Uttar Pradesh General Knowledge (GK).Uttar Pradesh GK MCQ!s
वर्ष 1942 में ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के समय उत्तर प्रदेश के किस शहर में राष्ट्रीय सरकार की स्थापना कर दी गई थी?
Ans बलिया
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है?
Ans तराई क्षेत्र
उत्तर प्रदेश में बहने वाली कौन-सी नदी प्राणदायिनी, मुक्तिदायिनी तथा पवित्र नदी के नाम से जानी जाती है?
Ans गंगा
उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या नगर किस नदी के किनारे बसा है?
Ans सरयू
उत्तर प्रदेश में काबर तथा माड़ किस प्रकार की मृदाओं के स्थानीय नाम हैं?
Ans काली मृदा
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक विस्तृत पक्षी विहार का क्या नाम है?
Ans लाख बहाशी पक्षी विहार
उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस वन्यजीव विहार की स्थापना की गई?
Ans चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार
किस परियोजना में उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल सम्मिलित हैं?
Ans गण्डक परियोजना
देश की कुल कृषि योग्य भूमि की कितना प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में स्थित है?
Ans 20%
उत्तर प्रदेश में किस स्थान का ‘दशहरी आम’ विश्व प्रसिद्ध है?
Ans मलीहाबाद (लखनऊ)
उत्तर प्रदेश में सरसों की कृषि किस मौसम की उपज होती है?
Ans रबी
चुनार किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
Ans सीमेण्ट उद्योग
उत्तर प्रदेश के किस नगर में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है?
Ans रायबरेली
उत्तर प्रदेश में जिला योजना समितियों का गठन कब किया गया?
Ans 1999 ई. में
उत्तर प्रदेश को कुल कितने आर्थिक क्षेत्रों में बाँटा गया है?
Ans 4
उत्तर प्रदेश में योजना आयोग का गठन कब किया गया?
Ans 1971 ई. में
उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय व्यवस्थापिका है, पहली विधानसभा और दूसरी कौन-सी है?
Ans विधानपरिषद्
उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री कौन थीं?
Ans सुचेता कृपलानी
उत्तर प्रदेश में प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया?
Ans चित्रकूट में
भातखण्डे संगीत संस्थान, लखनऊ डीम्ड विश्वविद्यालय किस वर्ष बना?
Ans 2001 में
चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है?
Ans मुजफ्फरनगर में
उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नकदी फसल कौन सी है?
Ans गन्ना
राधास्वामी मत का मुख्य केन्द्र दयालबाग उत्तर प्रदेश के किसे जिले में स्थित है?
Ans आगरा
मथुरा किस महाजनपद की राजधानी थी?
Ans शूरसेन महाजनपद की
चन्द्रशेखर आजाद मुठभेड़ में कहाँ शहीद हुए थे?
Ans इलाहाबाद में
गंगा यमुना नदियों में मिलन स्थल को उत्तर प्रदेश में किस नाम से पुकारा जाता है?
Ans संगम
लाल मृदा उत्तर प्रदेश के किन जनपदों में मुख्य रूप से पाई जाती है?
Ans मिर्जापुर-सोनभद्र
उत्तर प्रदेश का कौन-सा जनपद सर्वाधिक वनाच्छादित है?
Ans सोनभद्र
उत्तर प्रदेश में यूरेनियम किस जिले में पाया जाता है?
Ans ललितपुर में
उत्तर प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग का गठन कब किया गया?
Ans वर्ष 1998 में
उत्तर प्रदेश किस फसल का भारत में अग्रणी उत्पादक है?
Ans जौ का
उत्तर प्रदेश में दियासलाई उद्योग का प्रमुख केन्द्र कौन सा है?
Ans बरेली
उत्तर प्रदेश में विकेन्द्रित नियोजन प्रणाली कब शुरू की गई?
Ans 1982-83 ई. में
उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध ‘दुधवा नेशनल पार्क’ किस जिले में स्थित है?
