मानव प्रजाति एवं जनजाति GK Question मानव प्रजाति एवं जनजाति GK Question मानव प्रजाति एवं जनजाति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर


मानव प्रजाति एवं जनजाति GK Question 


Welcome to edusoars.blogspot.com, we offer a wide range of MCQs on a variety of subjects, including:
Computer Science, Engineering, Mathematics, Science, Aptitude, Reasoning, General Knowledge.
Our MCQs are designed to help you prepare for your competitive exams in the most effective way possible. Each MCQ may comes with a detailed explanation, so you can understand the concept behind the question and learn from your mistakes.
We also offer a variety of practice quizzes/tests, so you can test your knowledge and see how you stack up against other candidates. Our practice quizzes/tests are designed to be as realistic as possible, so you can be confident that you are prepared for the real exam.
We are constantly adding new MCQs and practice quizzes/tests to our website, so you can always find new material to study.
If you are looking for a comprehensive and effective way to prepare for your competitive!!!! exams, then edusoars.blogspot.com is the perfect resource for you. With our wide range of MCQs, practice quizzes/tests, and resources, you can be confident that you will be ready for the real exam.
Thank you for visiting edusoars.blogspot.com. We wish you the best of luck in your studies!
मानव प्रजाति एवं जनजाति GK Question




मानव प्रजाति एवं जनजाति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर




1. गारो, खासी और जयन्तिया जनजातियाँ मुख्यतः कहाँ पायी जाती हैं?
(A) मेघालय
(B) नागालैंड
(C) मिजोरम
(D) मणिपुर

Answer: (A) मेघालय
Explanation: गारो, खासी तथा जयन्तिया पहाडियाँ मेघालय राज्य में स्थित हैं, इन्हीं पहाड़ियों के नाम पर यहाँ की जनजातियों का नाम दिया गया है। अंगामी तथा बोडो मेघालय की अन्य जनजातियाँ हैं। जबकि कूकी तथा लुसाई मणिपुर की प्रमुख जनजातियाँ हैं।

2. निम्नलिखित भाषाओं में से कौन सी एक ऑस्ट्रिक समूह की भाषा है?
(A) मराठी
(B) लद्दाखी
(C) खासी
(D) तमिल

Answer: (C) खासी
Explanation: भारतीय जनजातियों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रिक समूह की भाषाएँ है- खासी, संथाली, मुंडारी, भूमिज आदि। तमिल भाषा, द्रविड़ समूह की प्रमुख भाषा हैं। जबकि मराठी भाषा यूरोपीयन समूह से सम्बंधित है।

3. चेंचू जनजाति किस प्रदेश के निवासी है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) ओडिशा
(C) आंध्र प्रदेश
(D) कर्नाटक

Answer: (C) आंध्र प्रदेश
Explanation: चेंचू दक्षिण भारत की प्रमुख जनजाति है, जो आन्ध्र प्रदेश के नल्लामाला पर्वतीय क्षेत्र में निवास करती है। यह केरल के भी कुछ क्षेत्रों में पायी जाती हैं। ये विधवा विवाह को भी महत्व देते हैं।

4. निम्नलिखित राज्यों में से कौन सा राज्य टोडाओं का निवास स्थान है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) राजस्थान
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) तमिलनाडु

Answer: (C) अरुणाचल प्रदेश
Explanation: टोडा जनजाति तमिलनाडु राज्य में पायी जाती है, जो नीलगिरि पहाड़ियों में निवास करती है। इनमें बहुपतित्व विवाह प्रथा प्रचलित है। इनका मुख्य व्यवसाय पशुपालन है।

5. वर्ष 2014 में किसे शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है?
(A) ओड़िया
(B) गुजराती
(C) डोंगरी
(D) बंग्ला

