Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
विश्व भूगोल के प्रश्न और उत्तर
विश्व भूगोल के प्रश्न और उत्तर
विश्व भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर.
1. निम्न में से किन के साथ इजराइल की साझी सीमाएँ हैं?
(A) लेबनान, सीरिया, जॉर्डन व मिस्र
(B) लेबनान, सीरिया, तुर्की व जॉर्डन
(C) साइप्रस, तुर्की जॉर्डन व मिस्र
(D) तुर्की, सीरिया, ईराक व यमन
Answer: (A) लेबनान, सीरिया, जॉर्डन व मिस्र
Explanation: इजराइल पश्चिमी एशिया का भूमध्य सागर तटीय देश है। इसकी पश्चिमी सीमा भूमध्य सागर से, उत्तरी सीमा लेबनान से, उत्तर-पूर्वी सीमा सीरिया से, पूर्वी सीमा जॉर्डन से तथा दक्षिण-पश्चिम सीमा मिस्र से लगी हुई है।
2. निम्न में से किसे ओशीनिया के नाम से अभिहित देशों के भौगोलिक समूह में, सम्मिलित नहीं किया जाता है?
(A) इंडोनेशिया
(B) मेलानेशिया
(C) माइक्रोनेशिया
(D) ऑस्ट्रेलिया
Answer: (A) इंडोनेशिया
Explanation: ओशीनिया (Oceania) के नाम से अभिहित देशों के भौगोलिक समूह में ऑस्ट्रेलिया सहित कुल 14 देश शामिल हैं, जिन्हें तीन उप-समूहों मेलानेशिया, माइक्रोनेशिया एवं पॉलीनेशिया में विभाजित किया गया है। जबकि इंडोनेशिया इसमें शामिल नहीं है।
3. निम्नलिखित में से कौन मानव विकास रिपोर्ट (HDR) को प्रकाशित करता है?
(A) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
(B) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
(C) विश्व बैंक (World Bank)
(D) विश्व आर्थिक मंच (WEF)
Answer: (A) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
Explanation: संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) वर्ष 1990 से प्रतिवर्ष मानव विकास रिपोर्ट (HDR) की प्रकाशित करता आ रहा है। यह रिपोर्ट मानव विकास स्तर के आधार पर सभी देशों की रैंक निर्धारित करती है। मानव विकास सूचकांक और गरीबी सूचकांक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रयुक्त मानव विकास मापन के सूचकांक हैं।
4. जिम्बाब्वे पहले किस नाम से जाना जाता था?
(A) दक्षिणी रोडेशिया
(B) गोल्ड कोस्ट
(C) गोदावरी नदी के तट पर
(D) बेल्जियन कांगो
Answer: (A) दक्षिणी रोडेशिया
Explanation: जिम्बाब्वे पूर्व में एक ब्रिटिश उपनिवेश था जिसे रोडेशिया के नाम से जाना जाता था। यह अफ्रीका महाद्वीप में जाम्बेजी एवं लिम्पोपो नदियों के मध्य स्थित (Land Locked) देश है। इसकी सीमा दक्षिण में दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिम में बोत्स्वाना, पश्चिम-उत्तर में जाबिंया और पूर्व में मोजाम्बिक से मिलती है। इसकी राजधानी हरारे है, जिसका पुराना नाम सेलिसबरी था।
5. 38वीं समानांतर सीमा रेखा निम्नलिखित में से को विभाजित करती है?
(A) पोलैंड और जर्मनी
(B) पाकिस्तान और अफगानिस्तान
(C) भारत और तिब्बत
(D) उत्तरी कोरिया एवं दक्षिणी कोरिया
Answer: (D) उत्तरी कोरिया एवं दक्षिणी कोरिया
Explanation: उत्तरी कोरिया एवं दक्षिणी कोरिया की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा 38वीं सामानांतर अथवा 38° उत्तरी अक्षांश रेखा के द्वारा नि्धरित की गई है।
6. मैगिनॉट रेखा (Maginot line) किन दो देशों के बीच सीमा पर स्थित थी?
(A) फ्रांस और जर्मनी के बीच सीमा
(B) पूर्वी जर्मनी और पोलैंड के बीच की सीमा
(C) अमेरिका और कनाडा के बीच की सीमा
(D) भारत और अफगानिस्तान के बीच की सीमा
Answer: (A) फ्रांस और जर्मनी के बीच सीमा
Explanation: मैगिनॉट रेखा का निर्माण फ्रांस ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान किया था। यह फ्रांस की सीमा को जर्मनी और इटली से अलग करती है। इस रेखा का नामकरण फ्रासीसी मंत्री आन्द्रे मैगिनॉट के नाम पर किया गया है।
7. झुकी मिनार के लिए प्रसिद्ध पीसा किस देश में स्थित है?
(A) ऑँस्ट्रेलिया में
(B) फ्रांस में
(C) इटली में
(D) स्पेन में
Answer: (C) इटली में
Explanation: पीसा की झुकी हुई मीनार (Leaning Tower of Pisa) इटली के पीसा प्रान्त की राजधानी पीसा नगर के मध्य भाग में अर्नों नदी के मुहाने पर स्थित है। यह नदी लिगुरियन सागर में गिरती है।
8. दक्षिण अफ्रीका के किस शहर में दक्षिण अफ्रीका की संसद स्थित है ?
