सिक्खों का उदय GK Questions
Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
1. गुरु नानक का जन्म स्थान कौन सा था?
(A) गुरदासपुर
(B) अमृतसर
(C) लाहौर
(D) तलवंडी
Answer: (D) तलवंडी
Explanation: गुरु नानक (1469-1539) सिक्ख धर्म के संस्थापक (16वीं शताब्दी) एवं प्रथम गुरु थे, जो कि बाबर एवं हुमायूँ के समकालीन थे। इनका जन्म 1469 ई. में रावी नदी के तट पर स्थित तलवंडी (पाकिस्तान) नामक गाँव में कार्तिक पूरणिमा को खन्नी कुल के परिवार में हुआ था। तलवंडी का नाम आगे चलकर गुरुनानक के नाम पर ननकाना पड़ गया।
2. निम्न में से किस स्थान पर एक प्रसिद्ध सिक्ख गुरुद्वारा अवस्थित है?
(A) रूपकुंड
(B) हेमकुंड
(C) ताराकुंड
(D) ब्रह्मकुंड
Answer: (B) हेमकुंड
Explanation: हेमकुंड साहिब उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित सिक्खों का प्रसिद्ध गुरुद्वारा है जो प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यह हिमालय श्रेणी में सात पर्वतों के मध्य एक बर्फीली झील के किनारे स्थित है। हेमकुंड साहिब का उल्लेख सिक्खों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह द्वारा रचित गुरु ग्रन्थ साहिब में मिलता है।
3. पटना में किस सिक्ख गुरु का जन्म हुआ था?
(A) गुरुनानक
(B) तेग बहादुर
(C) हरगोविद सिंह
(D) गोविंद सिंह
Answer: (D) गोविंद सिंह
Explanation: सिक्खों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह का जन्म 22 दिसंबर, 1666 ई. को पटना (बिहार) में हुआ था। इनकी मृत्यु 7 अक्टूबर, 1708 ई. को गोदावरी के तट पर स्थित नादेड़ (महाराष्ट्र) में हुई थी। यहाँ पर उनके समाधि स्थल परनादेड़ गुरुद्वारा स्थित है। इनकी उपाधि सच्चा बादशाह, उच्छ का पीर सर्बांसदानी थी।
4. गुरुनानक देव का उत्तराधिकारी कौन था?
(A) गुरु अंगद
(B) गुरु रामदास
(C) गुरु अर्जुन
(D) गुरु हरगोविन्द
Answer: (A) गुरु अंगद
Explanation: गुरु नानकदेव सिक्खों के प्रथम गुरु थे एवं इनके उत्तराधिकारी के रूप में गुरु अंगद देव सिक्खों के दुसरे धर्म गुरु बने। गुरु अंगद का मूल नाम लहना था। इन्होंने गुरुमुखी लिपि की रचना की। गुरु साहिब ने उन्हें एक नया नाम अंगद दिया। उन्होंने गुरु साहिब की सेवा में 6 से 7 वर्ष करतारपुर में व्यतीत किये।
5. निम्नलिखित में से कौन सा युगम सही समेलित है?
(A) गुरु अमरदास – मीरी और पोरी
(B) गुरु अर्जुन देव – आदि ग्रंथ
(C) गुरु रामदास – दल खालसा
(D) गुरु गोविंद सिंह – मनजी
Answer: (B) गुरु अर्जुन देव – आदि ग्रंथ
Explanation: सिक्खों के पाँचवें गुरु अर्जुन देव ने 1604 ई. में सिक्खों के पवित्र ग्रंथ आदि ग्रंथ (गुरबानी) का संकलन किया। अर्जुन देव ने ही अमृतसर का हरमंदिर (स्वर्ण मंदिर) बनवाया था। राजकुमार खुसरो की सहायता करने के कारण जहाँगीर ने इन्हें फाँसी दे दी थी। गुरु अमरदास ने धार्मिक साम्राज्य को 22 मनजियों अथवा भागों में विभाजित किया था। प्रत्येक मनजी एक सिक्ख के अधिकार में रखी गई। दल-खालसा की स्थापना कर्पूर सिंह ने की थी। मीरी और पीरी की परम्परा गुरु हरगोविन्द ने प्रारंभ की।
6. सिक्खों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. सिक्ख आंदोलन गुरु नानक की शिक्षा और गुरु परम्परा से घनिष्ठ रूप से सम्बंधित था।
2. गुरु अर्जुन देव ने आदिग्रंथ का संकलन पूरा किया
3. अर्जुन देव ने ऐश्वर्यपूर्ण जीवन त्यागने पर जोर दिया।
उपर्युक्त कथनों में कौन से सत्य हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (A) केवल 1 और 2
Explanation: सिक्ख आन्दोलन मूल रूप से गुरु नानक की शिक्षाओं पर आधारित था, जिसका विकास गुरु परम्परा से घनिष्ठ रूप से सम्बंधित था। पाँचवें गुरु अर्जुन देव ने सिक्खों के धर्मग्रन्थ आदिग्रंथ का संकलन पूरा किया था। अर्जुन देव ने कहा कि, गुरु में आध्यात्मिक और भौतिक दोनों प्रकार का नेतृत्व समाहित हैं। इस विचार पर जोर देते हुए ऐश्वर्यपूर्ण जीवन शैली अपनाने की बात कही।
7. गुरु गोविंद सिंह की महानता किस में निहित है?