Ans लखीमपुर (खीरी) में
‘बागों का शहर’ नाम से उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर प्रसिद्ध है?
Ans लखनऊ
‘बिरहा’, ‘रसिया’, ‘आल्हा’ आदि लोकगीतों की परम्परा किस प्रदेश में पाई जाती है?
Ans उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नक्षत्रशाला कौन-सी है?
Ans गोरखपुर नक्षत्रशाला
उत्तर प्रदेश के किस खिलाड़ी को 19वें कॉमनवेल्थ खेल में कुश्ती के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ?
Ans अलका तोमर
उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्राचीन संग्रहालय कहाँ स्थित है?
Ans लखनऊ
ब्रिटिश सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी किस नगर में होती थी?
Ans नैनीताल
उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप किस दिन अस्तित्व में आया?
Ans 9 नवम्बर, 2001
उत्तर प्रदेश का राज्याध्यक्ष राज्यपाल कहलाता है, इसकी नियुक्ति कौन करता है?
Ans राष्ट्रपति
उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत कौन-सा है?
Ans बिरहा
उत्तर प्रदेश का वृहत्तम उद्योग कौन-सा है?
Ans हथकरघा उद्योग
विद्युत उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण देश में कौन-सा स्थान है?
Ans आठवाँ
उत्तर प्रदेश के किस नव-पाषाणिक पुरास्थल से धान की खेती के साक्ष्य मिले हैं?
Ans कोलडिहवा
वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन उत्तर प्रदेश में कहाँ हुआ था?
Ans कानपुर में
वर्षा के वितरण के आधार पर उत्तर प्रदेश को कितने जलवायु विभागों में विभाजित किया गया है?
Ans दो
प्रदेश का कौन-सा जिला अवनालिका अपरदन से अधिक प्रभावित है?
Ans इटावा
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
Ans 1
उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस पक्षी विहार की स्थापना की गई?
Ans नवाबगंज पक्षी विहार
हरदुआगंज ताप विद्युत गृह कहाँ स्थापित किया गया?
Ans अलीगढ़ में
उत्तर प्रदेश में ‘किसान मित्र योजना’ कब शुरू की गई?
Ans 18 जून, 2001 से
उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से आम की किन दो किस्मों का उत्पादन होता है?
Ans दशहरी और चौसा
अमरूद उत्पादन के लिए शहरों का कौन-सा जोड़ा प्रसिद्ध है?
Ans बरेली-इलाहाबाद
उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर रेशमी साड़ियाँ बनाई जाती हैं?
Ans मेरठ
उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल का आयोजन प्रथम बार कब किया गया?
Ans वर्ष 2005-06 में
‘काँच उद्योग’ के लिए उत्तर प्रदेश का कौन-सा नगर विख्यात है?
Ans फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश से आरम्भ होने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या कौन सी है?
Ans NH-7
‘लखनऊ योजना’ किसके विकास से सम्बन्धित है?
Ans सड़कों के
उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है और किसमें सबसे कम?
Ans सर्वाधिक–गोरखपुर, कम–मथुरा
यमुना एक्सप्रेस-वे किन दो नगरों के बीच है?
Ans आगरा-नोएडा
उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस क्या है?
Ans 1 नवम्बर
राज्य को संविधान द्वारा प्रदत्त सभी शक्तियों को प्रयोग करने एवं कार्य कराने का अधिकार किसे प्राप्त है?
Ans मन्त्रिमण्डल
नृत्य की कौन-सी शैली उत्तर प्रदेश की देन है?
Ans कत्थक शैली
उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय राजभाषा कब घोषित किया गया?
Ans वर्ष 1989 में
उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है?
Ans 4
उत्तर प्रदेश राज्य खेलकूद परिषद् का गठन किया कब किया गया?
Ans वर्ष 1955-56 में
उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन-सा है?
Ans कौशाम्बी
उत्तर प्रदेश में परमाणु विद्युत केन्द्र कहां स्थापित है?
Ans नरौरा