(A) प्रिटोरिया
(B) डरबन
(C) जोहॉन्सबर्ग
(D) केपटाउन
Answer: (D) केपटाउन
Explanation: दक्षिण अफ्रीका की संसद (Parliament) केपटाउन में स्थित है। इसीलिए केपटाउन को दक्षिण अफ्रीका की संवैधानिक राजधानी कहा जाता है। जबकि प्रिटोरिया को दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी एवं ब्लोएमफांउटेन (Bloemfontein) न्यायिक राजधानी है।
9. सन सिटी (Sun City) किस देश में अवस्थित है?
(A) इटली में
(B) जापान में
(C) मैक्सिको में
(D) दक्षिण अफ्रीका में
Answer: (D) दक्षिण अफ्रीका में
Explanation: सन सिटी दक्षिण अफ्रीका के उत्तर-पश्चिम प्रांत में एलैंड्स नदी एवं पिलानस्बर्ग पर्वत के मध्य अवस्थित है।
10. क्वांटो मैदान किस देश में है?
(A) चीन
(B) कम्बोडिया
(C) न्यूजीलैंड
(D) जापान
Answer: (D) जापान
Explanation: कवांटो मैदान जापान का अत्यधिक विकसित, नगरीकृत और औद्योगिक प्रदेश है।
11. किस सागर में माल्टा अवस्थित है?
(A) बाल्टिक सागर
(B) भूमध्य सागर
(C) काला सागर
(D) उत्तरी सागर
Answer: (B) भूमध्य सागर
Explanation: माल्टा एक लघु द्वीप है, जिसका कूल क्षेत्रफल मात्र 316 वर्ग किमी. हैं। यह एक यूरोपीय देश है, जो इटली के समीप भूमध्य सागर में स्थित है।
12. टर्की का कौन-सा नगर पश्चिम का द्वार कहलाता है?
(A) अदन
(B) इस्तांबुल
(C) अंकारा
(D) इजमीर
Answer: (B) इस्तांबुल
Explanation: इस्तांबुल प्रायद्वीपीय क्षेत्र में स्थित टर्की का शहर है, जो तीन ओर से मारमरा सागर, वास्पोरस जलसंधि एवं गोल्डेन हार्न जैसे जलीय क्षेत्रों से घिरा है। इस्तांबुल की भौगोलिक अवस्थिति के कारण ही इसे पश्चिम का द्वार कहा जाता है।
13. किसी क्षेत्र में जनसंख्या का घनत्व किसकी संख्या से मापा जाता है?
(A) लोगों की
(B) मकानों की
(C) परिवारों की
(D) बच्चों की
Answer: (A) लोगों की
Explanation: प्रति वर्ग किमी. क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों की संख्या को उस क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व कहते हैं। उदाहरणस्वरूप, यदि कोई गाँव एक वर्ग किमी. में विस्तारित है तथा उस गाँव में निवासित लोगों की जनसंख्या 150 हैं तो उस गाँव का जनधनत्व 150 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. होगा।
14. ग्रेट आर्टिजन बेसिन किस देश में अवस्थित है?
(A) यू.एस.ए. में
(B) ऑस्ट्रेलिया में
(C) रूस में
(D) ब्राजील में
Answer: (B) ऑस्ट्रेलिया में
Explanation: आर्टिजन बेसिन (Artesian Basin) भूमिगत जल का एक कुआँ होता है, जिससे स्वतः पानी ऊपर की ओर प्रवाहित होता है। ऑस्ट्रेलिया में स्थित ग्रेट आर्टिजन बेसिन विश्व की सबसे बड़ी एवं सबसे गहरी आर्टिजन बेसिन है। इससे ऑस्ट्रेलिया के आन्तरिक भागों में स्वच्छ जल की आपूर्ति होती है।
15. पठार पर स्थित नगर है-
(A) बुखारेस्ट
(B) मैड्रिड
(C) जामनगर
(D) सिंगापुर
Answer: (B) मैड्रिड
Explanation: दक्षिण यूरोप महाद्वीप में आइबेरियन प्रायद्वीप के आन्तरिक भाग में मेसेटा पठार स्थित है। स्पेन के अधिकांश भाग इसी पठार पर विस्तृत है। स्पेन की राजधानी मैड्रिड (Madrid) भी इसी पठार पर स्थित है।
16. हिमानी झील इटास्का किस नदी का स्रोत है?
(A) मिसौरी
(B) मिसीसिपी
(C) रियों ग्रांडे
(D) रेड रिवर
Answer: (B) मिसीसिपी
Explanation: इटास्का एक हिमनद झील है, जो इटास्का स्टेट पार्क के आन्तरिक भाग में स्थित है। यह पार्क मिनिसोट्टा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका भाग में स्थित है। मिसीसिपी नदी इटास्का झील से निकलकर मैक्सिको की खाड़ी में गिरती है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा नदी तंत्र एवं विश्व की चौथी सबसे लंबी नदी है। ओहायो, अरकंसास तथा रेड रिवर मिसीसिपी की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।