किसको व्यक्त करती है?
(A) वर्षा
(B) दाब
(C) समय
(D) गहराई

Answer: (D) गहराई
Explanation: मानचित्र पर खींची जाने वाली वह काल्पनिक रेखा जो जल के अंदर समान गहराई के बिंदुओं को एक साथ मिलाकर खींची जाती हैं, समगंभीरता रेखा (Isobath Line) कहलाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.