Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including: Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
बल एवं गति से संबंधित प्रश्न उत्तर | Force and Motion questions and answers in Hindi | NCERT Science MCQs in Hindi
1. क्या कारण है कि व्यक्ति चट्टान पर प्रहार करते हुए चोटिल हो जाता है?
(A) जड़त्व
(B) वेग
(C) प्रतिक्रिया
(D) गति
उत्तर (C)
न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार, सदैव प्रत्येक क्रिया के समान एवं विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। इसलिए जब कोई व्यक्ति चट्टान पर प्रहार करता है तो चट्टान द्वारा भी उसी परिमाण में एक प्रतिक्रिया बल लगाया जाता है। जिसके कारण व्यक्ति चट्टान पर प्रहार करते हुए चोटिल हो जाता है।
2. एक समान गति के साथ एक वस्तु-
(A) त्वरित नहीं हो सकती
(B) त्वरित हो सकती है
(C) सदैव त्वरित होगी
(D) वेग असमान रहेगा।
उत्तर (B)
यदि कोई वस्तु एक समान गति कर रही है तो उसका वेग नियत होगा। एक समान गति के साथ कोई पिण्ड या वस्तु त्वरित हो सकती है, जिसे एकसमान त्वरित गति (Uniform Accelerated Motion) कहते हैं।
3. निम्नांकित मे कौन आभासी बल है?
(A) अभिकेन्द्रीय बल
(B) अभिकेन्द्रीय प्रतिक्रिया बल
(C) अपकेन्द्रीय बल
(D) मजबूत परमाणु बल
उत्तर (C)
किसी वृत्ताकार पथ पर गतिशील वस्तु पर केन्द्र से बाहर की ओर लगने वाला अपकेन्द्रीय बल (Centrifugal Force) एक काल्पनिक/आभासी बल है। इसकी दिशा अभिकेन्द्रीय बल (Centripetal Force) के विपरीत दिशा में होती है। कपड़ा सुखाने की मशीन, दूध से मक्खन निकालने की मशीन आदि अपकेन्द्रीय बल के सिद्धांत पर कार्य करती है।
4. न्यूटन का गति का पहला नियम किससे सम्बंधित है?
(A) ऊर्जा
(B) कार्य
(C) गति
(D) जड़त्व
उत्तर (D)
न्यूटन के गति के पहले नियम को जड़त्व का नियम (Law of Inertia) भी कहते हैं। इस नियम के अनुसार, कोई वस्तु अपनी यथा स्थिति में बनी रहती है जब तक उस पर कोई बाह्य बल लगाकर उसकी स्थिति में परिवर्तन न किया जाए। अर्थात्, जब कोई वस्तु गतिशील है तो वह गतिशील अवस्था में तथा यदि विरामावस्था में है तो विरामावस्था में हो रहेगी जब तक उस पर कोई बाह्य बल लगाकर उसकी अवस्था में परिवर्तन करने का प्रयास न किया जाए।
5. एक साइकिल चालक को वृत्तीय गति में किस ओर झुकना चाहिए?
(A) आगे की ओर
(B) पीछे की ओर
(C) केन्द्र की ओर
(D) केन्द्र से विपरीत
उत्तर (C)
जब कोई साइकिल चालक वृत्तीय पथ पर गति करता है तो उसे अपनी स्थिति को संतुलित रखने के लिए अभिकेन्द्रीय बल (Centripetal Force) की आवश्यकता होती है। जिसे प्राप्त करने के लिए साइकिल चालक को केन्द्र की ओर झुकना पड़ता है।
6. वृत्तीय पथ पर गतिशील एक वस्तु किसका उदाहरण है?
(A) एक समान बेग व चर त्वरण
(B) एक समान गति और अचर वेग
(C) एक समान गति और चर वेग
(D) एक समान गति और चर त्वरण
उत्तर (C)
जब कोई वस्तु किसी वृत्ताकार मार्ग पर गति करती है, तो उसकी गति को वृत्तीय गति कहते हैं। वृत्तीय गति में गतिशील वस्तु की दिशा सदैव बदलती रहती है तथा वह वस्तु किसी निश्चित व स्थिर बिन्दु से एक निश्चित दूरी पर रहती है। यदि वस्तु एकसमान चाल से गति करती है, तो उसकी गति को एकसमान वृत्तीय गति (Uniform Circular Motion) कहते हैं। वृत्तीय गति एक त्वरित गति होती है, क्योंकि वेग की दिशा प्रत्येक बिन्दु पर परिवर्तित हो जाती है।
7. रॉकेट किस सिद्धान्त पर कार्य करता है?
