उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न | UP GK (Uttar Pradesh GK) Questions with Answers
- उत्तर प्रदेश का पूर्व नाम क्या था – संयुक्त प्रांत ( 1937 – 1950 )
- उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय राजभाषा कब घोषित किया गया – 1989 ई. में
- उत्तर प्रदेश राज्य का पुनर्गठन कब हुआ – 1 नवम्बर , 1956 को
- उत्तर प्रदेश भारतीय गणतन्त्र का एक पूर्ण राज्य किस सन् में बना – 26 जनवरी 1950
- उत्तर प्रदेश में अनोपचारिक शिक्षा योजना कब आरम्भ हुई – 1975 ई. में
- उत्तर प्रदेश राज्य का विभाजन कब हुआ – 9 नवम्बर , 2000 ( 13 जिलों को काटकर उत्तराखण्ड बना )
- उत्तर प्रदेश में थारू जनजाति मुख्य रूप से किस क्षेत्र में निवास करती हैं – तराई क्षेत्र में
- उत्तर प्रदेश से लोकसभा में सीटें कितनी है – 80
- राज्य में “करमा नृत्य” किस जनजाति द्वारा किया जाता हैं – खरवार
- उत्तर प्रदेश में लोकसभा में सुरक्षित सीटों की संख्या कितनी है – 17
- उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में सीटें कितनी है – 31
- उत्तरप्रदेश के किस जिले में बैगा जनजाति निवास करती हैं – सोनभद्र
- उत्तर प्रदेश पंचायत राज संशोधन अधिनियम कब पारित किया गया – 1994 में
- उत्तर प्रदेश का विधानमंडल कैसा है – द्विसदनात्मक
- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर सबसे अधिक समय तक रहने वाले व्यक्ति का नाम बताइए – गोविन्द बल्ल्भ पंत
- उत्तर प्रदेश में विधान मण्डल का प्रथम गठन कब हुआ – जुलाई 1937
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है – राज्यपाल
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा को भंग करने का अधिकार किसे है – राज्यपाल को
- उत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है – उष्ण कटिबंधीय मानसूनी
- उत्तर प्रदेश का तापमान कैसा है – जनवरी – 12. 50 – 17. 50 से.ग्रे.
- उत्तर प्रदेश में वनों के अंतर्गत क्षेत्रफल कितना है – 14679 वर्ग किमी. ( 6.09 प्रतिशत )
- विश्व प्रसिद्ध ताजमहल उत्तर प्रदेश के किस नगर में स्थित है – आगरा
- उत्तर प्रदेश राज्य में वृच्छादन कितना है – 7442 वर्ग किमी. ( 3.08 प्रतिशत )
- उत्तर प्रदेश में चन्दवार का प्रसिद्ध युद्ध कब हुआ था – 1194 ई.
- उत्तर प्रदेश में वनों के कितने प्रकार है – समशीतोष्ण , उष्णकटिबंधीय , पर्णपाती तथा कंटीले वन
- उत्तर प्रदेश में खानवा का प्रसिद्ध युद्ध कब हुआ था – 1527 ई.
- उत्तर प्रदेश के प्रमुख वन्य जीव कौन कौन से है – बाघ , हाथी , गैंडा , बारहसिंगा , हिरन , नीलगाय आदि
- उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध बुलन्द दरवाजा कहा स्थित है – फतेहपुर सिकरी
- उत्तर प्रदेश में चौखंडी स्तूप कहाँ स्थित है – सारनाथ
- उत्तर प्रदेश में अकबर की रानी जोधाबाई का महल कहाँ पर स्थित है – फतेहपुर सीकरी
Uttar Pradesh GK (UP GK) FAQs
उत्तर प्रदेश की स्थापना किसने की?
भारत के गवर्नर जनरल के द्वारा यूनाइटेड प्राविंसेज आर्डर 1950 पारित किया गया। जिसके अनुसार, 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रोविन्स का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश नाम दिया गया।
उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। ब्रिटिश शासनकाल में इसे यूनाइटेड प्रॉविंस कहा जाता था जो कि 24 जनवरी 1950 में बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया।
उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं?
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिसमें क्षेत्रफल की दृष्टी से सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो 7,680 स्क्वायर किलोमीटर में बसा हुआ है। उत्तर प्रदेश में 18 मंडल आते हैं और लखनऊ मंडल क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है, जिसके अंतर्गत 6 जिले आते हैं।
उत्तर प्रदेश का पुराना नाम क्या था?
उत्तर प्रदेश का पुराण नाम यूनाइटेड प्रोविन्स था, जिसका नाम 24 जनवरी 1950 को बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया।
उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 243,290 वर्ग किलोमीटर (93,933 वर्ग मील) है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 7.33% है।
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है?
उत्तर प्रदेश में लगभग 94.08 फीसदी लोग हिन्दी बोलते हैं, इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में अवधी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के भोजपुरी क्षेत्र में भोजपुरी और ब्रज क्षेत्र के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ब्रजभाषा बोली जाती है।
