Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including: Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
अन्ये च बहवः शूरा मदर्थे त्यक्तजीविताः ।
नानाशस्त्रप्रहरणाः सर्वे युद्धविशारदाः ॥ ९ ॥
अन्ये - अन्य सब; च - भी, बहवः - अनेक , शूराः वीर : मत्- अर्थे मेरे लिए; त्यक्तजीविताः -- जीवन का उत्सर्ग करने वाले; नाना -- अनेक, शस्त्र - आयुध; प्रहरणाः से युक्त, सुसज्जित; सर्वे -- सभी; युद्ध विशारदाः युद्धविद्या में निपुण।
ऐसे अन्य अनेक वीर भी हैं जो मेरे लिए अपना जीवन त्याग करने के लिए उद्यत हैं। वे वि
विध प्रकार के हथियारों से सुसज्जित हैं और युद्धविद्या में निपुण हैं।
तात्पर्य : जहाँ तक अन्यों का-यथा जयद्रथ, कृतवर्मा तथा शल्य का सम्बन्ध है, वे सब दुर्योधन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार रहते थे। दूसरे शब्दों में, यह पूर्वनिश्चित कि वे अब पापी दुर्योधन के दल में सम्मिलित होने के कारण कुरुक्षेत्र के युद्ध में मारे जायेंगे । निस्सन्देह अपने मित्रों की संयुक्त-शक्ति के कारण दुर्योधन अपनी विजय के प्रति आश्वस्त था ।