(A) उन्होंने सिक्खों की सैनिक व्यवस्था का गठन किया था।
(B) वह सिक्ख राज्य के संस्थापक थे।
(C) उन्होंने सिक्खों को शान्तिप्रिय बनाया था।
(D) उन्होंने औरंगजेब को पराजित किया था।
Answer: (A) उन्होंने सिक्खों की सैनिक व्यवस्था का गठन किया था।
Explanation: गुरू गोविन्द सिंह (1675-1708) सिक्खों के दसवें एवं अंतिम गुरु थे। इन्होंने सैनिक संप्रदाय के अन्तर्गत पाहूल प्रणाली को आरम्भ किया। इस प्रणाली में दीक्षित होने वाला व्यक्ति खालसा कहा गया। यही परिवर्तित होकर खालसा पंथ (स्थापना 1699 ई.) हो गया। उनके धर्म में दीक्षित होने वाले व्यक्ति को पंच ककार- केश, कंघा, कृपाण, कच्छा और कड़ा ग्रहण करना पड़ता था।
8. सिक्ख गुरू जिन्होंने जफरनामा को फारसी में लिखा था-
(A) गुरु हरराय
(B) गुरु हरकिशन
(C) गुरु गोविन्द सिंह
(D) गुरु तेगबहादुर
Answer: (C) गुरु गोविन्द सिंह
Explanation: जफरनामा अर्थात् विजयपत्र गुरु गोविन्द सिंह द्वारा मुगल शासक औरंगजेब को 1705 ई. में लिखा गया था। जफरनामा, दशम् ग्रंथ (गुरुगोविन्द सिंह के विचारों का संग्रह) का एक भाग है एवं इसकी भाषा फारसी थी। जफरनामा में गोविंद सिंह ने औरंगजेब की धार्मिक नीति की निन्दा की थी।
9. निम्नलिखित में से सिक्खों के अंतिम गुरु कौन थे?
(A) गुरु अर्जुन देव
(B) गुरु तेग बहादुर
(C) गुरु गोविन्द सिंह
(D) गुरु अंगद देव
Answer: (C) गुरु गोविन्द सिंह
Explanation: गुरु गोविन्द सिंह सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु थे। इन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया एवं उसे गुरु के रूप में सुशोभित किया। विचित्र नाटक को उनकी आत्मकथा माना जाता है एवं यही उनके जीवन के विषय में जानकारी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। गुरू गोविन्द सिंह ने 13 अप्रैल, 1699 को बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना आनंदपुर साहिब में की थी।
10. अकाल तख्त किसके द्वारा बनाया गया था?
(A) गुरु रामदास
(B) गुरु तेग बहादुर
(C) गुरु हरगोविन्द
(D) गुरु नानक
Answer: (C) गुरु हरगोविन्द
Explanation: अकाल तख्त (1609 ई.) पॉँच तख्तों में सबसे पहला तख्त है। इसे सिक्खों के छठे गुरु हरगोविन्द सिंह ने न्याय-सम्बंधी और सांसारिक विषयों पर विचार करने के लिए स्थापित किया था। इस तख्त पर बैठने वाले जत्थेदार को सिक्खों का सर्वोच्च प्रवक्ता माना जाता है। गुरु गोविन्द ने सच्चे पादशाह की उपाधि धारण की थी।
11. किस सिक्ख गुरु ने अमृतसर शहर की स्थापना की थी?
(A) गुरु अमरदास
(B) गुरु रामदास
(C) गुरु अर्जुनदेव
(D) गुरु हरगोविंद
Answer: (B) गुरु रामदास
Explanation: सिक्खों के चौथे गुरु, गुरु रामदास ने 1577 ई. में अकबर द्वारा प्रदत्त 500 बीघा भूमि पर रामदासपुर या चकगुरु नामक नगर की स्थापना की। कालान्तर में यह अमृतसर शहर बना। अमृतसर मे ही सिक्खों का सबसे बड़ा गुरुद्वारा स्वर्ण मंदिर स्थित है। रामदास साहिब जी का विवाह गुरु अमरदास साहिब जी की पुत्री बीबी भानी जी के साथ हुआ था।
12. सिक्खों को एक सैनिक एवं लड़ाकू समुदाय में परिवर्तित करने का श्रेय है-
(A) गुरु हरगोविन्द सिंह
(B) गुरु गोविन्द सिंह
(C) गुरु अर्जुनदेव
(D) गुरु तेग बहादुर
Answer: (A) गुरु हरगोविन्द सिंह
Explanation: सिक्खों को एक सैनिक एवं लड़ाकू समुदाय में परिवर्तित करने का श्रेय गुरु हरगोविन्द को जाता है। गुरु हरगोविन्द सिंह ने अकाल तख्त या ईश्वर के सिंहासन का निर्माण कराया था। सिक्खों के छठे गुरु हरगोविन्द सिंह का संघर्ष मुगल बादशाह शाहजहाँ के साथ हुआ था।
13. मुगल-सिक्ख संघर्ष के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. जहाँगीर के समय सिक्ख-मुगल संघर्ष प्रारंभ हुआ था।
2. खुसरो की मदद करने के आरोप में जहाँगीर ने अर्जून देव एवं हरगोविंद को कैद में रखा था।
3. इनका संघर्ष धार्मिक न होकर व्यक्तिगत एवं राजनीतिक था।
उपर्युक्त कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2
(C) केवल 1 और 3
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (D) उपर्युक्त सभी
Explanation: अकबर सिक्ख गुरुओं से अत्यधिक प्रभावित था। वह उनसे मिलने अमृतसर जाया करता था, परन्तु जहाँगीर के समय दोनों के बीच संघर्ष प्रारम्भ हो गया था। जहाँगीर ने आरोप लगाया कि गुरु अर्जुन देव ने खुसरो की मदद पैसे और प्रार्थना से की। अतः उसने अर्जुन देव और उनके उत्तराधिकारी गुरु हरगोविन्द सिंह को कुछ समय के लिए कैद में रखा था। सिक्ख और मुगल शासकों के मध्य संघर्ष का कारण धार्मिक न होकर व्यक्तिगत और राजनीतिक था।