उत्तर प्रदेश का इतिहास History of Uttar Pradesh (UP)
उत्तर प्रदेश नाम से राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ तथा राज्य का पुनर्गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ। उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी लखनऊ और न्यायिक राजधानी प्रयागराज है। उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम संयुक्त प्रान्त (यूनाइटेड प्राविन्स) था।
जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य व क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा स्थान है। यह भारत के उत्तरी भाग में स्थित है और उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और नेपाल के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सीमा साझा करता है। यह राज्य 238566 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ की राजकीय भाषा हिंदी है।
- ईसापूर्व छटी और चौथी सदी के दौरान गौतम बुद्ध ने भी वाराणसी के सारनाथ में पहली बार धर्मोपदेश किया था।
- गौतम बुद्ध ने बौध्द धर्म की स्थापना की थी। बुद्ध द्वारा कुशीनगर पर परिनिर्वाण लिया गया।
- 12 वी सदी में मुज़ल्दीन मुहम्मद इब्न सैम (मुहम्मद घुरी) ने उत्तर प्रदेश के गहड़वालों को पराजित किया।
- करीब 600 सालों तक उत्तर प्रदेश में केवल मुस्लीम वंश के लोगो का ही शासन रहा।
- सन 1526 में बाबर ने दिल्ली के सुलतान इब्राहीम लोधी को हराकर दिल्ली में मुस्लीम वंश के शासन की स्थापना की।
- उत्तर प्रदेश में 200 सालों से अधिक समय तक मुगलों ने शासन किया।
- अकबर बादशाह ने आगरा के नजदीक में अपनी नयी राजधानी फतेहपुर सिकरी की स्थापना की थी।
- अकबर के पोते शाहजहाँ ने पत्नी की याद में आगरा में दुनिया की सबसे खुबसूरत ईमारत ताज महल बनाया था।
- 18 वी सदी और 19 वी सदी के मध्य के 75 साल के समय में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने उत्तर प्रदेश का पूरा हिस्सा कब्जे में कर लिया था।
- सन 1950 में भारत का नया संविधान बनने के बाद संयुक्त प्रान्त का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ | Rivers in UP
रामगंगा नदी (Ramganga River)
उद्गम स्थल – रामगंगा नैनीताल जनपद के समीप
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड
लम्बाई (किमी) – 590
सहायक नदियाँ – कोह
गोमती नदी (Gomti River)
उद्गम स्थल – पीलीभीत जनपद
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तर प्रदेश
लम्बाई (किमी) – 940
सहायक नदियाँ – सई, जोमकाई, बर्ना, गच्छई, चुहा
गंगा नदी (Ganga River)
उद्गम स्थल – केदारनाथ चोटी के उत्तर में गऊमुख (गौमुख) नामक स्थान पर 6,600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हिमानी
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, पं० बंगाल एवं बांग्लादेश
लम्बाई (किमी) – 2,655
सहायक नदियाँ – अलकनन्दा, भागीरथी, रामगंगा, यमुना, गोमती, घाघरा, गण्डक, कोसी
यमुना नदी (Yamuna River)
उद्गम स्थल – बन्दरपूँछ के पश्चिमी ढाल के जमुनोत्री (यमुनोत्री) नामक स्थान पर 6,315 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हिमानी
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, दिल्ली
लम्बाई (किमी) – 1,376
सहायक नदियाँ – गिरी, असम, चम्बल, बेतवा, केन
कैन नदी (Cane River)
उद्गम स्थल – सतना जनपद (मध्य के प्रदेश) में कैमूर पहाड़ियाँ
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – मध्य प्रदेश तथा दक्षिणी उत्तर प्रदेश
लम्बाई (किमी) – 360
गण्डक नदी (Gandak River)
उद्गम स्थल – तिब्बत-नेपाल सीमा पर धौलागिरि पर्वत श्रेणी
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – नेपाल में सालिग्रामी नाम से उत्तर प्रदेश-बिहार की सीमा रेखा और बिहार का मैदानी क्षेत्र
लम्बाई (किमी) – 300 (भारत)
सहायक नदियाँ – काली गण्डक, त्रिशूली गंगा
राप्ती नदी (Rapti River)
उद्गम स्थल – रूकुमकोट (नेपाल)
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तरी-पूर्वी उत्तर प्रदेश
लम्बाई (किमी) – 640
घाघरा (सरयू) नदी (Ghagarra (Saryu River)
उद्गम स्थल – तिब्बत में मानसरोवर के समीप भारचाचुंगर मिनद राक्षसताल
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – नेपाल, उत्तर प्रदेश
लम्बाई (किमी) – 1,080
सहायक नदियाँ – राप्ती, शारदा, छोटी गण्डक
शारदा नदी (काली नदी) (Sharda (Kali River)
उद्गम स्थल – तिब्बत के सीमान्त पूर्वोत्तर कुमायूँ के निकट मिलाप हिमनद
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – उत्तराखण्ड
लम्बाई (किमी) – 480
सहायक नदियाँ – धर्या, लिसार, सरयू, पूर्वी रामगंगा, ऊल, हिमनद चौका, दहावर, सुहेली
चम्बल नदी (Chambal River)
उद्गम स्थल – मध्य प्रदेश में मऊ के समीप विंध्य पर्वतमाला की जनापाव पहाडी
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – मध्य प्रदेश के धार, उज्जैन, रतलाम तथा मन्दसौर जनपद तथा मुरैना जनपद की उत्तरी सीमा, राजस्थान के कोटा, बूंदी, धौलपुर जनपद
लम्बाई (किमी) – 966
सहायक नदियाँ – काली सिन्ध, सिप्ता, पार्वती, बनास, नेवाज, क्षिप्रा, दूधी
सोन (स्वर्ण नदी) (Son (Svarn River)
उद्गम स्थल – अमरकण्टक की पहाड़ियों में सोनभद्रं जनपद
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – मध्य प्रदेश के सीथी और रीवा जनपद तथा बिहार के पालामऊ, औरंगाबाद तथा भोजपुर जनपद
लम्बाई (किमी) – 784
सहायक नदियाँ – महानदी, बांस, गोफ्त, रिहन्द, कांकर, उत्तरी कोयल, कांहर, घघर
बेतवा नदी (Betwa River)
उद्गम स्थल – रायसेन जनपद (मध्य प्रदेश) के कुमरा गाँव के समीप विंध्य पर्वतमाला
प्रमुख प्रदेश/क्षेत्र जहाँ से होकर बहती है – भोपाल, विदिशा, गुना, टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) तथा ललितपुर, झाँसी तथा हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)
लम्बाई (किमी) – 480
सहायक नदियाँ – धसान, बीना
