विश्व जलमंडल Important GK Question
विश्व जलमंडल Important GK Question
विश्व जलमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
1. निम्नलिखित में से कौन सा सबसे गहरा सागर है?
(A) दक्षिण चीन सागर
(B) बेरिंग सागर
(C) भूमध्य सांगर
(D) जापान सागर
Answer: (A) दक्षिण चीन सागर
Explanation: विकल्प में दिये गये सागरों में सर्वाधिक गहरा दक्षिण चीन सागर (5,016 मी.) है, जो चीन के दक्षिण में स्थित प्रशान्त महासागर का भाग है। इसके पश्चात् क्रमश: बेरिंग सागर (4773 मी.), भूमध्य सागर (4,632 मी. ), जापान सागर (3742 मी.) का स्थान है।
2. आन्तरिक (स्थलरूद्ध) सागर है?
(A) सफेद सागर
(B) पीला सागर
(C) कैस्पियन सागर
(D) जापान सागर
Answer: (C) कैस्पियन सागर
Explanation: एशिया महाद्वीप के पश्चिमी एवं यूरोप महाद्वीप के पूर्वी तटों के मध्य स्थित कैस्पियन सागर विश्व की सबसे बड़ी झील है, जिसका कूल क्षेत्रफल लगभग 3,71,000 वर्ग किमी. है। डस झील को इसके वृहत आकार के कारण सागर कहा जाता है। यह एक आन्तरिक सागर है, क्योंकि यह तीन ओर से स्थल भाग से घिरा हुआ है। वोल्गा नदी इसी झील में गिरती है।
3. निम्नलिखित में से कौन सा देश-युग्म अरल सागर के किनारे स्थित है?
(A) कजाखस्तान – उज्बेकिस्तान
(B) कजाखस्तान – तुर्कमेनिस्तान
(C) अजरबैजान – उज्बेकिस्तान
(D) कजाखस्तान – रूस
Answer: (A) कजाखस्तान – उज्बेकिस्तान
Explanation: अरल सागर, मध्य एशिया में स्थित एक प्रमुख झील है, जो कजाखस्तान एवं उज्बेकिस्तान की सीमा को स्पर्श करता है। सर दरिया व अमू दरिया नदियाँ इसी झील में आकर गिरती हैं।
4. इटली, सिसली, सार्डिनिया एवं कोसिका से घिरे सागर का नाम है-
(A) एड्रियाटिक सागर
(B) एजियन सागर
(C) लिगुरियन सागर
(D) टायरेनियन सागर
Answer: (D) टायरेनियन सागर
Explanation: टायरेनियन सागर भूमध्य सागर का भाग है, जो इटली, सिसली, सार्डिनिया एवं कोर्सिका द्वीप से घिरा हुआ है। इसके उत्तर में लिगुरियन सागर व दक्षिण में आयोनियन सागर स्थित है।
5. जिस महासागर से सारगैसाो संबंधित है, वह है-
(A) उत्तरी प्रशान्त
(B) उत्तरी अटलांटिक
(C) दक्षिणी प्रशान्त
(D) दक्षिणी अटलांटिक
Answer: (B) उत्तरी अटलांटिक
Explanation: सारगैसों सागर (Sargasso Sea) उत्तरी अटलांटिक महासागर में 20° से 40° उत्तरी अक्षांशों तथा 35° से 75° पश्चमी देशान्तरों के मध्य चारों ओर से प्रवाहित होने वाली जलधाराओं (गल्फ स्ट्रीम, कनारी तथा उत्तरी विषुवत्त रेखीय जलधाराओं) के मध्य स्थित शान्त जल क्षेत्र है। इस सागर में घास की मोटी परत तैरती रहती है। जिसको पुर्तगाली भाषा में सारगैसम कहते हैं। इसी घास के नाम पर इस सागर का नाम सारगैसो सागर पड़ा है।
6. टर्की के उत्तर में कौन सा सागर है?
(A) काला सागर
(B) कैस्पयन सागर
(C) लाल सागर
(D) भूमध्य सागर
Answer: (A) काला सागर
Explanation: टर्की एक यूरेशियाई देश है, जिसकी सीमाएँ 8 देशों एवं 4 सागरों से लगी हुई हैं। इसका अधिकांश भाग एशिया में तथा कुछ भाग यूरोप में स्थित है। इसीलिए इसे यूरोप एवं एशिया के मध्य सेतु कहा जाता है। इसके उत्तर में काला सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर, पश्चिम में मारमरा एवं एजियन सागर स्थित है।
7. निम्नलिखित में से कौन सी दक्षिण अटलांटिक महासागर की शीतल जल धारा है?