Answer: (C) डोंगरी
Explanation: वर्तमान समय तक भारत में कूल 6 भाषाओं को संसद द्वारा शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया जा चुका है जिसमें – तमिल (2004), संस्कृत (2005), तेलगू व कन्नड़ (2008), मलयालम (2013) तथा ओड़िया (2014)। किसी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा उसकी ऐत्तिहासिक पृष्ठभूमि तथा साहित्यिक समृद्धि को देखते हुए दिया जाता है।

6. निम्नलिखित में वह राज्य/संघ क्षेत्र कौन सा है, जिसमें कोई जनजातीय समुदाय नहीं है?
(A) छत्तीसगढ़
(B) महाराष्ट्र
(C) हरियाणा
(D) कर्नाटक

Answer: (C) हरियाणा
Explanation: पुदुचेरी, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा तथा पंजाब ऐसे राज्य है। जहाँ कोई भी ज्ञात जनजातीय समुदाय नहीं पा्यी जाती है। देश में सर्वाधिक जनजाति जनसंख्या मध्य प्रदेश में पायी जाती है।

7. अंडी और ओपोरतीपि नाम से प्रचलित विवाह किस आदिवासी समुदाय से सम्बंधित है?
(A) हो
(B) पहाड़ियाँ
(C) मुंडा
(D) उरांव

Answer: (A) हो
Explanation: अंडी विवाह एवं ओपोरतीपि विवाह से तात्पर्य क्रमश: वार्ता के द्वारा विवाह तथा अपहरण के द्वारा विवाह हैं। इस प्रकार का विवाह हो आदिवासी समुदाय में प्रचलित है। इस जनजातीय समुदाय का सर्वाधिक संकेन्द्रण झारखण्ड़ तथा ओडिशा राज्य में है।

8. निम्नलिखित में से वह क्षेत्र जहाँ अनुसूचित जाति का सर्वाधिक संकेंद्रण (Concentration) है।
(A) उत्तर – पूर्व भारत
(B) भारत – गंगा (इंडो – गैंगोटिक) मैदान
(C) पश्चिमी तट
(D) पूर्वी तट

Answer: (B) भारत – गंगा (इंडो – गैंगोटिक) मैदान
Explanation: उत्तर भारत के विशाल मैदान में अनुसूचित जातियों (SC) का सर्वाधिक संकेन्द्रण है। 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में अनुसूचित जातियों की कुल सख्या भारत की सम्पूर्ण जनसंख्या का 16.6% है।

9. सरहुल त्यौहार कोन सी जनजाति मनाती हैं ?
(A) उरांव
(B) कमार
(C) बैगा
(D) गोंड

Answer: (A) उरांव
Explanation: सरहुल से तात्पर्य वृक्षों की पूजा से है। यह त्यौहार, झारखण्ड क्षेत्र के उरांव, मुण्डा और हो जनजातियों द्वारा प्रत्येक वर्ष हिन्दू कैलेंडर के प्रथम माह चैत्र में मनाया जाता है, जो जनजातियों की प्रकृति से समीपता को व्यक्त करता है।

10. प्रजातीय समूह मंगोलॉयड भारत में कहाँ पाये जाते हैं ?
(A) दक्षिणी क्षेत्र
(B) दक्षिणी-मध्य क्षेत्र
(C) उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र
(D) उत्तर-पूर्व क्षेत्र

Answer: (D) उत्तर-पूर्व क्षेत्र
Explanation: मंगोलॉयड उत्तर-पूर्वी भारत के पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्र में पाया जाने वाला प्रजातीय समूह है। इस जनजाति की प्रमुख विशेषता त्वचा का रंग पीला, मध्यम ऊँचाई, सिर के बाल भूरे व खड़े, नाक चपटी तथा अधखुली आँखें होती हैं।



11. कोन सी जनजाति ऋतु-प्रवास किया करता है?
(A) भूटिया
(B) भुक्सा
(C) जौनसारी
(D) थार