(A) कोणीय संवेग
(B) द्रव्यमान
(C) ऊर्जा
(D) रेखीय संवेग संरक्षण
उत्तर (D)
रॉकेट रेखीय संवेग संरक्षण (Conservation of Linear Momentum) सिद्धान्त पर कार्य करता है। यह सिद्धान्त न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अन्तर्गत आता है। इस नियम के अनुसार, प्रत्येक क्रिया के बराबर परन्तु विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। अर्थात् एक वस्तु में जितना संवेग परिवर्तन होता है दूसरी वस्तु में उतना ही संवेग परिवर्तन विपरीत दिशा में होता है। इसी कारण नीचे की ओर गतिशील गैस रॉकेट को ऊपर की दिशा में धक्का (Push) प्रदान करती है। राकेट से निकलने वाली गैसों के कारण रॉकेट का द्रव्यमान परिवर्तित होता रहता है। जिससे रॉकेट को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक वेग व त्वरण प्राप्त होता है।
8. एक नाव जल में नहीं डूबेगी जब उसके द्वारा विस्थापित जल किसके बराबर होगा?
(A) नाव के आयतन के
(B) नाव के भार के
(C) नाव के पृष्ठीय क्षेत्रफल के
(D) नाव के घनत्व के
उत्तर (B)
जब एक नाव (अथवा कोई भी वस्तु) किसी तरल (Fluid) में तैरती है तो उस पर उस तरल द्वारा ऊपर की ओर उत्प्लावन बल (Buoyant force) लगाया जाता है। आर्किमिडीज के सिद्धान्त (Archimedes’ Principle) के अनुसार, जब कोई वस्तु किसी तरल में पूर्णत: या आंशिक रूप से डुबोई जाती है तो उस पर लगने वाला उत्प्लावन बल उस वस्तु द्वारा विस्थापित तरल के भार के बराबर होता है। यदि कोई वस्तु तैर रही है तो इसका अर्थ है कि वस्तु द्वारा विस्थापित किए गए तरल का भार वस्तु के भार के बराबर है।
9. सभी मूल आधारीय बलों में सबसे कमजोर बल कौन-सा है?
(A) गुरुत्वाकर्षण बल
(B) स्थिर विद्युत बल
(C) चुम्बकीय बल
(D) नाभिकीय बल
उत्तर (A)
प्रकृति में 4 मौलिक अथवा संपर्क बल (Fundamental or Interaction Forces) पाए जाते हैं
1. गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) सबसे कमजोर बल परन्तु अनन्त परास (Infinite Range) वाला
2. दुर्बल नाभिकीय बल (Weak Nuclear Force)- दूसरा सबसे कमजोर बल परन्तु कम परास (Short Range) वाला
3. विद्युत-चुम्बकीय बल (Electromagnetic Force)- शक्तिशाली बल, परन्तु, अनन्त परास वाला
4. प्रबल नाभिकीय बल (Strong Nuclear Force)- सर्वाधिक शक्तिशाली बल परन्तु कम परास वाला
10. वृत्ताकार पथ पर गतिशील वस्तु यदि एक चरण पूर्ण करने में एक सेकेण्ड लेती है तो इसका औसत वेग क्या है?
(A) औसत वेग एक चरण पूरा करने में लिए समय पर निर्भर है।
(B) एक
(C) औसत वेग औसत गति के समान है
(D) शून्य
उत्तर (D)
वृत्तीय गति में औसत वेग एक वस्तु द्वारा एक चरण पूर्ण करने के लिए शून्य होगा, क्योंकि वृत्तीय गति में विस्थापन शून्य होता है।
11. प्रक्षेप्य (Projectile) का पथ, क्या कहलाता है?
(A) ऊँचाई
(B) परास
(C) प्रक्षेप्य वक्र
(D) उड़ान
उत्तर (C)
प्रक्षेप्य (Projectile) वह वस्तु है, जिसे बल के प्रयोग के द्वारा ऊध्वाधर दिशा अथवा अंतरिक्ष में फेंका जाता है। प्रक्षेप्य गुरुत्वीय त्वरण के अन्तर्गत एक ऊर्ध्वाधर तल में एक वक्र पथ (Curved Path) पर गति करता है जिसे प्रक्षेप्य बक्र (Projectile Curve) कहते हैं।
12. रेल की गति किस प्रकार की गति का उदाहरण है?