(A) कनारी धारा
(B) बेंगुएला धारा
(C) अगुलहास धारा
(D) ब्राजील धारा
Answer: (B) बेंगुएला धारा
Explanation: दक्षिण अटलांटिक महासागर में प्रवाहित होने वाली एकमात्र ठण्डी जलधारा बेंगुएला है, जो दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी तट के सहारे उत्तर दिशा में प्रवाहित होती है।
8. गल्फ स्ट्रीम है-
(A) खाड़ी में नदी
(B) एक महासागरीय धारा
(C) एक धरातलीय धारा
(D) जेट स्ट्रीम का दूसरा नाम
Answer: (B) एक महासागरीय धारा
Explanation: गल्फ स्ट्रीम उत्तरी अटलांटिक महासागर में प्रवाहित होने वाली एक गर्म महासागरीय जलधारा है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट के सहारे प्रवाहित होती है।
9. महासागर में ज्वार-भाटा की उत्पत्ति होती है-
(A) सूर्य के प्रभाव से
(B) पृथ्वी की घूर्णन गति से
(C) चन्द्रमा के प्रभाव से
(D) गुरुत्वाकर्षण, अभिकेन्द्रीय बल तथा अपकेन्द्रीय बल से
Answer: (D) गुरुत्वाकर्षण, अभिकेन्द्रीय बल तथा अपकेन्द्रीय बल से
Explanation: सूर्य एवं चन्द्रमा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल तथा पुथ्वी पर उत्पन्न होने वाले दो बलों अभिकेन्द्रीय बल/केन्द्रोमुख बल (Centripetal Force) एवं अपकेन्द्रीय बल/केन्द्रापसारित बल (Centrifugal Force) के फलस्वरूप ज्वार-भाटा की उत्पत्ति होती है। इस बल के फलस्वरूप समुद्री लहरों के ऊपर उठकर आगे की ओर बढ़ने की प्रक्रिया ज्वार व समुद्री लहरों के नीचे की ओर गिरते हुए पीछे लौटने की प्रक्रिया भाटा कहलाता है।
10. निम्न में से कौन जल लवणता में प्रवणता को प्रदर्शिता करता है?
(A) थर्मोक्लाइन
(B) हैलोक्लाइन
(C) पाइक्नोक्लाइन
(D) केमोक्लाइन
Answer: (B) हैलोक्लाइन
Explanation: महासागर का वह क्षेत्र जहाँ गहराई के साथ-साथ लवणता की प्रवणता में तीव्रता से वृद्धि होती है, हैलोक्लाइन (Halocline) कहलाता है। समुद्री लवणता का मापन सेलिनो नेक्टर (Salino Nactor) यंत्र द्वारा किया जाता है।
11. सागरीय लवणता का मुख्य स्रोत हैं-
(A) नदियाँ
(B) भूमि
(C) पवन
(D) ज्वालामुखी से नि:सृत राख
Answer: (B) भूमि
Explanation: भूमि सागरीय लवणता का मुख्य स्रोत है, जबकि नदियाँ लवणता को सागर तक पहुँचाने वाले कारकों में प्रमुख हैं। महासागरों, सागरों तथा झीलों में लवणता की मात्रा को प्रभावित करने वाले कारकों को लवणता नियंत्रक कारक (Salinity Controlling Factors) कहते हैं।
12. उच्चतम लवणता पायी जाती है-
(A) मृत सागर में
(B) लाल सागर में
(C) महान साल्ट झील
(D) वॉन झील
Answer: (D) वॉन झील
Explanation: तुर्की में स्थित वॉन झील में विश्व के सभी सागरों एवं झीलों में सर्वाधिक लवणता (33%) पायी जाती है। इसके पश्चात् क्रमश: मृत सागर में 238%, ग्रेट साल्ट लेक में 220% तथा लाल सागर में 36-41%0 लवणता पायी जाती है।
13. समुद्र में घनत्व बढ़ता है, तो ऐसे में-
(A) लवणता तथा गहराई कम होती है।
(B) लवणता बढ़ती है किन्तु गहराई कम होती है।
(C) लवणता और गहराई दोनों बढ़ती है।
(D) लवण घटती है और गहराई बढ़ती है।
Answer: (C) लवणता और गहराई दोनों बढ़ती है।
Explanation: समुद्र में जल के घनत्व का बढ़ना लवणता में वृद्धि का सूचक होता है अर्थात् सागरीय लवणता में वृद्धि के कारण जल का घनत्व भी बढ़ता है। लवणता अधिक होने से सागर से वाष्पीकरण की दर भी कम हो जाती है।
14. पृथ्वी की सतह का वह भाग जो पानी से ढका है, लगभग-
(A) एक-चौथाई है।
(B) आधा है।
(C) दो-तिहाई है।
(D) तीन-पांचवा (3/5) है।
Answer: (C) दो-तिहाई है।
Explanation: पृथ्वी की सतह पर पानी से ढका भाग लगभग दो-तिहाई (71%) है। जल की अधिकता के कारण पृथ्वी अंतरिक्ष से नीले रंग की दिखायी देती है। अतः इसे नीला ग्रह भी कहते हैं।
15. समुद्र तल पर पृथ्वी के केन्द्र के सबसे निकट स्थान कौन है?
(A) उत्तरी ध्रव
(B) मकर रेखा
(C) कर्क रेखा
(D) भूमध्य रेखा
Answer: (A) उत्तरी ध्रव
Explanation: पृथ्वी के केन्द्र से सबसे निकटतम बिन्दु उत्तरी ध्रुव के पास आर्कटिक महासागर की तली (4 किमी. की गहराई पर) है, जो पृथ्वी के केन्द्र से 6353 किमी. की दुरी पर स्थित है।
16. विश्व का सबसे गहरा समुद्री गर्त कौन है?
(A) नार्टहन
(B) चैलेन्जर
(C) मैनहटन
(D) रिचाडर्स
Answer: (B) चैलेन्जर
: मैरियाना या चैलेंजर गर्त (Mariana Trench or Challenger Deep) फिलीपींस के समीप मैरियाना द्वीप के पूर्वी भाग पर चाप आकार में प्रशांत महासागर में विस्तृत है। यह विश्व का सबसे गहरा गर्त है, जिसकी कुल गहराई लगभग 11,022 मी. है।