Answer: (A) भूटिया
Explanation: भूटिया जनजाति ऋतु-प्रवास करते हैं। यह जनजाति सिक्किम के सीमान्त क्षेत्रों में पायी जाती है। इन्हें फोबेरियन, ल्हासा तथा दलाई तिब्बतन नाम से भी जाना जाता है। इनकी भाषा तिब्बती है। भारत में इनकी सर्वाधिक आबादी उत्तराखण्ड राज्य में पायी जाती है।

12. भारत में सबसे बड़ा जनजातीय समुदाय कौन है?
(A) भील
(B) गोंड
(C) संथाल
(D) थारू

Answer: (A) भील
Explanation: भील जनजाति भारत की सबसे बड़ी जनजाति समुदाय है, जो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, आन्ध प्रदेश (तेलंगाना सहित), कर्नाटक, त्रिपुरा व राजस्थान में पायी जाती है। दूसरी सबसे बड़ी जनजाति गोंड है, जो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान तथा आंध्र प्रदेश में पायी जाती है।

13. आपातानी कहाँ का मुख्य जनजातीय समूह है?
(A) सिक्किम
(C) झारखण्ड
(B) नागालैंड
(D) अरुणाचल प्रदेश

Answer: (D) अरुणाचल प्रदेश
Explanation: आपातानी जनजाति अरुणाचल प्रदेश में पायी जाती है। यहाँ डफ्ला, मिश्मी, मोंपा आदि जनजातियाँ निवास करती हैं। विशेष प्रकार से चावल की खेती करने तथा पर्यावरण संरक्षण में इनके योगदान के कारण आपातानी को वर्ष 2014 में यूनेस्को की विश्व विरासत सुची में शामिल किया गया है।

14. मंगानियर नामक जनजातीय समुदाये-
(A) पूर्वोत्तर भारत में अपनी मार्शल आर्टस् के लिए विख्यात है।
(B) पश्चिमोत्तर भारत में अपनी संगीत परंपरा के लिए विख्यात है।


(C) दक्षिण भारत में अपने शास्त्रीय गायन-संगीत के लिए विख्यात है।


(D) मध्य भारत में पच्चीकारी परंपरा के लिए विख्यात है।

Answer: (B) पश्चिमोत्तर भारत में अपनी संगीत परंपरा के लिए विख्यात है।
Explanation: मंगानियर एक मुस्लिम समुदाय है, जो राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में निवास करता है। पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त तथा संधर जिलों में भी ये समुदाय अत्यधिक संख्या में पाये जाते हैं। मंगानियर समुदाय आपनी संगीत परम्परा के लिए प्रसिद्ध हैं।

15. निम्न में से कौन धौलाधार श्रेणी क्षेत्र की प्रमुख जनजाति है?
(A) अबोर
(B) गद्दी
(C) लेप्चा
(D) थारू

Answer: (B) गद्दी
Explanation: धौलाधर श्रेणी हिमाचल प्रदेश के चम्बा तथा कांगड़ा आदि जिलों तक विस्तृत है। इस पर्वतीय क्षेत्र की प्रमुख प्राचीन जनजाति गद्दी है। गद्दी जनजाति अपने को गढ़वा शासकों का वंशज मानते हैं। धौलाधर श्रेणी में पायी जाने वाली प्रमुख जनजातियों में – गद्दी, गुज्जर, लद्दाखी, लाहोली, बकरवाल तथा बारी आदि प्रमुख हैं।

16. धुमकरिया किस जनजाति की समाजिक संस्था है?
(A) उरांव
(B) हो
(C) गोंड
(D) कोल

Answer: (A) उरांव
Explanation: उरांव जनजाति का युवागृह धुमकरिया कहलाता है। इस जनजातीय समाज में विवाह का सर्वाधिक प्रचलित रूप आयोजित विवाह है, जिसमें विवाह का प्रस्ताव वर पक्ष के सामने रखा जाता है। इस विवाह में वर पक्ष को वधू-मूल्य देना पड़ता है। इस समाज में सगोत्रीय विवाह निषिद्ध है। उराव गांव के मुखिया को महतो तथा इसके पंचायत को पंचोर कहा जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.