(A) घूर्णन गति
(B) चक्रण/घुमाव गति
(C) प्रक्षेप्य गति
(D) रूपान्तरित गति
उत्तर (D)
• रेल की गति रूपान्तरित गति (Translatory) का उदाहरण है क्योंकि रूपान्तरित गति में वस्तु के सभी भाग समान दिशा तथा समान समय में एक समान वेग से समान दूरी तय करते हैं। रूपांतरित गति दो प्रकार की होती है।सरल
• रेखीय गति (Rectilinear Motion) : जब गतिमान वस्तु एक सीधी रेखा में गति करती है।
• वक्रीय गति (curvilinear Motion) : जब गतिमान वस्तु एक वक्र रेखा में गति करती है।
13. यदि एक वस्तु एक समान गति से वृत्ताकार पथ पर गतिशील है तो
(A) इसका त्वरण बढ़ता है
(B) इसका त्वरण घटता है
(C) इसका वेग परिवर्तित होता रहता है।
(D) इसका वेग एक समान रहता है
उत्तर (C)
एक समान वृत्तीय गति (Uniform Circular Motion) से गतिशील वस्तु की गति (speed) अपरिवर्तित रहती है परन्तु उसकी दिशा (Direction) लगातार परिवर्तित होती रहती है। इसलिए वस्तु के वेग में परिवर्तन होता रहता है तथा त्वरण शून्य रहता है।
14. तोप से एक गोला दागा जाता है, गोले की गति है
(A) सीधी रेखीय गति
(B) प्रक्षेप्य गति
(C) उच्च परवलयाकार गति
(D) क्षैतिज गति
उत्तर (B)
तोप के गोले की गति प्रक्षेप्य गति (Projectile Motion) का उदाहरण है। प्रक्षेप्य गति में वस्तु, परवलयाकार पथ का अनुगमन/अनुसरण करती है। जब तोप से गोला दागा जाता है, तो वह धरातल से एक कोण बनाते हुए गति करता है जिससे एक परवलयाकार पथ का सृजन होता है।
15. क्रिया और प्रतिक्रिया
(A) सदैव समान वस्तु पर लगते हैं
(B) समान परिमाण वाले होते हैं
(C) समान दिशा में होते हैं
(D) सदैव स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं
उत्तर (B)
न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार, सदैव प्रत्येक क्रिया के बराबर परन्तु विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। क्रिया और प्रतिक्रिया बल सदैव समान परिमाण वाले होते हैं।
17. वॉशिंग मशीन का कार्य कैसा सिद्धांत है?
(A) अपकेंद्रण
(B) अपोहन
(C) उत्क्रम परासरण
(D) विसरण
उत्तर (A)
वह प्रतिक्रिया बल जो परिणाम में अभिकेंद्रीय बल के बराबर होता है किंतु जिसकी दिशा अभिकेंद्रीय बल के विपरीत (अर्थात् केंद्र से बाहर की ओर) होती है, अपकेंद्रीय बल (Centrifugal Force) कहलाती है। वॉशिंग मशीन, दूध से मक्खन निकालने की मशीन आदि अपकेंद्रीय बल के सिद्धांत पर कार्य करते हैं।
18. लोलक घड़ियाँ (Pendulum Clocks) गर्मियों में सुस्त हो जाती हैं, क्योंकि
(A) गर्मियों में दिन लंबे होते हैं।
(B) कुंडली में घर्षण होता है।
(C) लोलक की लंबाई बढ़ जाती है।
(D) लोलक के भार में परिवर्तन हो जाता है।
उत्तर (C)
गर्मियों में लोलक की लंबाई बढ़ने के कारण उसका आवर्तकाल भी बढ़ जाता है। परिणामतः लोलक घड़ियाँ गर्मियों में सुस्त (Slow) हो जाती हैं।
19. पृथ्वी पर पलायन वेग (Escape velocity) कितना है?
(A) 15.0 किमी/सेकण्ड
(B) 21.1 किमी/सेकण्ड
(C) 7.0 किमी/सेकण्ड
(D) 11.2 किमी/सेकण्ड
उत्तर (D)
पृथ्वी पर पलायन वेग 11.2 किमी/सेकण्ड है। पलायन वेग वह न्यूनतम वेग है, जिससे यदि किसी पिंड को ऊपर की ओर फेंका जाए, तो वह पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाता है तथा पृथ्वी पर वापस नहीं आता है।
